Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या हमेशा थकान महसूस होती है? ये हैं कारण
क्या आप भी थोड़ी देर काम करने के बाद थक जाते हैं? अगर आपको खाने से लेकर खेलने तक आलस या थकावट लगती है या आप हमेशा थका-थका सा महसूस करते हैं तो कहीं कुछ गड़बड़ी है।
अगर आप जवान है फिर भी आप अपने शरीर में एनर्जी फील नहीं कर पाते हैं तो आपको इसकी जाँच करानी चाहिए। कई बार छोटी सी कमी या लापरवाही आपको नुकसान दे सकती है।

रात में ठीक से नींद पूरी ना हो पाने के कारण भी दिन में थकावट सी रहती है और अपना कोई काम ठीक से नहीं कर पाते हैं लेकिन इसके अलावा भी ऐसे कई कारण है जिसकी वजह से आप इतनी ज्यादा थकान महसूस करते हैं।
कई बार कुछ अंदुरुनी बीमारियों के कारण भी थकान होने लगती है। आइये जानते हैं बेवजह थकावट होने के कुछ प्रमुख कारणों के बारे में

एनीमिया :
अगर आप दिन भर बेवजह थकान महसूस करते हैं तो यह एनीमिया का लक्षण हो सकता है। इससे पीड़ित मरीजों के शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो जाती है जिससे शरीर के बाकि अंगों में ऑक्सीजन कम मात्रा में पहुंचता है।

डिप्रेशन :
डिप्रेशन का असर इंसान के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों पर पड़ता है। इसके कारण रात में ठीक से नींद नहीं आती है जिसकी वजह से आप दिन भर स्ट्रेस में रहते हैं और थकान महसूस करते हैं।

एक्सरसाइज ना करना :
रोजाना सुबह एक्सरसाइज करने से आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहते हैं और बिल्कुल भी थकावट नहीं होती हैं। वहीँ जो लोग एकदम एक्सरसाइज नहीं करते हैं उनकी कोशिकाएं शिथिल पड़ जाती हैं और वे थका हुआ महसूस करने लगते हैं।

डायबिटीज :
डायबिटीज के मरीजों में शरीर ग्लूकोज का ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पाता है और ऐसे में उससे ज़रूरी मात्रा में एनर्जी नहीं हासिल हो पाती है। इसी वजह से डायबिटीज के मरीज ज्यादा थकान महसूस करते हैं।

थायराइड :
अगर आपका थायराइड ग्लैंड ठीक से काम नहीं कर रहा है तो शरीर के बाकि अंग भी ठीक से काम नहीं करते है। इस वजह से शरीर के हार्मोन अनियंत्रित होने लगते हैं एनर्जी लेवल कम हो जाता है। यही कारण है कि आप बहुत जल्दी थकने लगते हैं।

कैलोरी का कम सेवन :
अगर आप रोजाना के लिए ज़रूरी कैलोरी की मात्रा नहीं हासिल कर रहे हैं तो ऐसे में आपके शरीर में पर्याप्त उर्जा नहीं रहेगी और आप थका हुआ महसूस करेंगे। इसलिए अपनी डाइट में हाई कैलोरी युक्त चीजों का सेवन करें।

अधिक शुगर का सेवन :
डाइट में ज़रूरत से ज्यादा शुगर का सेवन करने से भी एनर्जी लेवल बिगड़ जाता है। जैसे ही आप कोई मीठी चीजें खाते हैं तो शरीर का ब्लड ग्लूकोज लेवल अचानक बढ़ जाता है लेकिन फिर उसी तेजी से नीचे घटने भी लगता है जिस वजह से थकान महसूस होती है।

पर्याप्त मात्रा में पानी ना पीना :
अगर आप थका हुआ महसूस कर रहे हैं और ऐसे में थकावट दूर करने के लिए कॉफ़ी का सेवन करते हैं तो यह एक गलत आदत है। इसकी बजाय आप पानी पियें क्योंकि शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी रहने से एनर्जी लेवल नियंत्रित रहता है और थकावट महसूस नहीं होती है।



Click it and Unblock the Notifications
