Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ज्यादा TV देखने से होती हैं ये बीमारियां, इन चीजों को खाकर करें बचाव
अक्सर लोग जब भी फ्री होते हैं तो वे टीवी का रिमोट लेकर बैठ देर तक टीवी देखने लग जाते हैं। आपको बता दें कि अध्ययनों में यह पाया गया है कि ऐसा करने से आपके पैर, हाथ, पेल्विस और फेफड़ों की नसों में ब्लड क्लोटिंग की समस्या हो जाती है जिसे वीनस थ्रोम्बोइम्बोलिज्म कहा जाता है।
इसके अलावा ज्यादा देर तक टीवी देखने से आपको ह्रदय संबंधी बीमारियाँ होने की भी सम्भावना बढ़ जाती है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको अपनी यह आदत जल्द ही छोडने की जरुरत है क्योंकि इससे आपको स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतें हो सकती हैं।

यूएस के वरमोंट यूनिवर्सिटी के मैरी कुशमैन के अनुसार टीवी देखने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन टीवी देखते देखते आप काफी ज्यादा जो स्नैक्स आदि खाते हैं उससे आपको दिक्कत हो सकती है। आपको बता दें कि 45 से 64 साल के 15,158 लोगों पर एक शोध किया गया जिसमे यह पाया गया कि जो लोग टीवी नहीं देखते हैं उनकी तुलना में 17 गुना ज्यादा वीनस थ्रोम्बोइम्बोलिज्म की समस्या होती है जो ज्यादा टीवी देखते हैं या कम देखते हैं। ज्यादा टीवी देखने की वजह से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए हम आपको कुछ चीजें बता रहें हैं।

1- दालचीनी: दाल चीनी का सेवन करने से ब्लड वेसेल्स में होने वाली क्लोटिंग को रोकने में मदद मिलती है। इसलिए आप अपनी डाइट में इसे जरुर इस्तेमाल करें जिससे ब्लड क्लोटिंग की समस्या ना होने पाए।

2- हल्दी: हल्दी अपने एंटी-इन्फ्लामेट्री गुण और ब्लड को पतला करने के लिए जानी जाती है। रोजाना अपनी डाइट में हल्दी का इस्तेमाल करने से ब्लड क्लॉट को बनने से रोकने में मदद मिलती है।

3- पुदीना: पुदीने में विटामिन K की अधिक मात्रा होने की वजह से यह ब्लड क्लॉट को रोकने के लिए सहायक होता है। पुदीना ना केवल आपके ब्लड के प्रवाह को बढाता है बल्कि यह आपके ह्रदय को भी स्वस्थ रखता है।
इन सभी उपायों के अलावा अपनी आदतों में बदलाव लायें और टीवी के सामने कम से कम समय बिताएं. अपने समय का सही सदुपयोग करना सीखें और अपनी लाइफस्टाइल में सुधार लायें.
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
