Latest Updates
-
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य
जले हुए बर्तनों से दाग निकालने के बेहतरीन तरीके
किचन में चकमते हुए बर्तन भला किसे अच्छे नहीं लगते हैं। मगर कभी कभी खाना पकाते वक्त जब हमारा ध्यान इधर-उधर भटक जाता है तो, इसका खामियाजा बेचारे बर्तनों को भुगतना पड़ता है। जब बरतन जलते हैं, तो उसके तल पर जला हुआ खाना चिपक जाता है जो कि जल्दी साफ नहीं होता।
वीकेंड ऑफर्स: ब्यूटी और हेल्थ प्रोडक्ट्स पर पाएं 65% की छूट
कई लोंगो को जले हुए बर्तन साफ करना बड़ा ही मुश्किल काम लगता है। मगर दोस्तों जले हुए बरतनों से दुश्मनी ठीक नहीं है। आज हम आपको कुछ बहुत ही आसान सी ट्रिक्स बताएंगे जिन्हें आजमा कर आप अपने जले हुए बर्तनों को साफ कर सकती हैं। जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिये आपको घर में ही मौजूद चीजों को इस्तमाल करने की आवश्यकता पडे़गी।

बेकिंग सोडा
जले हुए बर्तन में 1 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। फिर 2 चम्मच नींबू का रस और 2 कप गरम पानी डालें। फिर इसे बर्तन वाले तार से रगड़ कर साफ कर लें। आपका जला हुआ बर्तन बिल्कुल चमकने लगेगा।

नींबू का रस
एक कच्चा नींबू लें और बर्तन के साइड में रगड़े। फिर उसमें 3 कप गरम पानी डाले। अब ब्रश से जले हुए दाग के निशान साफ करें।

नमक
जले हुए बर्तन में नमक और पानी डाल कर खौलाएं। इसे 4 मिनट तक के लिये उबालें। फिर दाग को बर्तन धोने वाले तार या ब्रश से साफ कर लें।

टमाटर का रस
टमाटर का रस काफी प्रभावशाली होता है। जले हए बर्तन में टामटर का रस और पानी को गरम करें। फिर इसे ब्रश से साफ कर लें। आप चाहें तो इसमें नमक का भी प्रयोग कर सकती हैं।

इमली का रस
इमली का रस दाग हटाने के लियेकाफी अच्छा होता है। यह भी टमाटर के रस की ही तरह काम करता है।

प्याज
प्याज के छोटे टुकडे़ काट कर उन्हें जले हुए बर्तन में पानी डाल कर गरम करें। कुछ ही देर में आप देखेंगी कि किस तरह से बर्तन के जले हुए निशान ऊपर की ओर तैरने लगते हैं।

अमोनिया और पानी
अमोनिया और पानी को मिक्स कर के जले हुए बर्तन में गरम करें। एक बार गरम होने के बाद इसे ब्रश से साफ कर ले।



Click it and Unblock the Notifications