Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
पानी की कमी को पूरा करते है ये फल और सब्जियां, सर्दियों में करें सेवन
सर्दियां आतो ही हम आप लोग पानी कम पीने लगते है क्योंकि इस समय हमें प्यास भी कम लगती है। लेकिन इसका ये बिल्कुल मतलब नहीं है कि आप लोगों को पानी की जरूरक नहीं है। आप लोगों को सर्दियों में पानी की पर्याप्त जरूरत रहती है।
शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने के लिए पानी पीना जरूरी है लेकिन सर्दियों में चाहकर भी ज्यादा पानी नहीं पीया जाता ऐसे में आप आहार में ऐसे फल और सब्जियों को शामिल कर सकते हैं जो पानी की कमी को पूरा कर देते हैं क्योंकि यह आहार भी तरल पदार्थ के रूप में विषैले तत्वों को बाहर निकालते का काम करते हैं।
अगर आप पानी कम पीते है तो आज आपको बताएंगे कुछ ऐसे आहार के बारे में जिनको खाने सा शरीर में पानी कमी नहीं रहती है। इसलिए सर्दियों में इनका सेवन करना अच्छा माना गया है। आइए जानते है कि कौने से ये आहार....

ब्रोकली खाना चाहिए
अगरह आपको सर्दियों में पानी की पर्याप्च मात्रा चाहिए तो आपको ब्रोकली खाना चाहिए । ये खआने में इतना अच्छा नहीं होता है। लेकिन इसमें 89 प्रतिशत पानी का मात्रा होती है इसके अलावा उसमें अन्य बहुत पोषक तत्व मौजूद होते हैं, इसलिए इसे उबाल कर खाएं। शरीर को काफी मात्रा में पानी मिलेगा। ये फायदेमंद है।

दही का सेवन करें
आपको दही खाना वैसे तो गर्मियों में ही अच्छा लगता है लेकिन सर्दियों में आप सुबह ब्रेकफास्ट व लंच के समय आप दही का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूती देता है। इसमें पानी के 85 प्रतिशत अवयव होते हैं। सुबह के नाश्ते में दही और लस्सी का सेवन करने से पानी की कमी पूरी हो जाती है। ये शरीर के लिए लाभदायक है।

चावल खाएं
चावल को तो अमूमन हर मौसम में खाया जाता है क्योंकि चावल को खाना कम्पलीट करना कहा जाता है। चावल पकाने के बाद इसमें 70 प्रतिशत पानी के अवयव होते हैं जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मददगार है। इसके अलावा इसमें आयरन,कार्बोहाइड्रेट जैसे जरूरी तत्व भी शामिल होते हैं। इसका उबाल कर सेवर करें।

सेब खाएं
सेब वैसे तो सबके पसंद होता है और इसके खाने के भी अलग ही फायदे है। सेब में 89 प्रतिशत पानी होता है और यह फाइबर, विटामिन सी, कैल्शियम व अन्य पोषक तत्वों का सबसे बेहतरीन स्रोत है। इसे रोजाना की डाइट में जरूर शामिल करें। खासकर सर्दियों में ये बहुत फायदा करता है।

नींबू है लाभदायक
क्या आपको नींबू पसंद है तो आपको बता दें कि नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। नींबू शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार हैं। सलाद और फलों के साथ नींबू का सेवन करना अच्छा है। इसलिए इसका सेवन करें।

पालक है लाजवाब
पानी की मात्रा इसमें भरपूर होती है। इसमें प्रोटीन,विटामिन,आयरन के अलावा और भी बहुत से तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। सब्जियों के साथ पालक का सूप पीने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। पालक को आप सब्जी के रूप में भी खा सकते हैं। सर्दियों में इसको जरूर खाएं।

सलाद खाने में शामिल करें
सर्दियों के मौसम में सलाद का सेवन अवश्य करें। मूली,गाजर,खीरा और टमाटर में पानी की मात्रा में काफी ज्यादा होती हैं इसलिए सलाद को डाइट में शामिल जरूर करें। य़े खाने से आपके शरीर में पानी की मात्रा कम नहीं होगी।

इन फलों का करें सेवन
अगर आप पानी की कमी को दूर करना चाहते है तो आपको संतरा और मौसंबी में कैलोरी बहुत कम होती है लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर इन फलो में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। सर्दियों में दोपहर के समय इन फलों का सेवन करें। इसके अलावा अनानास, अंगूर, ब्लू बेरी और स्ट्रॉबेरी भी पानी से भरपूर होते हैं। बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए बेरी फ्रूट का सेवन जरूर करें।

गाजर
अगर आपको पानी की कमी को पूरा करना चाहते है तो सर्दियों में आपको गाजर खाना चाहिए। इसमें पानी की भरपूर मात्रा होता है। इसको खाने से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications
