Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
क्यों निकल आते है प्राइवेट पार्ट पर Pimple..??
अगर आप ऐसा सोचती हैं कि पिंपल केवल चेहरे पर होते हैं, तो आप बिल्कुल गलत हैं। आपको बता दें कि पिंपल प्राइवेट पार्ट के आसपास भी हो सकते हैं। जी हां पिंपल आपकी बैक, चेस्ट और यहां तक कि योनि में भी हो सकते हैं। हालांकि, निचले हिस्से में पिंपल होने को लेकर आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। वास्तव में जहां कहीं भी तेल ग्रंथियां मौजूद हैं, वहां पिंपल हो सकते हैं।
योनि के आसपास मुंहासे होना पर गंभीर असुविधा हो सकती है। हार्मोनल बदलाव और साफ सफाई के अभाव में अक्सर योनि के आसपास पिम्पल हो जाते है।

शेविंग
शेविंग की वजह से भी योनि के आसपास पिंपल हो सकते है। प्यूबिक हेयर हटाने के लिए अक्सर लड़कियां शेविंग के लिए रेजर का इस्तेमाल करती है, जिसकी वजह से त्वचा कट-फट जाती है जो बाहरी बैक्टीरिया के संपर्क में आ जाते हैं। यही बैक्टेरिया की वजह से योनि के आसपास मुंहासे होने लगते है।

टाइट फिटिंग
तंग जीन्स या स्पोर्ट्स गियर जैसे टाइट कपड़े पहनने से भी योनि पर मुंहासे हो सकते हैं। तंग कपड़ों के वजह से त्वचा को नमी मिलने में बाधा होती है , जिसके परिणामस्वरूप वहां पर पिम्पल्स आने लगते हैं। ढीले वस्त्र पहनने से उस क्षेत्र में तेल संतृप्ति की मात्रा कम हो जाती है। इसके अलावा योनि तक आसानी से नमी और हवा पहुंचती है जिससे मुंहासे की समस्या को रोका जा सकता है।

वैक्सिंग
बिकिनी वैक्स इन दिनों बहुत ट्रेंड में है, वैक्सिंग के कारण ही पिम्पल्स हो ये जरुरी नहीं है। लेकिन गर्म वैक्स के साथ बाल निकालने से त्वचा पर बैक्टेरिया पनपने लगते हैं, और दाने निकल सकते हैं। वैक्सिंग की वजह से फेलसिलाइटिस या बाल कूप की सूजन को जन्म दे सकती है। इससे पिंपल हो सकते हैं।

साफ सफाई के अभाव में
योनि के आसपास मुंहासे होने का एक सबसे बड़ा कारण है साफ सफाई का अभाव। योनि बहुत ही सेंसेटिव पार्ट होता है। इसकी डेली हाइजिन पर ध्यान देना बहुत ही जरुरी होता है। कई दिनों तक प्यूबिक हेयर साफ नहीं करने और गंदगी और मेल जमने से भी मुंहासें की समस्या हो जाती है।

हार्मोनल बदलाव
पीरियड के दौरान हार्मोन उतार चढ़ाव के वजह से भी अक्सर योनि के आसपास मुंहासे हो जाते है। जो अपने आप चले भी जाते है। इसके अलावा वजाइना पोर्स में बैक्टीरियां के अधिक जमाव के वजह से भी यहां मुंहासों होने लगते है।

पसीना
जब भी आपको पसीना आता है, तो आपकी त्वचा पर नमी की एक परत बन जाती है जो बैक्टीरिया के लिए प्रजनन स्थल बन जाती है। इसी वजह से यहां पिम्पल्स होने लगते हैं। सुनिश्चित करें कि आप नियमित रूप से इस क्षेत्र को पसीना और बैक्टीरिया से बचाएं और उसे साफ-सूखा रखें।



Click it and Unblock the Notifications
