Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Miss World 2017: परफेक्ट फिगर पाने के लिये मानुषी ने किया मीठे का त्याग और दी बड़ी-बड़ी कुबार्नी
भारत की 20 वर्ष की बेटी मानुषी छिल्लर ने जब मिस वर्ड का ताज अपने नाम किया तो हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया थ। मानुषी को देख कर लगता नहीं कि वह MBBS की पढ़ाई कर रही हैं। हमें तो ऐसा लगता है कि वह कोई मॉडल हैं क्योंकि उनका फिगर काफी बेहतरीन है। सूत्रों की मानें तो मानुषी अपने फिगर को मेंटेन करने के लिये काफी कड़ी महनत की है।

मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर की डाइट गुरू नमामि अग्रवाल हैं, जिन्होंने हाल ही में मानुषी का वर्कआउट प्लान और डाइट चार्ट हम से शेयर किया है। सेलिब्रिटीज को बतौर न्यूट्रीशियन सेवाएं देने वाली नमामि अग्रवाल ने ही मानुषी के लिए डायट और न्यूट्रीशन चार्ट तैयार किया था।
मानुषी का परफेक्ट फिगर देख भारत की हर लड़की इनके जैसा फिगर पाने की चाहत रख रही है इसलिये अगर आप भी जानना चाहती हैं कि मानुषी क्या खाती हैं और क्या वर्कआउट करती हैं तो इस आर्टिकल को पढ़ना ना भूलें।

सुबह की शुरुआत:
ब्रेकफास्ट भूलकर भी नहीं छोड़ना चाहिए। सुबह का नाश्ता आपको पूरे दिन तरोताज़ा रखने में मदद करता है। ये रक्तचाप को नियंत्रित रखने के साथ दिल के लिए भी काफी अच्छा होता है। माना जाता है सुबह का नाश्ता आपकी उम्र लम्बी करता है। नाश्ता ना करने से भूख बहुत लगती है जिससे दिन आप ज्यादा खाना खा लेते हैं। मानुषी दिन की शुरुआत हमेशा दो या तीन गिलास गरम पानी से करती हैं।

नाश्ते में क्या खाती हैं:
ब्रेकफास्ट के लिये ओटमील के साथ दही या फिर वीट फ्लेक्स और ताजे फल और सीड्स या दो या तीन अंडे का सफेद भाग, गाजर, बीट और शकरकंद खाइये।

मिड-मील कैसा होता है:
थोड़े थोड़े समय पर कुछ न कुछ न खाते रहें। ऐसा करने से आपको बीच में जंक फूड खाने की इच्छा नहीं होगी। मानुषी को नारियल पानी के साथ फल खाने की हिदायत दी गई थी। थोड़े थोड़े समय पर भोजन करने से भूख कम लगती है इसलिये कुछ ना कुछ खाती रहें।

दोपहर का खाना:
लंच में quinoa/चावल/चपाती के साथ एक कटोरा सब्जी और चिकन/दाल होनी चाहिये।

शाम का नाश्ता कैसा हो:
बिना नमक या मसाले मिले हुए मेवे, अंजीर या लो कैलोरी वाली स्मूदी खाएं।

डिनर टाइम:
चिकन/फिश (गिल्लड/रोस्टेड) के साथ हल्की भुनी हुई सब्जी जैसे, ब्रॉकली/गाजर/बींस/मश्रूम/बीट आदि शामिल करें। इसके साथ मिलने वाले क्रीमयुक्त सॉस ना खाएं।

नियमित रूप से योग का अभ्यास करें-
योग करने से शरीर का पोस्चर ठीक रहता है साथ ही इससे मांसपेशियां कसाव रहता है। योग करने से आपको सिर्फ अच्छा फिगर ही नहीं मिलता है बल्कि शरीर में लचीलापन आता है और ताकत मिलती है।

ट्विस्टिंग -
पूरे शरीर को वॉर्मअप करने के लिये कोर ट्विस्टिंग काफी प्रभावशाली एक्सरसाइज़ है। इससे शरीर डिटॉक्स और टोन होता है। कार्डियो वर्कआउट होने की वजह से कोर ट्विस्टिंग पूरे शरीर को दर्द, सूजन और स्कार टिश्यू को ख़त्म करता है।

स्क्वाट-
यह एक ऐसी एक्सरसाइज़ है जो हर किसी के वर्कआउट रूटीन का हिस्सा होना चाहिये फिर चाहे वह किसी भी उम्र, या जेंडर का हो। स्क्वाट करने से आपकी ग्लूट, क्वाड और हैमस्ट्रिंग मसल्स मजबूत बनती है। इससे आपकी जांघ सुडौल बनती है और फिगर सुंदर दिखता है।

दौड़ें या डांस करें
अपने शरीर को तनाव मुक्त करने का सबसे सही तरीका है कि आप दौड़ने जाएँ या फिर अपने मन पसंद गाने पर डांस करें।

नमामि ने मानुषी को अपनी लाइफस्टाइल में ये बदलाव करने को कहे:
- सुबह जल्दी उठने की आदत डालें
- खाने में पौष्टिक आहार लें
- आठ घंटे की नींद लें
- हर रोज व्यायाम करें
- जितना हो सके चीनी ना खाएं, खास कर रफाइन्ड शुगर

चार से पांच बार करती थीं वर्कआउट
मानुषी अपने फिटनेस रूटीन को लेकर बहुत समर्पित रहती हैं। और इसके लिए वे एक हफ्ते में कम-से-कम चार से पांच बार वर्क ऑउट करती हैं। इसके साथ वे अपने खाने में बहुत सारे ताजे फल और सब्जियां खाती हैं। इसके साथ वे यह भी ध्यान रखती हैं कि वो घर का बना पौष्टिक खाना खाएं और साथ में रात का खाना जल्दी और हल्का करें।



Click it and Unblock the Notifications
