Latest Updates
-
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स
बोन फ्रैक्चर को करना है जल्द ठीक, तो फॉलो करें डाइट के 5 नियम
किसी एक्सीडेंट में हुआ बोन फ्रैक्चर का दर्द ताउम्र परेशान करता है। साथ ही जिन लोगों को ऑस्टियोपोरोसिस होता है, उनकी हड्डियां इतनी कमजोर होती हैं कि जरा सी चोट में टूटने का डर रहता है। हालांकि एक बार हड्डी में फ्रैक्चर हो जाए तो कुछ समय के लिए हमें हमारी रोज की दिनचर्या के कामों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है।

दरअसल एक बार चढ़ा प्लास्टर कम से कम महीना डेढ महीना लगा रहता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका दर्द भी कम हो और आपका फ्रैक्चर जल्द से जल्द ठीक हो जाए तो, उसके लिए डायट में कुछ फेरबदल करना होगा। डाइट से कुछ ऐसी चीजों को बाहर निकालना होगा, जिससे फ्रैक्चर के दौरान नुकसान होता है, जबकि वहीं कुछ ऐसी चीजें शामिल करनी होगी, जिनसे हड्डी में लगी चोट जल्द से जल्द ठीक हो जाए।

डाइट में बढ़ाएं ‘कैल्श्यिम’
हड्डियों को बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कैलिश्यम, इसलिए हड्डी में चोट लगने पर कैलिश्यम युक्त चीजें ज्यादा खानी चाहिए। हड्डी की चोट की मरम्मत के लिए कैलिश्यम के साथ-साथ अगर विटामिन B6, विटामिन D और विटामिन K भी लिया जाए तो बहुत फायदा होता है। जबकि मिनरल्स जैसे कि कॉपर, फॉसफोरस, जिंक, मैग्नीशियम और सिलिकॉन भी हड्डियों को जोड़ने में मदद करते हैं। बेहतर होगा आप अपनी डाइट में ब्रोकली, फूल गोभी, पत्ता गोभी, हरी सब्जियों के साथ खट्टे फलों को शामिल करें।

डाइट में जोड़े विटामिन C
हड्डियों के लिए विटमिन C बहुत महत्वपूर्ण है। विटमिन सी हड्डियों में लगी चोट को अंदर से जल्द से जल्द ठीक करता है इसलिए किसी भी तरह के फ्रैक्चर होने पर विटामिन सी युक्त चीजें, जैसे कि नींबू, नारंगी, टमाटर, अंगुर, पपिता, कीवी इत्यादि चीजें ज्यादा से ज्यादा खाएं।

जलन बढ़ाने वाले खाने से दूरी
ऐसे बहुत से खाद्य पदार्थ हैं, जिनसे शरीर में जलन बढ़ती है। फ्रैक्चर होने के समय यह चीजें चोट ठीक करने के बजाय आपकी समस्यां ज्यादा बढ़ा देती हैं। साथ ही हड्डी में लगी चोट जल्दी ठीक होने के बजाय ज्यादा टाइम लेती है। इस जलन को बढ़ाने वाली चीजे हैं, चीनी, लाल मांस, डेयरी प्रॉडक्टस, प्रोसेस फूड, ऑइली फूड और जंक फूड।

खाएं पाइनएप्पल
दर्द से जल्दी राहत के लिए पाइनएप्पल बहुत बेहतर विकल्प है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें ‘ब्रोमेलियन' नामक तत्व पाया जाता है। यह तत्व पेट में होने वाली जलन से भी निजात दिलाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इन सभी बातों के बीच इस बात का खास ध्यान रखना जरूरी है कि आप हमेशा फ्रेश पाइनएप्पल खाएं, टिन वाला नहीं।

चाय और कॉफी कम पिएं
कैफिन युक्त ड्रिंक्स जैसे कि चाय और कॉफी शरीर की हीलिंग एबिलिटी को कम कर देते हैं। अगर आप जल्द से जल्द फ्रैक्चर से निजात पाना चाहते हैं तो चाय और कॉफी कम पीएं। इसी के साथ कार्बोनेट युक्त ड्रिंक्स जैसे कि कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा आदि चीजों से भी दूरी बना लें।



Click it and Unblock the Notifications
