Latest Updates
-
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए
खांसी और कफ से तुरंत राहत दिलाए ये 10 घरेलू कफ सीरप
दिनभर कफ के कारण खांस खांस कर मानों जान ही चली जाती है। ऐसे में जरुरत होती है कि आप कुछ ऐसी चीज खाएं जो आपको तुरंत ही राहत दिला सके। कफ दूर करने के लिये कफ सीरप वैसे तो बहुत ही असरदार होते हैं मगर इनके कुछ साइड इफेक्ट भी होते हैं जैसे, चक्कर, नींद और आलस आना। सर्दी-जुखाम से राहत पाने के लिये पुराने जमाने में लोग घरेलू उपचार का सहारा लेते थे।
यदि आप बाजारू कफ सीरप का सेवन नहीं करना चाहते हैं तो घर पर ही कफ सीरप तैयार कर सकते हैं। यह असरदार और कम लागत में बन जाती है। आइये जानते हैं कुछ असरदार घरेलू कफ सीरप बनाने की विधि।
कफ से तुरंत राहत पाने के 15 टिप्स
इसका नियमित रूप से सेवन आपको इसका आदि बना सकता है तभी तो सरकार ने कई ऐसे नुकसानदायक कफ सीरपों पर पूरी तहर से रोक लगा दी है। पर क्या आपको पता है कि घर पर बनाई गई कफ सीरप काफी असरदार होती है और इसमें किसी भी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होता।

शहद, नारियल तेल और नींबू
एक कटोरे में नारियल तेल गरम करें, फिर उसमें शहद मिलाएं। इस मिश्रण को अपनी चाय में डाल कर ऊपर से नींबू निचोड़े और पियें।

शहद, प्याज रस और हलसुन
एक कटोरे में थोड़ा सा प्याज का रस गरम करें फिर आंच बंद कर दें। गरम रस में लहसुन की कलियां डालें। इस मिश्रण को गरम पानी में मिक्स करें और ऊपर से एक चम्मच शहद का मिक्स कर के पियें।

ब्राउन शुगर और गरम पानी
एक कप पानी उबालिये, उसमें 2 छोटे चम्मच ब्राउन शुगर डालें। जब यह पीने लगायक ठंडा हो जाए तब इसे मिक्स कर के पियें।

अदरक, लहसुन और काली मिर्च
एक कप उबलते पानी में अदरक, लहसुन की दो कलियां और काली मिर्च डाल कर गरम करें। इसे दिन में दो बार पियें।

जैतून तेल, काली मिर्च और शहद
एक चम्मच जैतून तेल गरम करें, उसमें काली मिर्च के दाने डालें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए तब उसमें शहद का एक चम्मच डाल कर मिक्स करें और इसे खाएं।

शहद और हर्बल टी
दिन में दो बार हर्बल टी और उसमें शहद डाल कर पीने से गले को आराम मिलता है।

गरम नींबू का जूस
अगर आपका गला दर्द हो रहा हो तो नींबू, गरम पानी मिक्स कर के पियें। आप इसमें चाहे तो थोड़ी शक्कर या नमक मिक्स कर सकती हैं।

ग्रीन टी और शहद
ग्रीन टी को शहद के साथ पीने से जल्दी लाभ मिलता है।

नमक पानी और नींबू का रस
नमक वाला पानी और उसमें नींबू का रस मिक्स करें। इसे पीने से आराम मिलेगा।

अदरक, लहसुन और शहद
घर पर कफ सीरप बनाने के लिये अदरक, लहसुन और शहद मिक्स करें। इसका पेस्ट बनाएं या फिर खाली कूंच कर तैयार करें। इन्हें चाय में मिक्स कर के पियें।



Click it and Unblock the Notifications
