Latest Updates
-
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
घर के लिए सही फर्नीचर कैसे चुनें
क्या आपने अपने सपनों का घर खरीद लिया है? आप कब से ये सपना देख रहे थे! जब आप होस्टल में कड़े पलंग पर सोते थे तभी आपने सोचा था कि जब आप अपना घर खरीदेंगे तो एक नर्म पलंग भी खरीदेंगे, है न? तो अब अपना सपना पूरा करने का समय आ गया है।
परन्तु घर के लिए फर्नीचर खरीदने के पहले आपको कुछ सलाह की आवश्यकता है ताकि आप घर के लिए उचित फर्नीचर खरीद सके। घर के लिए उत्तम फर्नीचर का चुनाव कैसे करें?
इस विषय में आपको बहुत सावधानी बरतनी होगी। तो अब घर के लिए उचित फर्नीचर का चुनाव करने के लिए किसी प्रकार का टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है। आपकी सहायता के लिए कुछ उपयोगी सलाह दी जा रही हैं।

1. बनावट देखें: एल्युमीनियम के हल्के फर्नीचर के बजाय लकड़ी के भारी फर्नीचर खरीदें। लकड़ी का फर्नीचर कई सालों तक उपयोग में लाया जा सकता है तथा यह आपके घर को विशेष रूप प्रदान करता है। यदि आप भारी फर्नीचर नहीं खरीदना चाहते तो आप लकड़ी का पतला फर्नीचर भी खरीद सकते हैं।
2. अपना बजट बनायें: अपने घर के लिए उचित फर्नीचर का चुनाव कैसे करें? केवल अपना बजट निर्धारित करके। एक ही चीज़ खरीदने पर अधिक पैसे खर्च न करें क्योंकि आप उतने ही पैसों में और अधिक चीज़ें भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा यदि आप कुछ वस्तुओं पर बहुत अधिक खर्च कर देते हैं तो आप अन्य फर्नीचर नहीं ले पायेंगे जो वास्तव में आपके लिए बहुत आवश्यक है।
3. उचित डिज़ाइन चुनें: आपको फर्नीचर के डिज़ाइन का चुनाव करते समय बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। याद रखें, आप थोड़े थोड़े अंतराल के बाद इसे बदलने वाले नहीं हैं। तो ऐसे डिज़ाइन का चुनाव करें जो पूरी तरह आधुनिक हो तथा भविष्य में पुराना न दिखाई दे। इसके अलावा आप कुछ पारंपरिक प्रकार के फर्नीचर का चुनाव कर सकते हैं।
4. थीम चुनें: विशेषज्ञ कहते हैं कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके घर में कितनी जगह है। इस बात का प्रभाव पड़ता है कि आप अपने घर के सौंदर्य को किस तरह चित्रित करते हैं। क्यों न ऐसा किया जाए कि किसी थीम का चुनाव करके उसके अनुसार घर को उसी प्रकार के फर्नीचर से सजाया जाए। आप बेडरूम के लिए विक्टोरियन थीम तथा लिविंग रूम के लिए मॉडर्न थीम का चुनाव कर सकते हैं।
5. साज सज्जा पर ध्यान दें: सही फर्नीचर के चुनाव के लिए इस बात पर ध्यान देना बहुत आवश्यक है। यदि आप लकड़ी के फर्नीचर का चुनाव करते हैं तो फर्नीचर की फिनिशिंग की अच्छी तरह जांच कर लें। यदि फिनिशिंग अच्छी नहीं है तो रंग ख़राब होने की संभावना बढ़ जाती है। विश्वसनीयता प्राप्त करने के लिए ब्रांडेड उत्पाद खरीदने का प्रयत्न करें।
6. कमरे के आकार का ध्यान रखें: आपका बेडरूम आरामदायक होना चाहिए। इसमें किंग साइज़ का बड़ा बेड न रखें। आपको बेडरूम में एक साइड टेबल और अलमारी की आवश्यकता भी होगी। तो कमरे के आकार के अनुसार फर्नीचर का चयन करें। इस प्रकार आप अपने घर के लिए उत्तम फर्नीचर का चुनाव कर सकते हैं।
7. अपरंपरागत सामान देखें: अपने घर को एक अलग रूप देने के लिए अजीब, अपरंपरागत और अनोखी चीज़ें खरीदें। विभिन्न प्रकार के रंगों और आकारों का उपयोग करें। यदि आप अंग्रेज़ी के बी आकार का वॉल हेंगिंग बुक शेल्फ लगाते हैं तो निश्चित ही आपके कमरे की संरचना कुछ अलग दिखेगी।



Click it and Unblock the Notifications
