Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
डायबिटीज और कैंसर की समस्या से पाना हैं छुटकारा, अपनी डाइट में शामिल करें यें फल

स्वस्थ रहने के लिए अच्छा आहार लेना बहुत जरूरी होता है। अनाज, सब्जियों के साथ-साथ फलों से भी हमें कई पोषक तत्व मिलते हैं। सभी फलों की अपनी अलग खासियत होती हैं। इन्हीं फलों में नाशपाती ( Pear ) भी शामिल है, जिसे खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आप में से कई लोगों ने इस फल का नाम सुना होगा, तो कई लोगों ने इसे खाया भी होगा। लेकिन आप में से बहुत कम लोगों के ही इस फल से मिलने वाले स्वास्थ लाभ के बारे में पता होगा। नाशपाती खाने से वजन कम करने से लेकर कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी दूर होती है। इसमें विटामिन सी, कॉपर, फाइबर पोटैशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे कई तत्व मौजूद होते हैं। जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मदद करते हैं। आइए जानते हैं नाशपाती के और क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ हैं।

वजन कम करने में फायदेमंद
क्या आपके लिए कुछ ऐसा खाना अच्छा नहीं होगा, जिससे न सिर्फ स्वाद और पोषण से भरपूर हो, बल्कि वजन कम करने में भी मदद करें। हर दूसरे व्यक्ति के लिए परेशानी का कारण बनते मोटापे को कम करने में नाशपाती काम का फल है। एक सर्वे में भी इस फल के सेवन से मोटापा कम करने की बात सामने आई है। अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं तो नाशपाती को अपनी डाइट में शामिल करें। और इस समस्या से राहत पाएं।

दिल को रखता है स्वस्थ
आज कल दिल की बीमारी बहुत आम होती जा रही है। जिसका कारण लगातार बदलता लाइफस्टाइल है। ऐसे में बहुत जरूरी हो जाता है कि आप अपने दिल का अच्छे से ध्यान रखें। इसके लिए आफको अपने आहार में नाशपाती को शामिल करना चाहिए। नाशपाती आपके दिल को स्वास्थ रखने में मदद करेगा। यह हाई बल्ड प्रेशर और हार्ट अटैक जैसे गंभीर खतरें से भी आपको दूर रखेगा।

डायबिटीज में मिलेगा फायदा
डायबिटीज की बीमारी से आज कल ज्यादातर लोग गुजर रहे हैं। छोटे बच्चे भी इस बीमारी से बच नहीं पाए। आज के समय में उनमे भी डायबिटीज की समस्या सामने आ रही है। ये ऐसी बीमारी है, जो एक बार हो जाए तो पूरी जिंदगी आपका साथ नहीं छोड़ती। ऐसे में डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए नाशपाती काफी असरदार साबित हो सकता है। लेकिन एक बार अपने डाइटिशियन से जरुर राय ले लें। इस फल में एंटी-डायबिटिक गुण मौजूद होते हैं, जो इस बीमारी से आपका बचाव कर सकते हैं। नाशपाती में फाइबर भी मौजूद होता है, जो डायबिटीज में ब्लड ग्लूकोज की मात्रा को संतुलित रखता है।

कैंसर के मरीजों के लिए फायदेमंद फल
अभी तक कोई ऐसा चमत्कारी खाद्य पादर्थ नहीं मिला जो कैंसर को ठीक करने में सही साबित हुआ हो। लेकिन कैंसर जैसी बड़ी बीमारी से बचाव में नाशपाती आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। नाशपाती में यूरोसोलिक एसिड की मात्रा पाई जाती है, जो यूरिन, फेफड़ों और भोजन-नलिका को कैंसर के खतरें से बचाता है। एक नियमित रूप से नाशपाती खाने से महिलाओं में कैंसर होने का खतरा कम हो सकता है। लेकिन एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरुर ले लें।

आंखों के लिए लाभकारी है नाशपाती
नाशपाती आपके आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। नाशपाती ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन का एक सही स्रोत हैं, जिनमें आंखों की समस्या दूर करने के सभी गुण मौजूद हैं। इतना ही नहीं नाशपाती आंखों में होने वाली कुछ बीमारियों को रोकने में भी मदद करता है।

पाचन के लिए फायदेमंद
फास्ट फूड और ज्यादा तेल-मसाला वाले खाने से कई बार बेट की समस्या हो जाती है। और कई लोगों को कब्ज की भी समस्या बनी रहती है। ऐसे में अपनी डाइट में नाशपाती शामिल करने से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इस फल में पेक्टिन मौजूद होता है, जो एक तरह का फाइबर है। जो आपे कब्जे की समस्या के लिए भी फायदेमंद रहता है, और पाचन क्रिया को भी सही रखता है।

डाइट में नाशपाती को करें शामिल
डॉक्टर को आप से दूर रखने में न सिर्फ सेब बल्कि नाशपाती भी मदद कर सकता है। इस फल को अपनी डाइट में शामिल करके देखें। आपको इसके लाभकारी फायदें दिख जाएंगे। लेकिन अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जुझ रहे हैं, तो एक बार अपने डॉक्टर की राय जरुर लें।



Click it and Unblock the Notifications
