Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
घर में कहां करें भगवान गणेश की स्थापना
भारत में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जाती है और जल्द ही यह त्यौहार आने वाला है। भगवान गणेश को बल, विद्या, बुद्धि का प्रतीक माना जाता है और घर में मंगल और समृद्धि के लिए उनकी पूजा की जाती है। कई परिवार, गणेश चतुर्थी के दौरान मूर्ति को घर में स्थापित करते है और उनकी आराधना व पूजा करते है। लेकिन भगवान गणेश की मूर्ति को घर में कहां स्थापित करना चाहिये, ये जानना अति आवश्यक है।
गणेश चतुर्थी पर अपनों को दें ये सुंदर उपहार
कई लोगों को यह नहीं पता होता है कि घर में भगवान गणेश की स्थापना कहां करनी चाहिये। घर में भगवान गणेश की पूजा सही ढंग से करना चाहिये, कई लोग अपने बेडरूम या लिविंग रूम में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना करते है। हालांकि, वास्तु के अनुसार आपको घर में बहुत सोच-समझकर मूर्ति की स्थापना करनी चाहिये। भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना के निम्मलिखित निर्देश हैं:

घर में कहां करें भगवान गणेश की स्थापना
1. बाएं तरफ सूंड : आप जिस मूर्ति को घर में स्थापित करें, उसकी सूंड बाईं ओर होनी चाहिये, जो उनकी मां गौरी के प्रति उनका प्यार दर्शाती है। कई लोग मां गौरी और भगवान गणेश को एक साथ पूजते हैं। लेकिन आप सिर्फ मूर्ति की स्थापना से पहले सूंड की दिशा की ओर ध्यान दें।
2. पीठ न दिखें : भगवान गणेश की मूर्ति घर में इस प्रकार स्थापित करनी चाहिये कि उनकी पीठ घर के किसी भी कमरे की ओर न हों। माना जाता है कि भगवान की पीठ दिखने से घर में अशांति आती है और समृद्धि चली जाती है। भगवान गणेश की पीठ आपके घर के बाहर की ओर दिखना चाहिये।
3. दक्षिण की ओर न हों: भगवान गणेश की मूर्ति को घर में कभी भी दक्षिण की ओर दिशा करके न स्थापित करें। भगवान को पूर्व या पश्चिम की ओर स्थापित करने की कोशिश करें। यहां तक कि आपका पूजा का कमरा भी दक्षिण की ओर दिशा में नहीं होना चाहिये।
4. टॉयलेट : भगवान गणेश को कभी भी उस दीार पर स्थापित न करें जो टॉयलेट की दीवार से जुड़ी हुई हों।
5. चांदी के भगवान : कई परिवार घरों में चांदी के भगवान गणेश स्थापित करते हैं। अगर आपके भगवान गणेश धातु के हैं, तो इसे उत्तर पूर्व या दक्षिण पश्चिम दिशा में स्थापित करें।
6. उत्तरपूर्व : आपके घर में जो उत्तरपूर्व कोना हों, उसमें भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करना सबसे शुभ होता है। अगर आपके घर में इस दिशा का कोना न हों तो परेशान न हों, पूर्व या पश्चिम दिशा में ही स्थापित कर लें।
7. सीढि़यों के नीचे : अगर आप ड्यूप्लेक्स या बंगले में रहते है, तो कभी भी सीढि़यों के नीचे भगवान की मूर्ति को स्थापित न करें, क्योंकि सारा दिन सीढि़यों से ऊपर नीचे आते जाते रहते है और धर्म के अनुसार, यह ईश्वर का अपमान है। वास्तु के हिसाब से ऐसा करने से घर में दुर्भाग्य आता है।



Click it and Unblock the Notifications
