Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत
कभी भूलकर भी इन सब्जियों को कच्ची न खाएं...
कई बार आपने देखा होगा कि लोग हेल्दी रहने के लिए डाइट पर रॉ वेजिटेबल यानी कच्ची सब्जियां खाने से भी गुरेज नहीं करते हैं। सब्जियों में विटामिन, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व पाये जाते हैं, साथ ही इसमें पोटैशियम और फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है।
इसलिए लोग हेल्दी रहने के लिए कच्ची सब्जियों को खाने से ज्यादा फायदा होता है, ये बात सच है कि सब्जियों को उबालने से, पकाने से, फ्राई करने से उनके ज्यादातर पौष्टिक तत्व नष्ट हो जाते हैं। लेकिन हर सब्जी को आप कच्चा नहीं खा सकते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि कौन सी सब्जियों-फलों को कभी पकाकर नहीं खानी चाहिए।

बैंगन
कभी भी बैंगन को भी कच्चा खाने की कोशिश न करें। सोलानिन नामक जो घटक आलू में पाया जाता हैं। वो ही बैगन में भी पाया जाता हैं। कच्चें बैंगनों में इस घटक की संख्या काफी भारी मात्रा में मौजूद होती हैं। बैंगन कच्चा खाने से पेट में गैस की दिक्कत के साथ ही सोलानिन जैसे विषैले तत्व की समस्या हो सकती हैं। इस स्थिति से बचने के लिए बैंगन को अच्छे से पकाकर खाएं।

गाजर
गाजर में बीटा कैरोटीन होता है जिसे बॉडी विटामिन A में कन्वर्ट करती है। गाजर को पकाने पर बीटा कैरोटीन की मात्रा बढ़ती है। यह बॉडी में न्यूट्रिएंट्स को एब्जार्ब करने की क्षमता बढ़ाने, स्किन को अच्छा रखने और इम्यूनिटी के लिए जरूरी तत्व है।

आलू
इसे अच्छे से उबालें और पकाएं फिर ही इसें खाएं। लेकिन भूल से भी इन सब्जियों को कच्चा न खाएं। आलू में मौजूद स्ट्रार्च, पचाने में समस्या बन सकते हैं।

टमाटर
टमाटर में पाए जाने वाले लाइकोपीन टमाटर को रेड कलर देते हैं जो प्रोस्टेट कैंसर और हार्ट की बीमारियों से बचाता है। टमाटर पकाने पर इसमें मौजूद टच सेल वाल्स ब्रेक डाउन होते हैं और लाइकोपीन रिलीज करते हैं। इससे यह बॉडी में अच्छे से एब्जॉर्ब होते हैं। इसे सूप के रूप में खा सकते हैं।

ब्रोकली
ब्रोकली और पतागोभी में बहुत ही कठोर घटक पाएं जाते हैं। अगर इन्हें आपने इसे अच्छा से पकाकर नहीं खाया तो इन्हें डाइजेस्ट करने में समस्या आ सकती हें। इन्हें अच्छे से पकाकर ही खाएं।

बीन्स
बीन्स में फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस, सोडियम, फोलेट्स, फोटो न्यूट्रिएंट्स, विटामिन और दूसरे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं और अगर इसे उबालकर खाया जाये तो यह सभी पोषक तत्व आपको मिल जाते हैं। उबली बीन्स डायबिटीज के लिए बहुत अच्छी होती है। बीन्स को कम से कम 5 मिनट तक उबालें, फिर इसमें स्वादानुसार नमक और काली मिर्च मिलाकर खायें।

पालक
ये नाम सुनकर शायद आप थोड़ा सकते में आ सकते हैं। हमनें देखा हैं कच्चे पालक को कई बार सलाद में देखा हैं। लेकिन आपको मालूम होना जरुरी हैं कि पालक को कच्चा खाना खतरनाक साबित हो सकता है आपके लिए। हालांकि इसे पकाने से इसमें मौजूद आयरन और मैग्नीशियम तत्वों को बढ़ावा मिलता हैं। जो कि एक स्वस्थ विकल्प हैं।

शकरकंद
शकरकंद में आयरन, फोलेट, कॉपर, मैगनीशियम, विटामिन्स आदि होते हैं, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। साथ ही शकरकंद में बहुत अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है जो शरीर के लिये बेहद जरुरी है। इसलिए अगर आप इन सब का दोगुना लाभ चाहते हैं तो शकरकंद को उबाल कर खायें।



Click it and Unblock the Notifications
