Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
योनि में नहीं, ब्रेस्ट सहित बॉडी के इन 7 हिस्सों में भी हो सकता है यीस्ट इन्फेक्शन
महिलाओं में यीस्ट इन्फेक्शन एक आम समस्या है। इस स्थिति में महिला की योनि फंगस और बैक्टीरिया से प्रभावित होती है और कई लक्षण पैदा हो जाते हैं।
शरीर की बनावट के अनुसार महिलाओं को कुछ ऐसी बीमारियों का सामना करना पड़ता है, जो पुरुषों को नहीं होती हैं। ब्रेस्ट कैंसर, पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस), यीस्ट इन्फेक्शन आदि कुछ ऐसी बीमारियां हैं जो महिलाओं को होती हैं। महिलाओं में यीस्ट इन्फेक्शन एक आम समस्या है। इस स्थिति में महिला की योनि फंगस और बैक्टीरिया से प्रभावित होती है और कई लक्षण पैदा हो जाते हैं।
यीस्ट इन्फेक्शन होने के कुछ मुख्य कारणों में हाइजीन, डायबिटीज, प्रेगनेंसी, हार्मोनल चेंज होना, ज्यादा मीठी चीजें खाना, यूटीआई, यौन संचारित रोग शामिल हैं।
योनि की दीवारों पर स्थित स्वस्थ बैक्टीरिया के असंतुलन होने पर यह यीस्ट इन्फेक्शन का कारण बन सकता है। यीस्ट इन्फेक्शन के प्रमुख लक्षणों में जलन, खुजली, वाइट डिस्चार्ज, खराब गंध, सेक्स के समय दर्द, रैशेष और घाव आदि होना है।
कई लोग ऐसा मानते हैं कि यीस्ट इन्फेक्शन केवल योनि में होता है और यह केवल महिलाओं को प्रभावित करता है। आपको बता दें कि यीस्ट इन्फेक्शन शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। ऐसा हिस्सा जहां नमी और पसीना आता है, वहां भी यीस्ट इन्फेक्शन हो सकता है। योनि के अलावा बॉडी के इन सात हिस्सों में भी हो सकता है यीस्ट इन्फेक्शन।

1. त्वचा
अगर आप साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं और रोजाना पसीना साफ नहीं करते हैं, तो आपको यीस्ट इन्फेक्शन हो सकता है।

2. पैर
ट्राइकोफिटन मेंटाग्रोफीटेस नाम का फंगस पैरों में यीस्ट इन्फेक्शन का कारण बन सकता है, खासकर तब, जब आप अपने शॉक्स रोजाना साफ नहीं करते हैं।

3. मुंह
छोटे बच्चों के मुंह पर यीस्ट इन्फेक्शन हो सकता है क्योंकि वो दूध पीते हैं और दूध के कण उनके मुंह में जमा हो सकते हैं।

4. ब्रेस्ट
दूध पिलाने वाली महिलाओं के ब्रेस्ट में यीस्ट इन्फेक्शन हो सकता है. वास्तव में बच्चे के मुंह से ब्रेस्ट के टिश्यू का पीएच संतुलन बदल सकता है, जिससे यीस्ट बढ़ता है।

5. भोजन नली
कैंसर और ऑटोइम्यून डिजीज के लिए दावा खाने से भोजन नली में यीस्ट इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है।

6. गुदा
सही तरह इलाज नहीं कराने से गुदा में भी यीस्ट इन्फेक्शन हो सकता है, क्योंकि गुदा भी नमी पैदा करता है।

7. पेनिस
कई बार पुरुषों को भी यीस्ट इन्फेक्शन हो सकता है. हालांकि इसके लक्षण स्पष्ट नहीं हैं. पुराने अंडरवियर और काफी दिनों तक नहीं नहाने से इसका खतरा होता है।



Click it and Unblock the Notifications
