Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
वर्कआउट के बाद थकी मांसपेशियों को आराम देने के लिए ट्राई करें ये नेचुरल ड्रिंक
अक्सर हम लोगों की यह इक्छा होती है कि हमलोग भी उन लोगों की तरह दिखें जो मैगजीन, टेलीविजन, या फिल्मों में काम करते हैं। यदि ऐसा है तो इसके लिए हम लोगों को एक्सरसाइज करने की आदत डालनी होगी जिससे हमें भी एक अच्छा लुक मिल सके और साथ ही हमारा स्वास्थय भी ठीक रहे।
जैसा कि हम सब जानते हैं कि एक्सरसाइज चाहे जैसी भी हो वो हमारे शरीर को स्वस्थ रखती है और हम कई तरह की होने वाली बीमारियों से बच जाते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी फ़ूड और सही एक्सरसाइज का संतुलन होना जरुरी है क्योंकि आजकल के भागदौड़ भारी लाइफ में ज्यादा व्यस्त होने के कारण हमारे लिए यह मुश्किल हो जाता है कि हम रेगुलर बेसिस पर एक्सरसाइज करें।

फिर भी अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको एक्सरसाइज को प्राथमिकता देनी होगी। अगर आपके पास जिम जाने का टाइम ना हो तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है आप अपने घर पर ही एक्सरसाइज कर सकते हैं और अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं। जब हम रेगुलर बेसिस पर एक्सरसाइज करने लगते हैं तो हमें अच्छा फ़ूड सप्लीमेन्ट भी लेना चाहिए क्योंकि अगर हम केवल एक्सरसाइज ही करते जायेंगे और अपने शरीर को हेल्दी फूड नहीं देंगे तो हमारा सारा प्रयास बेकार चला जायेगा।

यदि आप सही दिशा में एक्सरसाइज भी करते हैं लेकिन उसके बाद तरह तरह के जंक फूड्स को खाते हैं तो भी आपको कोई विशेष लाभ नहीं होगा। अगर आप अपनी मेहनत की तुलना में कम खाते हैं खासकर वो लोग जो जिम में वेट लिफ्टिंग करते हैं और सही मात्रा में डाइट नहीं लेते हैं तो उनके शरीर में न्यूट्रीयेंट्स की कमी हो जाती है जिससे मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं। इसलिए यहाँ हम आपको एक नेचुरल ड्रिंक के बारे में बता रहें जो ज्यादा मेहनत के बाद भी आपकी मांसपेशियों को मजबूत रखने में मदद करेगा।

बनाने का तरीका :
इसके लिए आप आधा गिलास मिल्क बादाम, तीन चम्मच अवोकेडो पल्प और एक चम्मच चाकलेट का पाउडर लेकर मिक्सर में अच्छी तरह से मिला लीजिये और और रोजाना एक गिलास एक्सरसाइज के बाद पिएं. इससे आपकी मांसपेशियों को मजबूती मिलेगी। इसके लिए आप किसी न्यूट्रीशन स्पेस्लिस्ट की सलाह भी ले सकते हैं क्योंकि यह जरुरी हो जाता है अच्छी एक्सरसाइज के बाद आपको एक उचित मात्रा में कैलोरी और फूड्स मिले।

मिल्क बादाम में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन E होते हैं जोकि एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करते हैं। अवोकेडो पल्प में ओमेगा 3 फैटीएसिड्स होते हैं जोमसल्स में होने वाले दर्द से आराम देते हैं इसी तरह चाकलेट एक बहुत अच्छा एंटीअक्सीडेंट होता है जो एक्सरसाइज के बाद होने वाले मस्कुलर इन्फ्लामेसन में आराम देता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
