Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
नेशनल सिस्टर्स डे 2022 : अपनी हजारों में एक बहना के साथ सेलिब्रेट करें ये दिन, जानें इस दिन की खासियत
दुनिया के सबसे प्यारे रिश्तों में से एक होता है बहनों का रिश्ता। कहते हैं बहनें एक ही बगिया के दो फूल होती हैं, जिनके साथ और प्यार से परिवार रुपी बगिया की खूबसूरती और खुशबू हमेशा बरकरार रहती हैं। खुशी का पल हो या दुखों की घड़ी, ये रिश्ता हमेशा मजबूती के साथ खड़ा रहता है। एक बहन न सिर्फ खून के रिश्तें जुड़ी हो बल्कि वो आपकी जिंदगी का सबसे बड़ी सर्पोट सिस्टम भी होती हैं। सिस्टर्स डे या नेशनल सिस्टर्स डे भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका में हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस दिन से जुड़ी खासियत को।

कैसे हुई सिस्टर्स डे की शुरुआत
सिस्टर्स डे की उत्पत्ति अज्ञात है, लेकिन हम इसे पुराने नॉर्स शब्द 'सिस्टिर' से ढूंढ सकते हैं, जो प्रोटो-जर्मनिक शब्द 'स्क्वेस्टर' से निकला है। बता दें सिस्टर्स डे मनाने की शुरुआत संयुक्त राज्य अमेरिका में Deborah Tannen ने की थी. इस दिन को आप न केवल अपने सगी बहन बल्कि अपने Sister-in-law और Cousins के साथ भी मना सकते हैं। आपकी बहन आपके जीवन की सबसे बड़ी सर्मथक और दोस्त होती है। यह दिन उसके प्यार और सर्पोट की सराहना करने का दिन हैं। बहनों का प्यार एक ताकतवार और प्यारा सा रिश्ता हैं। नेशनल सिस्टर के सम्मान में, यहां पर इतिहास से लेकर मॉर्डन टाइम में बहनों के अहम पहलुओं पर भी बात करेंगे..
वर्ल्ड की कुछ फेमस सिस्टर्स की जोड़ी
ट्रंग ट्रैक और ट्रुंग निह 39 ईस्वी में, प्राचीन वियतनाम की ट्रुंग बहनों ने चीनी नेताओं के खिलाफ सफलतापूर्वक विद्रोह किया था। स्वतंत्र राज्य की स्थापना करके उन्होंने पहले वियतनामी स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्हें वियतनाम की राष्ट्रीय नायिका के तौर पर जाना जाता है, उनके सम्मान में वियतनाम में उनकी स्मृति में एक मंदिर भी समर्पित हैं।
एंजेलीना और सारा ग्रिमके सिस्टर्स अमेरिकी सामजिक सुधार आंदोलनों में सार्वजनिक रुप से कार्य करने वाली अग्रणी महिलाओं में से थीं। उन्होंने न्यू इंग्लैंड में हजारों महिलाओं को उन्मूलनवादी आंदोलन से जोड़ा। उन्होंने हमेशा अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। अपने अंतिम वर्षों में, उन्होंने 1870 के चुनाव में भी मतदान के अधिकारों के लिए खूब संघर्ष किया, हालांकि ये बात अलग है कि इसके अगले 50 वर्षों तक महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं मिला था।
सेरेना और वीनस विलियम्स को भला कौन नहीं जानता होगा, ये दोनों लीजेंड टेनिस खिलाड़ियों में से एक के रूप में इतिहास बना चुकी हैं। अपनी पेशेवर प्रतिद्वंद्विता के बावजूद, इनके रिश्तों में कभी खटास नहीं आई। टेनिस के खेल में अफ्रीकी, अमेरिकी और अश्वेत लोगों के प्रति सम्मान और समानता लाने के प्रयास में इन्हें श्रेय दिया जाता है। वहीं वर्ल्ड की टॉप टेनिस प्लेयर भारत की सानिया मिर्जा और उनकी बहन अनम मिर्जा भी फेमस सेलिब्रिटी है।
किम कार्दशियन, क्लो कार्दशियन, कर्टनी कार्दशियन, काइली जेनर, केंडल जेनर जो 'कार्दशियन सिस्टर्स' के नाम से फेमस हैं। जो आज ग्लैमर्स वर्ल्ड में काफी फेमस हैं। वर्ल्ड की नंबर वन सिंगर माने जानी वाली बेयोंसे और उनकी सिस्टर सोलेंज नोलेस को कौन नहीं जानता, गीगी और बेला हदीद दोनों ही बहनें फैशन की दुनिया में जाना-पहचाना नाम है। वर्साचे और शिनैल सहित कई प्रतिष्ठित फैशन हाउस के लिए इन्होंने काम किया है। भारत की लता मंगेशकर और आशा भोंसले और उनकी बहन ऊषा मंगेशकर आपनी गायकी की वजह से वर्ल्ड फेमस सिंगर सिस्टर्स है। वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान की एमन खान और मिनाल खान दोनों बहनें अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर हैं। वहीं बॉलीवुड में करिश्मा और करीना दोनों ही कपूर्स सिस्टर्स अपनी एक्टिंग और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं।

नेशनल सिस्टर्स डे को कैसे सेलिब्रेट करें ?
अगर आप अपनी बहन से दूर रहते हैं, तो उन्हें कॉल करें या उन्हें एक प्यारा सा कार्ड भेजें जिसमें आप उन्हें बताएं आपके लिए वो कितना मायने रखती हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए आप अपनी बहन के साथ डिनर या फिर आउटिंग पर जा सकते हैं। उनके लिए उनके पंसदीदा गिफ्ट खरीद कर उनके प्रति अपना प्यार जता सकती हैं। उनके साथ सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम रील बना सकती हैं। इसके अलावा व्हाट्सअप पर पुराने पलों की तस्वीरों को स्टे्टस पर लगाकर उन पलों की यादों को पुर्नजीवित कर सकती हैं।
कब है नेशनल सिस्टर्स डे 2022?
प्रत्येक अगस्त के पहले रविवार को नेशनल सिस्टर्स डे के रुप में मनाया जाता है। इस साल यह खास दिन रविवार 07 अगस्त 2022 को पड़ रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
