Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
वजन कम करने से लेकर गोरा बनाता है सौंफ का शर्बत

सौंफ का इस्तेमाल हमारे देश में खाना खाने के बाद माउथ फ्रेशनर के रूप में किया जाता है। यह न सिर्फ हमारी साँसों की बदबू को दूर करती है बल्कि हमारे पाचन को भी सही रखती है। इसीलिए आपने कई जगह यह देखा होगा कि लोग खाना खाने के बाद सौंफ का सेवन करते हैं। सौंफ आपको गैस की समस्या से भी दूर रखकर आपका हाजमा बनाएं रखता है। गर्मियों के मौसम में सौंफ की शर्बत बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है, राजस्थान और गुजरात में यह शर्बत बहुत ज्यादा प्रचलित है।
पाचन तंत्र दुरुस्त करने के अलावा सौंफ वजन भी नियंत्रित करता है। आज हर कोई एक समस्या से ही गुजर रहा है कि उसका वजन बढ़ रहा है। प्रत्येक व्यक्ति बढ़ते हुए वजन को कम करने के लिए हर तरीके को आजमाता है। लेकिन अगर उसको अधिक फायदा नहीं होता है।

दूर करता है थकान
सौंफ पोषक तत्वों और शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं और यह हमारे शरीर को बहुत ज्यादा ठंडक प्रदान करते हैं। गर्मियों के दिनों में जब आप बहुत थक गये हों तो सौंफ के शर्बत को पीने से यह आपके शरीर की गर्मी को कम करता है और शरीर के साथ-साथ आपके दिमाग को भी ताजगी से भर देता है। ये बीज हमारी सांसो की बदबू को दूर करके हमारे मुंह की सफाई को नियंत्रित रखते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, सौंफ तीनो तरह के दोषों को भी दूर करती है और शरीर की गर्मी को शांत रखती है।
गोरा बनाता है
सौंफ के पानी में एक चम्मच मिश्री और एक चम्मच शहद को मिलकर के पिने से हमारे चहेरे का रंग साफ़ हो जाता है और पुरानी से पुरानी चहेरे की दाग धब्बे भी गायब हो जाती है
वजन कम करता है
एक चम्मच शहद को सौंफ के पानी में खूब अच्छी तरहे से मिलकर के रोज सुबह को खाली पेट इसका सेवन करने से आपके शारीर का वजन बहुत ही तेजी से कम होने लगेगा आप कुछ ही दिनों में खुद को नार्मल महसूस करने लगोगे दोस्तों सौंफ का पानी weight loss करने का सबसे कामयाब नुस्खा है। अगर रोज सुबह खाली पेट सौंफ के पानी का सेवन किया जाये तो बहुत जल्द ही आपका वजन कम होना शुरू हो जायेगा।
शरीर से बाहर निकालता है टॉक्सिन
जब शरीर में अतिरिक्त पानी मौजूद होता है उससे आपका शरीर वास्तव से ज्यादा भारी लगता है। सौंफ के बीज में डी-यूरेटिक प्रॉपर्टी (di-uretic property) होती है जिसकी मदद से आपके शरीर में अतिरिक्त पानी नहीं रहता है। अतिरिक्त पानी के साथ-साथ ये आपके शरीर में से टॉक्सिन्स (toxins) भी निकालता है जो आपके शरीर के वजन को कम करने में मदद करता है।
लू से भी बचाता है
सौंफ का शरबत अन्य देसी शीतल पेयों की तुलना में कम गाढ़ा और कम मीठा होता है। इसकी तासीर को और ठंडा करने के लिए इसमें छोटी इलायची के दानों का चूर्ण और कभी-कभार लेशमात्र कपूर का पुट भी दिया जाता है। इसे पीने से गर्मियों में लू और नकसीर की समस्या नहीं होती है।
ऐसे बनाएं सौंफ का शर्बत
सौंफ का शर्बत बनाना बहुत ही आसान है। आप इसे पानी में उबालकर फिर ठंडा कर लें या रात भर इसे पानी में भिगोकर रखें और अगली सुबह इसे छानकर पी लें। इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें रात को चाहे तो मिश्री भिगोकर डाल दें। और सुबह ईलायची के कुछ दाने मिलाकर डालें। इसके अलावा इसमें एक चुटकी पीसी हुई काली मिर्च डालने से भी स्वाद बढ़ता है।
इसे ठंडा करके पीने से यह और ज्यादा स्वादिष्ट लगता है। शर्बत को और सुगंधित बनाने के लिये आप सौंफ को पहले किसी पैन में डालकर भून लें फिर इसका शर्बत बनाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
