Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
फ्लू के इलाज के लिए 10 फूड
फ्लू एक परेशान करने वाली बीमारी है जो स्वस्थ इंसान को भी अचानक से बिस्तर में डाल देती है। इसमें ग्रसित इंसान को तेज बुखार के साथ कफ की समस्या रहती है और वह सारा दिन सो नहीं पाते है। फ्लू के दौरान थकान होना और मतली आना सामान्य लक्षण है।
फ्लू रोगी को कम तेल और मसाले वाले खाना लेना चाहिए, खाना घर पर पका और स्वास्थ्यवर्धक होना चाहिए। अच्छा भोजन खाने से मरीज जल्दी ही स्वस्थ हो जाता है। फ्लू रोगी के शरीर में एनर्जी कम बचती है, ऐसे में अच्छी डाइट उन्हे जल्दी स्वस्थ बना देती है। अच्छा खाना ही फ्लू में बढि़या ट्रीटमेंट होता है। फ्लू में कुछ स्पेशल हेल्दी फूड खाने चाहिए जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता और प्रतिरक्षा को बढ़ा सकें। फ्लू के दौरान खाएं जाने वाले फूड्स निम्म प्रकार हैं :

1) फल
फल, प्रोटीन और विटामिन का प्राकृतिक स्त्रोत होते है। संतरा, अंगूर, केला और सेब आदि खाने से फ्लू के दौरान शरीर को ताकत मिलती है। फल खाने से शरीर डिहाई्ड्रेट होने से बचता है। फ्लू में सारा दिन फल खाया जा सकता है जो शरीर को लाभ ही प्रदान करते है।

2) सलाद
फ्लू मरीजों को खाने की बजाय एक प्लेट सलाद खाना चाहिए, इससे उनके शरीर को ताकत मिलेगी, ढेर सारा प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट भी मिलेगा। हल्की सब्जियों जैसे - खीरा, ककड़ी, गाजर आदि का सलाद बेहतर रहता है।

3) जूस
फ्लू के उपचार में फलों और सब्जियों, दोनों का जूस लाभदायक होता है। इनमें हाई प्रोटीन होता है और कई पोषक तत्व भी होते है जो शरीर को ऊर्जावान बनाते है। गाजर, टमाटर, बेरी आदि का जूस पीने से फ्लू से आने वाली कमजोरी दूर भागती है।

4) ब्राउन ब्रेड और लहसुन
लहसुन में कई ऐसे गुण होते है जो फ्लू से लड़ने की क्षमता रखते है। ब्राउन ब्रेड में प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते है। इसलिए, ब्राउन ब्रेड और लहसुन का कॉम्बीनेशन शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और प्रतिरक्षा को बढ़ाता है ताकि शरीर अच्छी तरह फ्लू वायरस से लड़ सकें।

5) अदरक वाली चाय
अदरक वाली चाय एक घरेलू उपचार है। फ्लू होने पर अदरक की चाय पीने से आराम मिलता है। गले की खराश, ठंड, जुकाम आदि की शिकायत होने पर अदरक की चाय पीने से आराम मिलता है। इसमें फ्लू के वायरस से लड़ने की क्षमता होती है।

6) केला
केला, फलों में सबसे हल्का फल होता है जो आसानी से पच जाता है। फ्लू के दौरान रोगी को दूध में केला फेंट कर दें जिससे उसके शरीर को ताकत मिलें और आसानी से पच भी जाएं। मतली, थकान और उल्टी की समस्या होने पर भी बनानाशेक लाभदायक होता है। डॉक्टर सलाह देते है कि पेट का फ्लू होने पर केला अवश्य खाएं।

7) मिंट कैंडी
मिंट कैंडी, फ्लू के दौरान गले में होने वाली खराश को दूर भगाती है। इसे खाने से बॉडी में पानी की मात्रा भी बनी रहती है और जीभ का स्वाद भी बदल जाता है। फ्लू के दौरान इसे खाने से मन बदल जाता है।

8) टर्की
टर्की मीट में ज्यादा मात्रा में प्रोटीन और थोड़ा सा फैट होता है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। इसलिए टर्की को अच्छा फ्लू फूड माना जाता है।

9) सूप
ताजी सब्जियों और चिकन से बना हुआ सूप, फ्लू में बहुत राहत प्रदान करता है। इससे शरीर को गर्मी और ऊर्जा मिलती है।

10) ब्लैक टी
ब्लैक टी में एंटी - ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते है जो फ्लू के लक्षणों को दूर कर देती है और गले की खराश को सही करती है।



Click it and Unblock the Notifications
