Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
उबलने के कितनी देर बाद अंडा खाना चाहिए, जानें कितनी देर के अंदर हो सकते हैं ये खराब
उबले हुए अंडों का सेवन करना बहुत हेल्दी माना जाता है ये प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है। के रूप में या संतुलित भोजन के हिस्से के रूप में उपयोग करने के लिए बहुत अच्छे होते हैं। लेकिन ताजा अंडों की तुलना में अंडे उबालने के बाद इनकी लाइफ थोड़ी कम हो जाती है। इस आर्टिकल में हम आज जानेंगे कि अंडों को उबालने के बाद कितनी देर में खा लेना चाहिए और अंडे उबलने के बाद कितने समय तक खाने लायक रहते है।

उबले अंडे को सही तरीके से कैसे स्टोर करें
अंडों को उबालने के बाद अगर आप इसे तुरंत ही नहीं खा रहे है, तो जरूरी है कि आप इसके छिलके ना रखें क्योंकि ऐसा करने से अंडे की अंदरूनी परत खुल जाएगी और हवा के सम्पर्क में आते ही इसमें खतरनाक बैक्टीरिया भी लग सकते है। इसलिए उबले हुए अंडे आप नहीं खा रहे है तो इन्हें सही तरीके से स्टोर करें-
- उबले हुए अंडों को तुरंत ठंडे पानी में रखें और ठंडा होने दें।
- ठंडे होने के बाद इन्हें एक सूखे कपड़े से पोछें।
अब इन्हें आप लंबे देर तक खाने लायक रखने के लिए फ्रिज के अंदर रखें। अगर आप इन्हें जल्दी ही फ्रीज में रख देते हैं तो यह खराब नहीं होते हैं। उबले अंडों को 4 डिग्री टेम्परेचर पर रखने से इसमें बैक्टीरिया कम गति से बढ़ता है।
उबले हुए अंडों को अधिक से अधिक केवल दो ही घंटे बिना फ्रिज के रख सकते है। इसके अलावा उबले हुए अंडों की ज्यादा लाइफ के लिए इन्हें फ्रिज के अंदर बने शेल्फ में रखें। इससे इनका तापमान एक जैसा ही बना रहेगा। वरना फ्रिज डोर पर रखने से इनके टेम्परेचर में बदलाव आ सकते हैं।
- उबले अंडों को फ्रिज में रखने से हल्की गंध भी आ सकती है, ऐसा तब होता है जब अंडों को उबाला जाता है तब हाइड्रोजन सल्फाइड गैस बनने लगती है। मगर ये किसी भी तरह से नुकसानदायक नहीं है।
- उबले हुए अंडों को फ्रिजर में ना रखे, ऐसा करने से ये ज्यादा हार्ड हो सकते है और खाने में इनका स्वाद भी बिगड़ सकता है।

उबले हुए अंडे कब तक खा सकते है?
अंडे को लंबी देर तक फ्रिज में रखने के बाद भी कभी-कभी ये खराब हो जाते है या खराब होने का डर रहता है। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर का कहना है कि उबले हुए अंडे को फ्रिज में स्टोर करने के 7 दिन के अंदर खा लेना चाहिए इसके बाद ये खाने लायक नहीं रहते है।

कैसे मालूम करें कि उबले हुए अंडे खराब हो गए है?
अगर आपको डर है कि स्टोर करने के बाद भी अंडा खराब हो गया है इसके लिए एक काम करें कि देखे कि अंडे की ऊपरी परत चिपचिपी तो नहीं हो गई है, या इसके रंग में किसी अन्य तरह का बदलाव जैसे चॉकलेटी रंग दिखना। ऐसे होते ही तुरंत समझ जाइए कि अंडा खराब हो चुका है। ऐसा अंडा खाने से बचें वरना डायरिया, उल्टी और जी घबराने जैसी समस्या हो सकती है। इसके अलावा एक और तरीका है अंडे को चैक करने का इसके दो हिस्से करके देखें, अगर ये खराब हो गया होगा तो इससे गंदी सी बदबू आएगी।



Click it and Unblock the Notifications
