Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नींद आने और थकावट महसूस करने पर जागते रहने के दस उपाय
बीती रात पर्याप्त न सो पाने या रात भर पार्टी में व्यस्त रहने पर शायद आपको थकावट और नींद आने पर कुछ उपायों की आवश्यकता पड़े। जब आपके शरीर को आराम करने की सख्त जरूरत हो तो अपने आप को जगाये रखना गलत बात है। लेकिन कई बार हमें बहुत आवश्यक कार्य करने होते हैं तो हमे जागना ही पड़ता है चाहे जो भी हो। नींद आने और थकावट महसूस करने पर जागते रहने के लिये सुझाये गये इन दस उपायों पर गौर करें। उम्मीद है कि ये मददगार साबित होंगे।
इन प्राकृतिक नुस्खों से पाएं अच्छी नींद
नींद आने और थकावट महसूस करने पर जागते रहने के दस उपाय

1- प्राकृतिक सूर्यप्रकाश
सूर्यप्रकाश एक तुरन्त और प्रभावशाली रूप से मूड को ठीक करता है। यह विटामिन डी के उत्पादन को प्रेरित करता है और मौसम के कारण होने वाले मूड बदलाव से बचाता है। जब आपको नींद आ रही हो तो सूर्यप्रकाश जागते रहने में सहायक है। अपने पर्दों को खोलें और सूर्य के प्रकाश को अन्दर आने दें।

2- पानी ज्यादा पीयें
अगर आपके शरीर में पानी की कमी होगी तो आप ज्यादा थकान महसूस करेंगे। वैसे भी हर दिन पर्याप्त पानी पीना चाहिये लेकिन नींद आने और थकान लगने पर जागते रहने के लिये थोड़ा ज्यादा पानी पीना चाहिये। गर्मी के दिनों में थोड़ा सा ठंडा पानी पीने से आप जागृत महसूस करेंगें और थकावट में ज्यादा चौकन्ने रहेंगे।

3- सही प्रकार के भोजन लें
जब आपको नींद आये तो अपनी खुराक पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है। नाश्ते को न छोड़े और दोपहर के भोजन में वसा युक्त भोजन न लें। दिन भर प्रोटीन से भरपूर कुछ हल्का फुल्का अवश्य लेते रहें और कॉफी तथा अन्य पेय पदार्थों से परहेज करें।

4- थोड़ा टहलें
बैठे रहने से नींद नही जाती है। जब आपको नींद आये तो आपके चाहे कितने ही काम पड़े हों थोड़ा टहल कर आयें। यह नींद आने और थकावट महसूस करने पर जागते रहने में बहुत कारगर है। अगर आप काम पर हैं और बहुत दूर जाना मुमकिन न हो तो कुछ पेय बनायें या फिर अपने सहकर्मी के पास तक जायें।

5- गहरी गहरी साँसे लें
साँस लेने की यह विधा जागते रहने में सहायक है। अपनी नाक से साँसों को अन्दर-बाहर छोड़ें तथा अपने पेट को डायफ्राम की तरफ खींचें। बेहतर परिणाम के लिये इसे शीघ्रता से करने का प्रयास करें। इसे आप भोजनावकाश में भी कर सकते हैं।

6- तेज धुन का संगीत सुने
तेज धुन का संगीत सुनने से आपके पैर थिरकने लगेंगे जिसेस बिना समय गवायें आप चौकन्ने हो जायेंगे। मन्द प्रकार के संगीत से परहेज करें क्यों शास्त्रीय संगीत से आपको और भी नींद आ सकती है। मैं इसका अक्सर प्रयोग करती हूँ और यह काफी कारगर है।

7- हर 30 मिनट में क्रियाशील हो जायें
पूरा दिन कम्प्यूटर या टीवी के सामने रहने से आप और भी थकान और नींद महसूस करेंगे। जागते रहने के लिये आपके शरीर को क्रियाशील रहने की आवश्यकता होती है। दिन भर कहीं ज्यादा तरोताजा रहने के लिये हर तीस मिनट पर उठकर अपने पैरों को खींचें।

8- ताजी हवा
जब आप को नींद आ रही हो तो तो जागते रहने के लिये ताजी हवा की गहरी साँस की शायद कहीं ज्यादा फायदेमन्द होगी। अगर आप काम पर हैं तो तो खिड़कियों को खलें या फिर ब्रेक में या भोजनावकाश में बाहर निकलें। अगर आप कार में हैं तो खिड़कियों को खोल कर अन्दर की हवा को तरोताजा करें।

9- फव्वारे से नहायें
अगर आप घर से काम कर रहे हैं और जागते रहने की आवश्यकता है तो फव्वारे से नहायें। यदि आप काम पर हों और फव्वारे से नहाना सम्भव न हो तो चौकन्ने रहने और जागते रहने के लिये ठण्डे पानी से अपना चेहरा धुलें। ऐसा करना कठिन हो सकता है लेकिन इससे आप जरूर जागृत हो जायेंगे।

10- थोड़ा सी झपकी ले लें
नींद आने और थकावट महसूस करने पर जागते रहने के लिये झपकी लेना सबके लिये नहीं है, लेकिन यह कारगर है। चाहे यह केवल 10 से 15 मिनट की ही हो लेकिन यह चमत्कारी होता है। हलाँकि कुछ लोगों को झपकी के बाद और नींद आती है। झपकी के बाद नींद का अहसास दूर होने में 35 मिनट तक का समय लग सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
