Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
मोटापा बढ़ाने वाले हार्मोन कौन से हैं और कैसे करें इन्हें बैलेंस
मोटापा कैसे बढ़ता है??? कई लोगों का मानना है कि यह आलस, ज्यादा खाने या कम एक्सरसाइज करने से बढ़ता है। लेकिन ऐसा नहीं है, यह हार्मोन की गड़बड़ी से भी बढ़ता है। आज हम इसी बात से पर्दा उठाएंगे कि ऐसे कौन से हार्मोन हैं जो शरीर का मोटापा बढ़ाते हैं और उन्हें कैसे बैलेंस किया जाए।
READ: महिलाओं में हार्मोन असंतुलन को ठीक करे ये आहार
हमारे शरीर में किसी भी हार्मोन का तय से ज्यादा या कम मात्रा में निकलने को हर्मोन असुंतलन कहा जाता है। हम जो कुछ खाते हैं उसका सीधा असर हमारे हार्मोन्स पर पड़ता है। वे हार्मोन जो हमारा मोटापा बढ़ाते हैं, वह लेप्टिन, इंसुलिन और टेस्टोस्टेरोन हैं।
बहुत से लोग कहते हैं वे जिम में नियमित एक्सरसाइज करते हैं और खाने का भी ध्यान रखते हैं पर फिर भी उनका मोटापा कम होने का नाम ही नहीं लेता।

लेप्टिन
इस हार्मोन को मास्टर हार्मोन भी कहा जाता है, जिसका काम दिमाग को यह बताना होता है कि हमारे शरीर में अब पर्याप्त ऊर्जा संग्रहीत है, जिसके लिये शरीर को खाने की जरुरत नहीं है। यह हार्मोन खाना खाते वक्त बनता है।
READ: मोटापा घटाने के लिये बदलें अपनी ये पांच गंदी आदतें
अगर आपके शरीर में लेप्टिन हार्मोन का लेवल हाई हो चुका है, तो आपका दिमाग लेप्टिन के सिगनल को नहीं पहचान पाएगा। उसे यह नहीं पता चल पाएगा कि आपके शरीर में पर्याप्त वसा संग्रहीत है या नहीं। उसे यही लगेगा कि आपको अब भी भूख लगी है। तभी हम ज्यादा खाना शुरु कर देते हैं जिससे हमारा वजन बढ़ जाता है।

कौन सी चीजें लेप्टिन को बढ़ाती हैं
- फ्रक्टोज़ का सेवन
- नींद पूरी ना करना
- ज्यादा स्ट्रेस लेना
- चीनी और मैदे का सेवन
लेप्टिन के लेवल को कैसे बैलेंस करें?
हर रोज़ 8 घंटे की नींद लें, तेल/घी और चीनी का सेवन कम करें, पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन खाएं, वेट लिफ्टिंग + कार्डियो करें, पैकेट वाला फूड खाना बंद करें।

इंसुलिन हार्मोन
यह हार्मोन वसा की कोशिकाओं को सिगनल भेज कर यह बताता है कि फैट को स्टोर कर के रखे। अगर आपका शरीर इंसुलिन के सिगनल को समझ नहीं पाएगा तो आपकी बॉडी ज्यादा फैट स्टोर कर के रखेगी जिससे आप मोटे होना शुरु हो जाएंगे।
READ: कमर की चर्बी घटाने के लिये क्या खाएं और क्या नहीं?
कैसे बढ़ जाता है इंसुलिन
खाने में अत्यधिक मीठे का सेवन इंसुलिन को बढ़ाता है। शक्कर, मैदा, वाइट ब्रेड आदि में ढेर सारा कार्बोहाइड्रेट होता है जो कि समस्या पैदा करता है। अगर आप अपने आहार में इन सब की मात्रा को कम करेंगे तो मोटापा आपके आस पास नहीं बटकेगा।

टेस्टोस्टेरोन
टेस्टोस्टेरोन, सेक्स हार्मोन है जो कि मासपेशियों और ताकत को बढ़ाता है, मोटापा कम करने, स्पर्म बनाने, सेक्स ड्राइव को सशक्त बनाने और हड्डियों की ताकत को बनाए रखने का काम करता है। अगर टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम हो गया, तो बॉडी का फैट बढे़गा और मूड में चिड़चिड़ापन आएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
