Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
सोरायसिस से ना हों परेशान क्योंकि अब है इसका घरेलू उपचार
सोरायसिस एक त्वचा संक्रमण है जो शरीर के किसी भी भाग पर हो सकता है। सोरायसिस का अगर शुरु में ही इलाज कर लिया जाए तो आगे चल कर यह ठीक हो जाती है। इसके लिये घरेलू इलाज भी हैं, जिसके बारे में हम ब
सोरायसिस एक त्वचा संक्रमण है जो शरीर के किसी भी भाग पर हो सकता है। शुरुआत में यह त्वचा की सतह पर खुजली के रूप में आती है और धीरे धीरे एक मोटी पपड़ी के रूप में जगह बना लेती है। यह हाथ-पांव, सिर के पीछे, बालों के अदंर, हथेलियों, तलवों तथा पीठ पर फैलती है।
The Amazon Great Indian Sale is Back! Oct 17th to 20th Only Upto 90% Cashback on Fashion Apparels
सोरायसिस का अगर शुरु में ही इलाज कर लिया जाए तो आगे चल कर यह ठीक हो जाती है। इसके लिये कुछ घरेलू उपचार भी हैं जिसके बारे में हम आज चर्चा करेंगे। लेकिन अगर यह रोग दिन पर दिन बढ़ता हुआ नज़र आ रहा है तो डॉक्टर से परामर्श लेना बिल्कुल भी ना भूलें।

1. एक छोटे कप में ऑलिव ऑइल डालें, उसमें 2 बूंद कैंड्यूला ऑइल और 1 चम्मच ओरीगैनो ऑइल मिक्स करें। इसे प्रभावित एरिया पर लगाएं। यह भी पढ़ें- ये होती हैं त्वचा सम्बंधी 5 प्रमुख बीमारियां

2. अगर सिर पर सोरायसिस है तो, 4 कप पानी में 4 गेंदे के फूल डाल कर 2 मिनट तक उबालें। जब यह ठंडा हो जाए तब इस लोशन को अपने सिर पर मसाज करें और कुछ देर के बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।

3. खाली पेट 4 से 5 दिनों तक लगातार ताजे करेले के रस में एक चम्मच नींबू का रस मिला कर पियें।

4. डाइट के साथ अगर आप प्रभावित स्थान पर मुल्तानी मिट्टी और पानी का पेस्ट लगाएंगी तो भी काफी फायदा पहुंचेगा।

5. एलोवेरा जैल और लहसुन के तेल को एक ही मात्रा में मिक्स करें और प्रभावित स्थान पर लगाएं।

6. खीरे का रस, गुलाब जल व नींबू के रस को समान मात्रा में मिलाएं। इस मिश्रण से प्रभावित अंग को धोकर और नारियल तेल लगाकर रातभर छोड़ दें।

7. आधा चम्मच हल्दी चूर्ण को पानी के साथ दिन में दो बार लें। इसके अलावा हल्दी को खाने में भी प्रयोग करें।

8. एलोवेरा का ताजा गूदा त्वचा पर लगाया जा सकता है या इस गूदे का प्रतिदिन एक चम्मच दिन में दो बार सेवन करें।

9. नीम की पत्तियों को धो कर उबालें और उस पानी से शरीर को धोएं। मुंहासों को दूर करे नीम फेस पैक

10. पत्ते गोभी की पत्तियों में से डंठल निकाल लें और उसे पीस कर प्रभावित स्थान पर लगाएं।
यह भी पढ़ें- देखें, कैसे चाइना में तैयार की जाती है खाने पीने की ये नकली चीज़ें

11. एक गिलास पानी में आधा मुठ्ठी तिल भिगो दें और रात भर ऐसे ही रखें। दूसरी सुबह इस पानी को खाली पेट पी जाएं। इससे सिस्टम की सफाई होती है और खून भी साफ होता है, जिससे त्वचा रोग दूर होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
