Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पॉप कॉर्न खाने वालों को कभी नहीं होंगी ये बीमारियां, जानें इसके फायदे

पॉप कॉर्न एक ऐसी चीज़ है जो आपको बिना ढूंढ़े ही सड़क किनारे बिकता हुआ मिल जाएगा। यह खाने में काफी अच्छा लगता है और स्वास्थ्य के मामले में भी काफी हेल्दी होता है। एक पॉप कॉर्न से भरा कटोरा अगर खाने को मिल जाए तो समझिये कि आपका दिन बन गया।
बाहर के मुकाबले अगर आप घर पर ही पॉप कॉर्न बनाएं तो वह ज्यादा हेल्दी होता है। पॉपकॉर्न यदि सही तरीके से पकाया गया हो तो वह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। पॉपर्कार्न में ज्यादा तेल या घी का प्रयोग नही करना चाहिए। पॉपकॉर्न पर लहसुन और कालीमिर्च पाउडर डालकर खाने से दिल मजबूत होता है।

पॉप कॉर्न में ढेर सारी मात्रा में फाइबर, पॉलीफेनोलिक कंपाउंड, एंटीऑक्सीडेंअ, विटामिन बी कॉम्पलेक्स, मैंगनीज और मैगनीशियम जैसी प्रभावशाली चीज़ें हैं। तो अगर आप अभी तक पॉप कॉर्न नहीं खाते थे, तो अब इसे ऐसे ही ना छोड़ कर इसका सेवन करना शुरु कर दें क्योंकि इससे आपके स्वास्थ्य को बड़ा फायदा होने वाला है।

1. कोलेस्ट्रॉल कम करे
पॉप कार्न में ढेर सारा फाइबर होता है जो कि अत्यधिक कोलेस्ट्रॉल को कम कर के खून की धमनियों को चौड़ा करता है। इससे आपके हार्ट अटैक का चांस कम होता है और स्ट्रोक नहीं होता।

2. पाचन के लिये बढियां
पॉप कार्न एक साबुत अनाज है जिसमें चोकर के सभी गुण मौजूद हैं। इसे खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और कब्ज जैसी कंडीशन नहीं आ पाती। फाइबर चिकनी आंतों की मासपेशियों के पेस्टलेटिक गति को उत्तेजित करता है। यह आपके पूरे पाचन तंत्र के लिये अच्छा होता है।

3. कैंसर से बचाए
पॉप कॉर्न के अंदर भारी मात्रा में पोलीफेनोलिक यौगिक होता है, जो कि सबसे ज्यादा शक्तीशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जिसकी आपके शरीर को जरुरत होती है। एंटीऑक्सीडेंट कैंसर पैदा करने वाले फ्री रैडिकल्स से मुक्ती दिलाते हैं।

4. उम्र का बढना भी रोकें
इसे खाने से उम्र बढने से होने वाली झुर्रियां, एज स्पॉट, अंधापन, मासपेशियोंमें कमजोरी या बाल झडने की समस्या आदि दूर होती है। यह आपको हेल्दी रखता है।

5. मोटापा घटाए
1 कप पॉप कॉर्न में आपको केवल 30 कैलोरीज़ ही मिलेंगी, जो आलू के चिप्स की समान मात्रा से लगभग 5 गुना कम होता है। इसलिये अगर आपको भूंख लगे तो केवल पॉप कॉर्न ही खाएं। पॉप कॉर्न में संतृप्त वसा बहुत ही कम होती है और इसका तेल शरीर के लिये काफी जरुरी भी है।

6. मजबूत हड्डियों के लिये खाएं
पॉप कॉर्न में मैगनीज़ काफी ज्यादा पाया जाता है जो कि हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी मदद करता है। यह आपको आगे चल कर osteoporosis, arthritis और osteoarthritis होने से बचाएगा।

7. इसमें होता है ढेर सारा आयरन
USDA के अनुसार 28 ग्राम पॉप कॉन में लगभग 0.9 mg आयरन की मात्रा होती है। एक वयस्क पुरुष को पति दिन 8 एम जी आयरन और एक वयस्क महिला को प्रति दिन 18 एम जी आयन की जरुर होती है। तो अगर आपको आयरन चाहिये तो आयर की गोलियां नहीं पॉप कॉन खाइये।

8. मधुमेह रोगियों के लिये बढियां
पॉप कार्न में फाइबर होता है जो कि शरीर के अंदर ब्लड शुगर पर अच्छा प्रभाव डालता है। जब शरीर में ढेर सारा फाइबर होता है तो यह ब्लड शुगर और इंसुलिन के स्तर को नियमित करता है। इसलिये मधुमेह रोगियों को पॉप कार्न खाने की सलाह दी जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
