Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
स्वस्थ और ख़ूबसूरत शरीर पाने के 20 तरीके
स्वस्थ शरीर कड़ी मेहनत और सही खान पान से मिलता है। बाहरी ख़ूबसूरती तो किसी भी कॉस्मेटिक को इस्तेमाल करने से आजाती है। आज हम आपको यही बताने वाले हैं कि आप सही खानपान और थोड़े से व्यायाम से कैसे स्वस्थ और खूबसूरत शरीर पा सकते हैं।

1. सिंगल डाइट प्लान
जो व्यक्ति एक ही तरह का भोजन करते हैं, उसके लिए यह सबसे बड़ी समस्या है कि उन्हें स्वस्थ और ख़ूबसूरत शरीर पाने में कठनाई आती है। जो लोग डाइटिंग या संतुलित भोजन कर रहें हैं उनके लिए यह बहुत जरुरी है कि वे वजन कम करने के लिए एक ही तरह का भोजन ना करें बल्कि रोज़ कुछ नया और अलग खाते रहें।

2 नाश्ता:
सुबह का नाश्ता जरूर करें। यह आपको दिन भर चुस्तदुरुस्त रखता है। और आपके पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखता है।

3. मलाई रहित दूध
अच्छे स्वस्थ और वजन घटाने के लिए मलाईरहित दूध पियें। क्योंकि मलाई वाले दूध में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। और मलाईरहित दूध में कैलोरी कम होती है जो आपके वजन कम रखने में मदद करता है।

4. पानी
खूब पानी पिए इससे आपकी त्वचा हाइड्रेटेड रहेगी और आपके शरीर से ग़ंदगी भी साफ़ रहती है।

5. कैलोरी युक्त ड्रिंक्स कम कर दें
वजन कम करने लिए सबसे जरुरी है कि आप कितनी कैलोरी ले रहें हैं यह देखें । इसलिए अगर आपको वजन कम करना है, तो बाजार में मिलने वाले डिब्बा बंद जूस या कोल्ड ड्रिंक्स को पीना बंद कर दें।

6. दिन में 4 बार खाना खाएं
दिन में चार बार थोड़ा थोड़ा कर के भोजन लें इससे आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी। पहले भाग में हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ लें, दूसरे एक चौथाई में वह खाद्य पदार्थ लें जिस में स्टार्च पाया जाता है । और तीसरे भाग में मांस और सबको मिला कर भोजन लें।

7. भूख लगे तो
जब भी आपको भूख लगे तो सबसे पहले एक गिलास पानी पिए, इससे आप को काम भूख लगेगी और आप ज्यादा खाना नहीं खायेंगी।

8 स्वस्थ नाश्ता
आमतौर पर 3 बजे के बाद हमे भूख लगाने लगाती है। इस वक़्त हमे खाना चाहिए जो हमारी ऊर्जा के स्तरको बढ़ाए। इसलिए कुछ कम वसा वाले खाद्य पदार्थ लेने चाहिए जैसे कम कैलोरी वाला दही और बादाम,या अखरोट।

9. सूप
स्वस्थ शरीर के लिए सूप पिए। इससे आपके शरीर को शक्ति मिलती है। लेकिन सूप में भी आप कम कैलोरी और फाइबर युक्त सूप लें।

10. धीरे खाएं
भोजन को धीरे और अच्छे से चबा कर खाएं। देखा गया है कि मस्तिष्क 15 मिनट लगता हैं यह जाने के लिए कि आपका पेट भर गया है। जल्दी जल्दी खाने से आप भोजन ज्यादा खा सकते हैं।

11. कम कैलोरी वाले मसाले
सरसों का प्रयोग करें इसमें कम कैलोरी पायी जाती है।

12. डाइट प्लान
यह जरुरी कि वजन कम करने के लिए आप एक डाइट प्लान बना लें। इससे आपको कब क्या खाना है वह याद रहेगा।

13. बाहर खाना
बाहर खाना खा रहें है तो यह ध्यान रखे कि आप सूप या सलाद से शुरू करें, इससे आप ज्यादा ताला हुआ भोजन नहीं कर पाएंगे।

14. मीठे से बचें
अगर आप बाहर खाना खा रहें है तो मीठा खाने से बचें जैसे आइस क्रीम।

15. डाइट फ्री करें
हफ्ते में एक दिन आप अपने आपको एक दिन ऐसा बना लें जिस दिन आप कुछ भी खा सके। इससे आपको अपने डाइट प्लान को मानने में कोई परेशानी नहीं होगी।

16. रोज़ व्यायाम करें
खानपान के साथ वजन घटने के लिए व्यायाम भी जरुरी है। रोज़ 20 से 25 मिनट व्यायाम करें इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होगा और वजन कम भी मदद मिलेगी।

17. अपने साथी के साथ व्यायाम करें
अपने साथी के साथ नियमित व्यायाम करें इससे आप का व्यायाम करने में मान लगेगा और मज़ा भी आएगा।

18. भार प्रशिक्षण
वजन उठाने वाले व्यायाम करें इससे आपके मांसपेशियोंको ताकत मिलती है और वजन भी घाटता है।

19. बहुत मुश्किल या बहुत तेज व्यायाम ना करें
अपनी मांसपेशियों को मज़बूत बनाने के लिए बहुत मुश्किल या बहुत तेजी व्यायाम ना करें। हफ्ते में 4 से 5 बार व्यायाम करें।

20 शराब कम कर दें
सबसे आखिर में शराब इसका सेवन जितना हो सके काम कर दें। और जितना हो हफ्ते में दिन पिए।



Click it and Unblock the Notifications
