Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
शहरी घरों के लिए गार्डनिंग सीक्रेट
कई लोगों को गार्डनिंग का जर्बदस्त शौक होता है। वे अपने घर को पेड़ - पौधों से हरा - भरा देखना चाहते है। उनके लिए गार्डनिंग और पेड़ - पौधों की देखभाल, दिनचर्या का एक हिस्सा होती है। शहरों में छोटे - छोटे घरों और फ्लैट में रहने वाले लोगों को भी बागवानी का शौक होता है, इसलिए वह गमलों में पौधों को लगाते है।
घरों में पौधों को लगाने के लिए ज्यादा डेकोरेटिव और क्रिएटिव होना पड़ता है। शहरी घरों में गार्डनिंग करने के लिए कई बातों को ध्यान में रखना पड़ता है। इस आर्टिकल में शहरी घरों के लिए गार्डनिंग सीक्रेट बताएं जा रहे है :
किचन गार्डन के टिप्स

1) जगह का सटीक उपयोग : शहरों के घरों में स्पेस की समस्या होती है, ऐसे में आप ऐसी जगह पर पौधे लगाएं जहां उन्हे हवा और धूप सही मात्रा में मिले। ज्यादा गर्मी या ज्यादा सर्दी वाले स्थान पर पौधों को न रखें। घर की जगह को देखते हुए ही पौधों की श्रेणी का चयन करें कि आपको किस तरह का पौधा लगाना चाहिये। अगर घर बहुत छोटा है तो बोनसाई लगा लें, अगर घर में जगह है तो उस हिसाब से गमले में पौधे लगा लें।
2) पानी डालने की उचित व्यवस्था : घर में कई जगह ऐसी होती हैं जहां आप पौधों को आराम से लगा सकते है लेकिन उनमें पानी डालने और पानी निकलने की उचित व्यवस्था नहीं हो पाती है। ऐसी जगहों पर पौधों को न लगाएं। पौधों को ऐसी जगह रखें कि आप उनकी नियमित देखभाल कर पाएं और उन्हे पानी दे पाएं।
3) गार्डनिंग को प्लान करें : अगर आप गार्डनिंग करने के शौकीन है तो घर को डेकोरेट या रिनोवेशन करवाते समय पौधों को लगाने और उन्हे रखने के बारे में भी प्लान कर लें। इससे आपको बाद में काफी आसानी रहेगी। आप पहले ही तय कर लें कि आपको घर में कहां, क्या लगाना है और उसे किस तरह रखना है। इस तरह गार्डनिंग की प्लानिंग करने से काफी अच्छा रहेगा।
4) क्रिएटिव गार्डनिंग : जब जगह कम हो और आपको पौधे लगाने ही हों, तो गार्डनिंग स्मार्ट तरीके से करें। गार्डन हैकिंग करें, अच्छे - अच्छे हैंगिंग पॉट लाएं। इन सभी में डिफरेंट तरीके के पौधे लगाएं जो आपके घर को लुभावना बना दें। आप घर की वॉल पर भी पौधों को क्रिएटिव तरीके से सजा सकते है।
5) अपसाइड गार्डनिंग : आजकल शहरों में अपसाइड गार्डनिंग का कॉन्सेप्ट जोरों पर है। यह एक रोचक ट्रैंड है जो घर की खाली जगह का उपयोग करता है। इसके लिए आप ऊंचे कंटेनर का इस्तेमाल कर सकते है और उनमें पौधे लगा सकते है। यह आईडिया कम जगह के लिए काफी कारगर साबित होता है। इसे गार्डन हैकिंग के नाम से भी जाना जाता है।
6) इनडोर गार्डनिंग : हर्ब जैसी हरियाली को घर के भीतर भी उगाया जा सकता है। आप घर के अंदर भी कई पौधों को रख सकते है जो अंदर भी अच्छी तरह बढ़ते है। बस उन पौधों को ताजी हवा की जरूरत होती है, इसके लिए आप रूम की खिड़की को खोल दें। ये पौधे वीक में एक बार धूप में भी रख दें।



Click it and Unblock the Notifications
