Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
फूड लेबल पढ़ने के बाद भी हम खा लेते हैं ये 5 चौंकाने वाली चीज़े
आप जब भी सूपर मार्केट अपने घर का सामान खरीदने जाते होगें , तब वहां पर रखे डिब्बों का लेबल जरुर पढ़ते होगें। देखते होगें कि इस खाद्य पदार्थ में कितना पोषण है और यह किन किन सामग्रियों से मिल कर बना हुआ है। पर क्या आप ये भी जानते हैं कि आप जो सामान अच्छे दाम दे कर खरीद रहे हैं, उनमें ऐसी क्या-क्या अन्य चीजे़ छुपी हुई हैं, जो फूड लेबल पर लिखी ही नहीं गई है?
इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चौंकाने वाली सामग्रियां बताने जा रहे हैं, जो आपको कभी भी खाद्य पदार्थ बनाने वाली कंपनियां नहीं बताएंगी। आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में... भूख को दबाने वाले 20 प्राकृतिक भोजन

1. आर्सेनिक
हम में से बहुत लोगों को लगता है चावल स्वास्थ्य के लिये अच्छा होता है, लेकिन रिसर्च के मुताबिक इसमें विषाक्त पदार्थ आर्सेनिक की असुरक्षित मात्रा होती है।

2. लेड
अगर आप लिपस्टिक लगाती हैं तो, सावधान हो जाइये क्योंकि इसमें कई ऐसे रसायन मिले होते हैं जो आपको कैंसर दे सकते हैं। ज्यादातर लिपस्टिक कंपनियां लेड का प्रयोग करती हैं, इसलिये जब भी लिपस्टिक लगाएं तो नेचुरल ब्रांड का ही प्रयोग करें।

3. लकड़ी
रोटी बनाने के लिये आप जो आटे का प्रयोग करती हैं, उसमें कई घटिया कंपनियां लकड़ी के बुरादे मिक्स कर देती हैं। हम में से कई लोग आटे को बिना छाने ही खा लेते हैं, जिससे हमारे शरीर में कलड़ी के छोटे सेल्यूलोज इकठ्ठा हो जाते हैं। हांलाकि अभी तक इससे कोई खतरा देखने को नहीं मिला है, लेकिन फिर भी आपको चौकन्ना रहने की आवश्यकता है।

4. 48 चम्मच चीनी
अगर आपको चॉकलेट पसंद है, कोलड्रिंक पसंद है या फिर आप मीठे बिस्किट के साथ ऑफिस में 5 कप कॉफी पीते रहते हैं, तो आपके लिये चीनी दुश्मन बन सकती है। हमारे शरीर को दिन भर में जितनी मात्रा चीनी की आवश्यकता होती है, हम उससे कहीं ज्यादा मात्रा चीनी का प्रयोग करने लगे हैं। ज्यादा चीनी का सेवन करने से शरीर को कई बीमारियां हो सकती हैं, जिनमें से एक है दिल का दौरा।

5. कीडे़-मकौडे़
क्या आप जानते हैं कि चॉकलेट, पीनट बटर, सिट्रस फ्रूट जूस या फिर अनाज से बने कई प्रकार के खाद्य पदार्थों को बनाते वक्त कई कीड़े मकौडे़ उसमें गिर जाते हैं, जिन्हें आंखों से अनदेखा कर दिया जाता है। यह खाद्य पदार्थ ऐसे हैं, जिन्हें चाह कर भी कीडे़-मकौड़ों या चूहों से बचा कर नहीं बनाया जा सकता।



Click it and Unblock the Notifications
