Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
पीरियड की वजह से आपको स्विम करने से लगता है डर, जानें क्या करें
हर महीनें आने वाले पीरियड्स की वजह से लड़कियों को न सिर्फ दर्द और अन्य परेशानियां झेलनी पड़ती है। बल्कि उनकी रोजाना की लाइफ काफी डिस्टर्ब हो जाती है। क्योंकि पीरियड्स के दौरान उनकी रेगुलर एक्टिविटीज में भी उन्हें बदलाव करने पड़ते हैं जैसे कि जिम और स्विमिंग नहीं करना। कई लड़कियों के दिमाग में सवाल आता है कि पीरियड्स में उन्हें स्विमिंग करनी चाहिए या नहीं? अगर आप सिर्फ हैवी पीरियड फ्लो और दाग के वजह से पीरियड में स्विमिंग करने से बचती है तो आपको डरने की बिल्कुल जरुरत नहीं हैं।
पीरियड्स में भी अन्य दिनों की तरह स्विमिंग करना सुरक्षित होता है। इसके लिए बस आपको कुछ जरुरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप पीरियड्स में स्विमिंग करना चाहती हैं, तो ऐसे में टैम्पोन और मैन्सुटुअल कप का इस्तेमाल करें।
इससे आप स्विमिंग के दौरान ब्लीडिंग होने के डर से खुद को मु्क्त रख पाएगीं। इसके अलावा अगर आपका स्विमिंग के दौरान ही पीरियड्स स्टार्ट होते हैं, तो ये पानी में मिलकर उसे मैला करके दूसरे लोगों को इंफेक्टिड कर देगा, तो आप गलत हैं, क्योंकि पूल के पानी को क्लोरीन से क्लीन किया जाता है। जो न सिर्फ मूत्र और पसीने बल्कि अन्य बीमारियों के संक्रमण को भी कम करने में कारगर होता है।

1. टैम्पोन और मेन्सुटुअल कप का करें यूज
अगर आप पीरियड्स के दौरान स्विमिंग करना चाहती हैं, तो ऐसे में हमेशा टैम्पोन और मेन्सुटुअल कप का यूज करें। क्योंकि ये बॉडी में अंदर चला जाता है, जिससे आपको बाहरी रुप से किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा, जबकि सेनेटरी पेड्स पानी को सोख लेगा और आपके ब्लीडिंग होने पर यूज नहीं हो पायेगा।

हमेशा गहरे रंग के कपड़े पहने
अगर आप पीरिड्स में स्विमिंग करना चाहती हैं, तो हमेशा गहरे रंग का स्विम सूट ही पहनें। इससे आपकी ब्लड स्टेन आने के बाद होने वाली शर्मिंदगी से खुद को बचा सकेगीं। आप काले, डार्क ब्लू या डार्क ग्रीन कलर का चुनाव करें।

वॉटरप्रूफ पैंटी का करें यूज
अगर आप पीरियड्स में स्विमिंग करना चाहती हैं लेकिन टैम्पोन या मेन्सुटुअल कप का यूज नही करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप वॉटरप्रूफ पैंटी का ऑप्शन चुन सकती हैं। ये ऑप्शन थोड़ा महंगा है। दरअसल इन पैंटस का बाहरी सतह वॉशप्रूफ होती है, जिससे किसी भी तरह की लीकेज होने की संभावना बेहद ही कम होती है। इन पैंटस में कलीसिया होती है। जिससे वैजाइना सेट हो सके और ब्लड फ्लो को डायरेक्ट अब्जॉर्व कर सके। जिससे आप हमेशा सूखा फील कर सकें। इन पैंटस की खासियत ये है कि ये आपके पीरियड्स में होने वाले फ्लो को ही सोखता है पानी को नहीं।



Click it and Unblock the Notifications
