Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
दिवाली 2018: इन रंगों के कपड़े पहनकर पूजा करने से, मां लक्ष्मी करेंगी धन वर्षा
दिवाली का पर्व लगभग आ ही चुका है और सभी अपनी अपनी तैयारियों को फाइनल रूप देने में जुटे हैं।
कहीं कोई खरीदारी में व्यस्त है तो कहीं कोई घर की साफ़ सफाई में, हर कोई धन की देवी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने में लगा हुआ है क्योंकि ऐसी मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घर आकर उन्हें अपना आशीर्वाद देती हैं ताकि उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।

बाज़ारों में दिवाली की रौनक देखने लायक होती है। हर कोई अपनी दिवाली ख़ास और शुभ बनाना चाहता है ताकि माता लक्ष्मी सदैव के लिए उनके घरों में विराजमान रहे। इसके लिए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की ज़रूरत होती है।
किसी भी पूजा पाठ में रंगों का बहुत ही महत्त्व होता है इसलिए आज हम आपको उन रंगों के बारे में बताएंगे जो इस दिवाली आपके जीवन में शुभता लाएंगे। इसलिए इस वर्ष आप इन्हीं रंगों के वस्त्र धारण कर अपनी दिवाली की पूजा करें और देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करें। तो चलिए जानते हैं इस दिवाली कौन कौन से रंग के वस्त्र पहनकर आप पूजा कर सकते हैं।

1. हरा: खुशहाली का प्रतीक
हरे रंग को खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस वजह से दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के लिए यह रंग बहुत ही शुभ माना जाता है। आप पूजा के लिए हल्का या गहरे हरे रंग के वस्त्र धारण कर सकते हैं।

2. पीला: उमंग और ख़ुशी
पीला रंग सूर्य के प्रकाश से जुड़ा हुआ है जो मनुष्य के अंदर ऊर्जा और उत्साह भर देता है। कोई भी शुभ कार्य करते समय पीले रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए क्योंकि यह शुभता का प्रतीक होता है। जानकारों की मानें तो दिवाली पर पीले रंग का वस्त्र धारण करने से रूठी किस्मत जाग उठती है क्योंकि माता लक्ष्मी पीले रंग से प्रसन्न होती है और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं।

3. लाल: पूजा पाठ के लिए शुभ
पूजा पाठ में लाल रंग का बड़ा ही महत्व होता है, ख़ास तौर पर देवियों की पूजा में। आपने अकसर सुना होगा कि किसी भी पूजा में लकड़ी के पाट पर लाल कपड़ा बिछाने की सलाह दी जाती है या फिर भगवान को लाल वस्त्र अर्पित करने को कहा जाता है इसलिए इस दिवाली आप लाल रंग के कपड़े पहनकर अपनी पूजा को शुभ और सफल बना सकते हैं।

4. काले कपड़े पहनने से बचें
दिवाली पर माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करते समय भूलकर भी काले रंग के वस्त्र न पहनें। ऐसा करना अशुभ होता है क्योंकि इससे देवी लक्ष्मी क्रोधित होती हैं और आपके जीवन में दरिद्रता आती है। साथ ही आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि आपके कपड़े स्वच्छ हो। गंदे मैले वस्त्र पहनकर कभी पूजा में ना बैठें। इससे माता तो रुष्ट होंगी ही आपकी किस्मत भी आपसे रूठ जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
