Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
आपका शीशा बताता है आपकी सेहत का राज़
अच्छी सेहत का पता इंसान की सूरत से ही पता चल जाता है। यदि चेहरा खिला-खिला है तो देखते ही समझ में आ जाता है कि इंसान हर तरह से स्वस्थ्य और खुश है। यदि आंखों के नीचे काले घेरे हैं, मुंह पर अनचाहे बाल अधिक हैं, आंखे थकान से भरी हुई हैं, चेहरे पर झुर्रियां हैं, मुंह से बदबू आती है या फिर बाल इतने झड़ गए हैं कि आप गंजी नजर आने लग गई हैं तो, अब समय आ गया है कि आप जाग जाइये और अपने लुक्स को लेकर सतर्क हो जाइये।
हमारे शरीर और त्वचा पर जो कुछ भी अच्छे या बुरे बदलाव दिखाई पड़ते हैं, वह सब हमें शीशा देखने के बाद पता चलता है। हमारी त्वचा पहले हमसे बोलने की कोशिष करती है और अगर हम उसकी बात ना सुने तो वह चिल्लाना शुरु कर देती है। जी हां, यदि आप अपने शरीर और त्वचा के कुछ लक्षणों को पहले ही देख और सुन कर उसकी समस्या दूर कर देगीं तो आपके लिये ही अच्छा होगा। नहीं तो बाद में बहुत देर हो चुकी होगी और आप केवल शीशे के सामने खड़े हो कर अपना चेहरा ही निहार कर अफसोस जताती रहेंगी। यदि आप खुद को जवां और खुशनुमा बनाना चाहती हैं तो चेहरे के कुछ लक्षणों को समझना शुरु कर दें।
जब भी मौका मिले तो शीशे के सामने खड़े हो कर अपना चेहरा तथा शरीर निहारें और देखें कि उसमें क्या क्या खामियां दिखाई पड़नी शुरु हो गई हैं, जो पहले नहीं हुआ करती थी। यदि चेहरे पर झुर्रियां आदि दिखाई पड़नी शुरु हो गई हों तो तुरंत उसका इलाज करना शुरु कर दीजिये। यहां पर हम आपकी मदद करने के लिये 10 शारीरिक लक्षणों के बारे में बता रहे हैं जिससे आप समझ जाएंगी कि अब आपको अपनी देख-भाल की बहुत जरुरत है।

पीली आंखें
आंखें सेहत का राज खोलती हैं। यदि सफेद आंखें पीली नजर आने लगें तो आपको लीवर की बीमारी जैसे, हेपेटाइटिस या सिरोसिस आदि हो सकती है।

अधिक तिल होना
यदि शरीर पर नए नए तिल उगना शुरु हो गए हों और उनका आकार 6 एमएम या वे अलग-अलग रंगों के हों तो यह स्किन कैंसर का लक्षण हो सकता है।

फटे होंठ
रूखी और फटे होंठो का मतलब है कि यह समस्या या तो दवाइयों का सेवन करने से हुई है या फिर इंफेक्शन, एलर्जी या अन्य कारणों की वजह से है। यदि मुंह के बगल की त्वचा फटी है तो यह कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी आने से हुई है। इसकी वजह से आंखे तथा मुंह सूख जाते हैं और जोड़ों में दर्द पैदा हो जाता है।

बालों का झड़ना
यदि आपके बाल खोपड़ी के बीच से झड़ रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप तनाव, बीमारी, दवाइयों के सेवन, हार्मोन चेंज या प्रेगनेंसी की वजह से है। साथ ही अगर बाल पतले हो रहे हों तो यह ओवरएक्टिव या अंडरएक्टिव थायराइड की वजह से है। एक सिंपल खून की जांच से आपके थायराइड हार्मोन की मात्रा पता चल जाएगी।

झुर्रियां
वैसे तो झुर्रियों का आना प्राकृतिक है लेकिन अगर उम्र ज्यादा नहीं है तो इसका मतलब है कि आपको ऑस्टियोपोरोसिस है। यदि झुर्रियां बुरी तरह से फैल चुकी हैं तो समझ जाइये कि हड्डियां पतली हो चुकी हैं। इसके अलावा झुर्रियां तब भी बहुत पड़ती हैं जब आप ज्यादा धूम्रपान करें या धूप में ज्यादा देर के लिये रहें।

शरीर पर अधिक अनचाहे बाल
शादी करने की उम्र में अक्सर लड़कियों को पीसीओएस की समस्या होती है, जिसमें चेहरे, पीठ, पेट, हाथ और पैरों पर खूब सारे अनचाहे बाल होने लगते हैं। पीसीओएस(PCOS) की बीमारी से इनफर्टिलिटी और समय पर पीरियड्स ना होने की समस्या पैदा होती है।

रूखी त्वचा
अगर आपकी स्किन ड्राई ना होने के बावजूद भी ड्राई रहने लगी है और उसपर सफेद धब्बे दिखने लगे हैं तो, आपके अंदर पानी की कमी हो गई है या फिर मधुमेह, हाइपोथायरोडिज्म या फिर ठीक से पौष्टिक आहार ना खाने की वजह से ऐसा हुआ हो।

थकान से भरी आंखें
आंखों में थकान होने के साथ-साथ नीचे काले घेरे होने का मतलब है कि आप रात को पूरी नींद नहीं लेती। पर अगर आप पूरी नींद लेती हैं और तब भी आपकी आंखें थकी हुईं हैं तो मतलब साफ है कि आप पौष्टिक आहार नहीं खाती होंगी। अपने भोजन में ज्यादा नमक का सेवन भी कम कर दीजिये।

पैरों में सूजन
पैरों में चोट, संक्रमण, मोच या गलत जूते पहनने की वजह से उनमें सूजन और दर्द हो सकता है। इसके अलावा प्रेगनेंसी, मोटापा और कई दवाओं के सेवन से भी यह समस्या पैदा हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
