Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
मिनटों में चमक उठेगी एल्यूमीनियम की कड़ाही , घंटो घिसने की नहीं पड़ेगी जरुरत
खाना बनाते वक्त कई बार कड़ाही जल जाती हैं, बाद में इसे धोते-धोते आपकी हालात खस्ता हो जाती है। यहां हम आपको एक ऐसी आसान ट्रिक बता रहे हैं इसकी मदद से आप काली कढ़ाई को भी नया जैसा बना सकते हो। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी नहीं होगी। 15 मिनट में कढ़ाई नई जैसी हो जाएगी। आइए जानते हैं ये ट्रिक के बारे में।

स्टेप 1 :
इसके लिए आपको कढ़ाई को गैस पर रखकर उसमें तीन गिलास पानी डालना है। इस पानी में 2 चम्मच कोई भी डिर्जेंट पाउडर और एक चम्मच नमक और एक नींबू का रस डाल दें। अब इस पानी को 5 मिनट तक उबलने दें। फ्लेम का हाई करके पानी को इतना उबालें जिससे वो कढ़ाई के ऊपर कोनों तक आ जाए। इससे कढ़ाई के कोनों में लगी गंदगी भी साफ हो जाएगी।

स्टेप 2:
अब इस पानी को किसी बड़े बर्तन में निकाल लें ताकि कढ़ाई को उसमें आसानी से डुबोकर रख सकें। ताकि पीछे का पूरा हिस्सा इस पानी में डूब जाए। इसे 10- 15 मिनट तक डुबोकर रखें इससे इसके पीछे का कालापन फूल जाएगा।

स्टेप 3
अब कढ़ाई को पानी से निकाल लें और एक चम्मच बेकिंग सोड़ा और डिटर्जेंट पाउडर मिक्स कर दें। बैकिंग सोडा एक नेचुरल क्लींजर है। अब बचे हुए गर्म पानी को भी एक छोटे बाउल में निकाल लें। अब सेंड पेपर लेकर बेकिंग सोडा से कढ़ाई को साफ करें। बीच-बीच में डिटर्जेंट वाले गर्म पानी का भी यूज करते जाएं। सेंड पेपर बहुत अच्छे से गंदगी साफ करता है। सेंड पेपर नहीं है तो नॉर्मल स्क्रबर का भी यूज कर सकते हैं।

स्टेप 4
अगर अभी भी कहीं कालापन बच गया है तो कढ़ाई के उस हिस्से को गैस पर गर्म करें और फिर उसी मेथड से साफ करें। कढ़ाई नई जैसी हो जाएगी।

फ्रीजर के साथ
इसके अलावा कड़ाही से जला हुआ खाना निकालने का एक आसान उपाय ये भी हैं कि कड़ाही को फ्रीज में रख दें। 2 से 3 घंटों में जला हुआ खाना ठंड की वजह से जमकर पपड़ी बनकर निकल जाएगा इसके बाद बाद आसानी से इसे धो सकते हैं।

टमाटर का रस लगाएं
जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए टमाटर का रस काफी प्रभावशाली है। जली हुई कड़ाही में टमाटर का रस और पानी मिलाकर गर्म करें। अब इसे रगड़कर साफ कर लें

नींबू और बेकिंग सोडा
जली हुई कड़ाही में 1 चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें। फिर 2 चम्मच नींबू का रस और 2 कप गरम पानी डालें। इसके बाद स्टील के स्क्रबर से रगड़कर साफ कर दें। आपका जली हुई कड़ाही चमकने लगेगी।



Click it and Unblock the Notifications
