Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
हैवी ड्रिंक के बाद एक्सरसाइज करना हो सकता है खतरनाक, बनने लगता हैं ये स्ट्रेस
वीकेंड पर हुई पार्टी में फुल मस्ती, डांस और ड्रिंक करने के बाद सुबह उठ कर काम पर जाना बहुत मुश्किल लगता है। क्योंकि उठते समय हो रहा सिर दर्द, ऐसा एहसास करवाता है कि जैसे कोई हतोड़े से मार रहा हो। शरीर से पूरी ऊर्जा निकल चुकी होती, आंखें खुलने का नाम नहीं लेती। असल में हैंगओवर के इन सभी लक्षणों से छुटकारा पाना बहुत ही मुश्किल लगने लगता हैं। जहां इस हैंगओवर की सिचुएशन से बाहर निकले के लिए कुछ लोग वर्कआउट करने से बचते है तो कुछ वर्कआउट करना बेहतर समझते है। हालांकि एक्सरसाइज करना अच्छा है, लेकिन हैंगओवर की इस सिचुएशन में कभी भी एक्सरसाइज करना अच्छा नहीं माना जाता है, बेहतर है कि उस एक दिन के लिए आप आराम करें। अगर फिर भी कुछ एक्सरसाइज करना चाहते तो वॉकिंग, जॉगिंग और साइक्लिंग जैसी हल्की फुल्की एक्सरसाइज आप कर सकते हैं।

दिल की सेहत पर जोर
रात की पार्टी में ज्यादा ड्रिंक कर लेने की वजह से आपको सब कुछ धुंधला सा लगने लगता है, शरीर में पानी की कमी होने लगती है, थकान का एहसास होता है। इसलिए आपका शरीर इस हालत में ही नहीं है कि आप एक्सरसाइज कर सके। लेकिन फिर भी आप एक्सरसाइज करते है तो इससे कोर्टिसोल नामक स्ट्रेस हार्मोन बनने लगता है। आपके दिल की धड़कने तेज होने लगती हैं, इतना ही नहीं आपकी सांसे तेज होने लगती है और आप हांफने तक लगते है। इन सभी का सीधा असर आपके दिल की धमनियों पर पड़ता है।
नींद पर भी होता है असर
शराब का सबसे बुरा असर नींद पर पड़ता है। आप भले ही शराब पीने के बाद 7-8 घंटे सोए हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपने ने एक अच्छी नींद ली है। एक अच्छी नींद न लेने की वजह से एक बार फिर स्ट्रेस हार्मोन बॉडी में तेजी से बनने लगते है। इतना ही नहीं एल्कोहल आपकी बॉडी में पहुंचकर डिहाइड्रेड कर देती है, ऐसे में आप जिम जाकर और पसीना बहाते है तो इससे आपके शरीर में पानी की कमी होने लगती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
