Latest Updates
-
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी
जानिये पान खाने से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं दूर
पान, एक औषधीय पौधा होता है जो शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ पहुंचाता है। इसमें एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। पान के पत्तों का इस्तेमाल नकसीर फूटने, लाल आंखों, डिस्चार्ज होने, आवाज को मोटा बनाने और कई अन्य प्रकार की समस्याओं में उपचार के तौर पर किया जाता है।
Foodpanda Special Coupon: Flat Rs.300 Off on Order of Rs. 450 & Above
सदियों से पान के पत्तों को शाही अंदाज में खाया जा रहा है। यह न सिर्फ औषधीय गुणों से भरपूर पौधा है बल्कि कई देशों जैसे- इंडोनेशिया आदि में इसे हर रीति-रिवाज में रखा जाता है।
READ MORE: पान के पत्ते कैसे कर सकते हैं मोटापे में कमी?
पान का उपयोग कई बीमारियों को सही करने में किया जाता है। इसके लिए इनकी रेसिपी बनाई जाती हैं। आइए जानते हैं पान के पत्तों से निर्मित रेसिपी-

1. कफ:
पान के 15 पत्तों को 3 गिलास पानी में डाल लें। इसके बाद, इसे तब तक उबालें, जब तक यह उबलकर एक तिहाई नहीं रह जाता है। इसे दिन में तीन बार पिएं।

2. ब्रोनकाईटिस:
पान के सात पत्तों को दो कप पानी में रॉक सुगर के साथ उबाल लें। जब पानी एक गिलास रह जाएं तो उसे दिन में तीन बार पिएं।

3. शरीर की दुर्गंध:
पांच पान के पत्तों को दो कप पानी में उबालें। जब पानी एक गिलास रह जाएं तो उसे दोपहर के समय पी लें।

4. जलना:
पान के पत्ते को पीसकर रख दें। बाद में पानी से धुल दें और वहां शहद लगाकर छोड़ दें।

5. नकसीर:
गर्मियों के दिनों में नाक से खून आने पर पान के पत्ते को रोलकर बनाकर सूंघे। इससे बहुत आराम मिलेगा।

6. छाले:
मुंह में छाले होने पर पान को चबाएं और बाद में पानी से कुल्ला कर लें। ऐसा दिन में दो बार करें।

7. लाल और जलन करती आंखें:
5-6 छोटे पान के पत्तों को लें और उन्हे एक गिलास पानी में उबालें। इस पानी से आंखों पर छींटा मारें। इससे काफी आराम मिलेगा।

8. खुजली या दाने:
पान के 20 पत्तों को लें और इन्हे पानी में उबाल लें। अच्छी तरह उबलने के बाद इसी पानी से नहा लें।

9. मसूडों से खून आना:
दो कप पानी में चार पान के पत्तों को उबाल लें। इस पानी से गरारा करें।

10. स्तनपान करवाने पर समस्या:
पान के कुछ पत्तों को लें। इन्हे धोने के बाद इन पर गरी का तेल लगाकर हल्का सा गर्म कर लें और गुनगुना होने पर इसे स्तनों के आसपास रखें, इससे सूजन चली जाएगी और बच्चे को स्तनपान करने में आसानी होगी।

11. मुंह की बदबू:
पान के पत्ते को लेकर अच्छी तरह धोने के बाद इसे चबा लें या पानी में उबालकर उस पानी से गरारा कर लें।

12. मुंहासें:
पान के 8 पत्ते लें और इन्हे धुलने के बाद अच्छी तरह पीस लें। इसे दो गिलास पानी में गाढ़ा होने तक उबालें। बाद में इसे फेसपैक की तरह इस्तेमाल करें।

13.सफेद पानी आने पर:
पान के 10 पत्तों को 2.5 लीटर पानी मं उबाल लें। इस पानी से अपनी योनि को धुलें। इससे आराम मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
