Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गणेश उत्सव पर ऐसे करें घर के मंदिर की सजावट, गणेश चतुर्थी पर बढ़ जाएगी रौनक
गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन घर और मंदिर को सजाया जाता है। घर में गणेश जी के आगमन से पहले पूजा घर को फूलों से सजाया जाता है। मंदिर को सुंदर बनाने के लिए कई तरह की सजावट की जाती है, ताकि बप्पा प्रसन्न हो जाएं।

मंदिर और घर की सजावट से घर में रौनक आती है। भगवान गणपति के खुश होने पर सभी बिगड़े काम बन जाते है। गणेश उत्सव पर मंदिर और घर की सजावट के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। चलिए जानते हैं पूजा घर को सजाने के लिए कुछ आसान टिप्स।

इको फ्रेंडली तरीके से करें सजावट
गणपति का स्वागत करने के लिए आप ईको फ्रेंडली सजावट कर सकते हैं। इको फ्रेंडली सजावट के लिए आप मंदिर और घर को पौधे से सजा सकते है। मंदिर को सजाने के लिए आप बैंबू प्लांट्स और केले के पेड़ का इस्तेमाल कर सकते है। इको फ्रेंडली तरीके से मंदिर बहुत ही खूबसूरत नजर आएगा साथ ही घर में भी रौनक देखने को मिलेगी।

दीए जलाकर करें सजावट
गणेश उत्सव पर मंदिर को सजाने के लिए आप परंपरागत तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं। दीए जलाकर आप मंदिर को सजा सकते है। पूजा पाठ में दिए का इस्तेमाल किया जाता है। आप भी गणेश उत्सव पर मंदिर और घर को सजाने के लिए दिए का उपयोग कर सकते है।

फूलों से करें मंदिर की सजावट
मंदिर को सजाने के लिए अक्सर फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। सजावट के लिए आप उन फूलों का इस्तेमाल करें जो जल्दी ना मुरझाएं। आप मंदिर की सजावट के लिए गेंदे के फूलों का इस्तेमाल कर सकते है। गंदे के फूल दो से तीन दिन तक ताजा रहते है। गंदे के फूलों की सजावट मंदिर में चार चांद लगा सकते हैं।
बिना गैस जलाये झटपट बनाइए चॉकलेट बिस्किट से मोदक, जानें रेसिपी

लाइट और गुब्बारों से सजाएं मंदिर
गणेश चतुर्थी पर बप्पा का स्वागत करने के लिए आप पूजा घर को कलरफुल लाइट्स, गुब्बारों और नकली पौधे से सजा सकते है। मंदिर को सजाने के लिए आप नेट के दुपट्टे के साथ साथ लेंप का इस्तेमाल कर सकते है। कलरफुल लाइट का इस्तेमाल करने से मंदिर बहुत ही खूबसूरत लगेंगा साथ ही घर में रौनक देखने को मिलेगी।
गणेश चतुर्थी पर 10 मिनट में करें ल्यूमिनियस मेकअप, दिखेंगी सबसे खूबसूरत



Click it and Unblock the Notifications
