Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इस मदर्स डे पर अपनी मॉम को बचाएं ब्रेस्ट कैंसर से, जानें इसके बारे में
मदर्स डे आने वाला है और शायद आपने उनके लिए अभी तक कुछ स्पेशल प्लान भी कर लिया होगा। लेकिन अगर आपने अभी तक अपनी मॉम के लिए कुछ भी ख़ास प्लान नहीं किया है तो क्यूं न उनकी हेल्थ को लेकर आप थोड़ा कन्सर्न हो जाएं।
जी हां, इन दिनों महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर की समस्या सबसे ज्यादा हो रही है ऐसे में बेहद जरूरी है कि आप अपनी मॉम की सेफ्टी का ध्यान रखें और उन्हें घातक समस्या से बचाएं। ऐसा आप रेगुलर और सही जांच आदि से कर सकते हैं बस आपको कुछ तरीकों को अपनाना होगा जिससे मां आपकी बात मान जाएं और ऐसे चेकअप के लिए हमेशा तैयार रहें।
इसके अलावा, आपको उनहें इस बारे में जागरूक भी करना होगा। आप अपनी मॉम को इन बातों के बारे में अवश्य बताएं जिससे वो ब्रेस्ट कैंसर से हमेशा बच सकें:

1. खाने की आदतें-
अपनी मां को बताएं कि वो घर में सभी का ध्यान रखने की बजाय खुद पर भी ध्यान दें। अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें। एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर आहार लें।

2. रेगुलर चेकअप करना -
अपनी मां को कहें कि वो अपने सतनों का खुद ही रेगुलर चेकअप करती रहें। ताकि किसी गंभीर समस्या के होने से बचा जा सकें।

3. सेल्फ चेकअप करना बताएं -
अपनी मां को सेल्फ चेकअप करना बताएं कि कैसे करते हैं। इसके लिए आप इंटरनेट से या फिर किसी डॉक्टर से मदद ले सकती हैं।

4. व्यायाम -
अपनी मॉम को एक्सरसाइज करने के लिए प्रेरित करें। इससे उनका वजन संतुलित रहेगा और अन्य बीमारियों से भी वो बची रहेंगी। मेनोपॉज के बाद, फिट रहना बहुत जरूरी होता है।

5. अपनी फैमिली हिस्ट्री देखें -
अपने मां के परिवार और अपने परिवार की हिस्ट्री को देखें कि किसे क्या समस्या था। उस हिसाब से भी सावधानियां बरतें। हेल्दी लाइफस्टाइल जीने की सलाह उन्हें दें।

6. लिमिट हारमोन थेरेपी -
मेनोपॉज के बाद, महिलाओं के शरी में हारमोन्स की कमी हो जाती है। ऐसे में आप डॉक्टर की सलाह पर उन्हें वो हारमोन इंजेक्ट करवा सकती हैं।

7. शिक्षा दें -
अपनी मां को ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पूरी जानकारी दें। आप चाहें तो इंटरनेट या पॉवरप्वाइंट का सहारा ले सकती हैं। इससे वो पूरी तरह समझ जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
