Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
ना करें ये 7 छोटी भूलें, नहीं तो घटेगा मेटाबॉलिज्म और बढे़गा मोटापा
आपको अगर अपना मोटापा कम करना है तो, कोशिश करें कि मेटाबॉलिज्म धीमा ना पड़ने पाए। इसके लिये आपको कुछ बातों पर ध्यान देना पड़ेगा जिससे मेटाबॉलिज्म धीमा ना पड़ने पाए।
आप भी सोंचते होंगे कि हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म का क्या काम है और इसके बढ़ने-घटने से हमारा क्या नुकसान है? तो साफ शब्दों में कहे जो मेटाबॉलिज्म हमारे शरीर का एनर्जी प्रोवाइडर होता है, जो शरीर के सेल्स को बनने में मदद करता है।
इससे खाना डाइजेस्ट हो कर एनर्जी, एंजाइम और फैट में तबदील कर होता है। आपको अगर अपना मोटापा कम करना है तो, कोशिश करें कि मेटाबॉलिज्म धीमा ना पड़ने पाए। इसके लिये आपको कुछ बातों पर ध्यान देना पड़ेगा जिससे मेटाबॉलिज्म धीमा ना पड़ने पाए।

नींद पूरी ना करना
जब आपकी नींद पूरी नहीं होती, तो शरीर की सारी एनर्जी अपने आप ही घट जाती है। इससे आप दूसरे दिन थकान महसूस करते हैं इसलिये रात में 7-9 घंटो की नींद लेनी जरुरी है।

कार्ब को डाइट में शामिल ना करना
हर कार्ब खराब नहीं होते। बल्कि कॉम्पलेक्स कार्ब तो आपके पेट को लंबे समय तक भरे रखने में मदद करते हैं। कॉम्पलेक्स कार्ब के उदाहरण हैं, शकरकंद, ओटमील या ब्राउन राइस।

थोड़ा खाना या बिल्कुल भी ना खाना
जब आप कैलोरीज़ कट करने की कोशिश करते हैं, तो आपका पूरा सिस्टम स्टार्वेशन मोड में चला जाता है, जिससे मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है।

लंबे समय तक बैठे रहना
हम में से बहुत से लोग लंबे समय तक सीट पर बैठे रहते हैं। यदि आप 20 मिनट के बाद उसी जगह से उठ जाएं तो यह आपके मैटाबॉलिज्म के लिये अच्छा रहेगा।

पर्याप्त पानी ना पीना
आपकी बॉडी ढेर सारी कोशिकाओं से मिल कर बनी है, जो कि पानी दृारा अपने कामों को अंजाम देती है। अगर आप पानी नहीं पियेंगे और बॉडी को डीहाइड्रेट रखेंगे तो आप बिल्कुल भी कैलोरीज़ बर्न नहीं कर पाएंगे।

शराब का सेवन
शराब पीने से आपका फैट बर्निंग प्रोसेस लगभग 70% तक घट जाता है।

ब्रेकफास्ट छोड़ देना
जब भी आप ब्रेकफास्ट मिस करते हैं, इसका मतलब है कि आप अपनी बॉडी को सीधे सीधे एनर्जी बचाने के लिये बोलते हैं। जिससे आपका शरीर कैलोरीज़ को भी बचना शुरु कर देता है और आप लंच के समय तेज भूख के कारण ढेर सारा खाना खा बैठते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
