Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
गलत साइज की ब्रा पहनती हैं तो आपको हो सकते हैं ये 5 नुकसान
आजकल अगर आप ब्रा खरीदने मार्केट जाएं तो वहां वहां ढेर सारी फैंसी ब्रा बिकती हुई मिलेगी, जिसे कई लड़कियां आंख मूंद कर खरीद लेती हैं।
बढियां शेप, डिजाइन और फैबरिक मिलने की वजह से, हम उसे खरीद तो लेते हैं मगर जरुरी नहीं कि वह फिट भी हो।

आप जिस भी साइज की ब्रा का उपयोग कर रही हैं उसके लिए यह देखें कि वह आपके स्तन पर ठीक से सेट हो रहे हैं या नहीं।
गलत साइज की ब्रा पहनने की वजह से कई सारी हेल्थ प्रॉब्लम्स आ सकती हैं। यहां नीचे उन्हीं नुकसान के बारे में बताया जा रहा है...

पीठ में दर्द
बड़े स्तन वाली महिलाएं अगर ढीली या गलत साइज की ब्रा पहनती हैं, तो उन्हें लोअर बैक की समस्या आती है। इसके साथ ही अगर ब्रा बहुत ज्यादा टाइट है तो तो वह रीढ़ की हड्डी पर सीधा असर डालती है।

कमर दर्द
कई बार गलत साइज की ब्रा की वजह से कमर दर्द की समस्या बढ़ जाती है। गलत साइज की ब्रा की वजह से शरीर का पॉश्चर गलत रहता है जिससे कमर पर प्रभाव पड़ता है।

कंधे और गले में दर्द
गलत साइज की ब्रा पहनने से कंधों और गर्दन में भी दर्द उठ सकता है। ब्रा की टाइट स्ट्रिप कंधों पर दबाव बनाती हैं जिससे पॉश्चर गलत होता है और कंधे व गर्दन के हिस्से में दर्द बढ़ जाता है।

सांस लेने में तकलीफ
एक तंग ब्रा आपकी सांस की गुणवत्ता को प्रभावित करती है। घुटन को बुरा माना जाता है, क्योंकि यह रक्त में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड की एकाग्रता में परिवर्तन करता है।

सिर, गर्दन और कंधे में दर्द
अगर आप सोंचती हैं कि ब्रा का कप केवल आपके ब्रेस्ट के सपोर्ट करता है तो आप गलत हैं। ब्रा में लगी हुई स्ट्रेप्स और ब्रा का बैक यह जिम्मेदारी निभाते हैं। ये दोंनो एक प्रकार की मासपेशियों को दबाते हैं, जो गर्दन को कंधे से जोड़ती है। लगातार अगर इस मासपेशी पर जोर पड़े तो कंधे में दर्द होने लगता है जो कि गर्दन तक जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
