Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
गर्भावस्था के दौरान सेक्स की सच्चाई
आपने शायद इन्हें सुना होगा। गर्भवती होने के दौरान यौन संबंध के बारे में मिथक आम हैं और कभी कभी अनोखा भी । सच तो यह है कि, डॉक्टर कहते हैं कि ज्यादातर मामलों में गर्भवती होने के दौरान यौन संबंध रखना पूरी तरह से सुरक्षित होता है।
अगर आप अपने पति के करीब आने के मूड में हैं, तो रुकिये- आप प्रेगनेंट हैं इस बात का खयाल रखें। "क्या बच्चे यह महसूस करते हैं?" "क्या यह बच्चे को चोट पहुंचाएगा?" "क्या मैं प्रसव में जा सकती हूं?"
ये सवाल आपके मन में दौड़ सकते हैं, और आखिरकार आपके मूड को खराब कर सकते हैं। लेकिन बाकी सब ये आश्वासन देते हैं, कि ज्यादातर स्थितियों में गर्भधारण के दौरान सेक्स पूरी तरह से सुरक्षित है। अपने चिकित्सक से संपर्क करके यह सुनिश्चित कर लें, कि आपकी एक हाइ-रिस्क गर्भावस्था नहीं है। अगर गर्भपात होने या जल्दी प्रसव होने का खतरा होगा तो आपके चिकित्सक आपको यौन संबंध रखने की सलाह नहीं देंगे।

मिथक: सेक्स करने से बच्चे को चोट पहुंच सकती है
सेक्स शारीरिक रूप से बच्चे को चोट नहीं पहुंचाता है। गर्भावस्था के दौरान सेक्स पूरी तरह से सुरक्षित है, जब तक आपके चिकित्सक आपको सेक्स करने की सलाह न दें - आम तौर पर जब आप आप हाइ रिस्क गर्भावस्था का सामना कर रहे होते हैं। डॉक्टर यौन संबंध रखने की सलाह तब नहीं देंगे, जब आपकी गर्भपात, अस्पष्टीकृत योनि से खून बहने, एमनियोटिक द्रव लीक होने, या एक अक्षम ग्रीवा - ग्रीवा कमजोर हो जाए बहुत जल्द ही खुल जाने की हिस्टरी हो।

मिथक: बच्चे को पता रहता है क्या हो रहा है
बच्चे को इस बात का पता नहीं होता है, कि माँ और पिता क्या कर रहे हैं। वास्तव में, बच्चा अच्छी तरह से गर्भ थैली और गर्भाशय की मांसपेशियों द्वारा सुरक्षित रहता है। गर्भाशय ग्रीवा भी एक मोटे बलगम प्लग से बंद होता है।

मिथक: सेक्स मेरा गर्भपात कर सकता है
सेक्स के दौरान सेक्स और ऑर्गैज़म गर्भपात का कारण नहीं होते हैं। वास्तव में, संभोग का संकुचन प्रसव के साथ जुड़े संकुचन से अलग है। फिर से, अपने डॉक्टर से जांच कराएं और सुनिश्चित कर लें, कि आप वास्तव में एक लो-रिस्क गर्भावस्था का सामना तो नहीं कर रहे हैं। मेयो क्लीनिक के अनुसार, जल्दी गर्भपात आमतौर पर बच्चे के विकास में उत्पन्न हो रही गुणसूत्र असामान्यताएं या अन्य समस्याओं की स्थिति से संबंधित होता है।

मिथक: गर्भावस्था मेरी कामेच्छा को मार डालेगा
मार्च ऑफ डाइम्स के अनुसार, कई महिलाएं वास्तव में देखती हैं, कि गर्भावस्था में उन्हें अधिक सेक्स की चाहत होती है। क्या यह अचानक कामेच्छा की जड़ बदल जाती है? हार्मोन। आपकी गर्भावस्था के विभिन्न चरणों के दौरान हार्मोनों में उतार चढ़ाव हो सकते हैं, तो आपकी कामेच्छा में भी हो सकता है। चिंता, अक्सर बाथरूम जाने और मॉर्निंग सिकनेस के कारण विशेष रूप से, पहले तीन महीने, नई गर्भवती माताओं के लिए थकावट वाले हो सकते हैं।
दूसरी तिमाही में, ये लक्षण आमतौर पर अधिक प्रबंधनीय हो जाते हैं, और महिलाओं को सेक्स के लिए अधिक इच्छा हो सकती है। क्या आप जानते हैं महिलाएं गर्भावस्था के दौरान करीब तीन पाउंड रक्त प्राप्त करती हैं? मार्च ऑफ डाइम्स के अनुसार, सबसे ज्यादा रक्त प्रवाह कमर के नीचे होता है।

मिथक: गर्भावस्था मुझे यौन संक्रमित बीमारी से बचाता है
रोग नियंत्रण केंद्र के अनुसार, गर्भावस्था आपको यौन संचारित रोगों से नहीं बचाता है। गर्भावस्था के दौरान यदि आप यौन संक्रमित बीमारी के संपर्क में आते है, तो वह आपके बच्चे में फैल सकती है। गर्भावस्था के दौरान बच्चे में यौन संक्रममित बीमारी को रोकना है तो सिर्फ ऐसे व्यक्ति के साथ ही सेक्स करें, जो संक्रमित नहीं है और जिसने सिर्फ आपके साथ सेक्स किया हो। सीडीसी के अनुसार अगर कंडोम का सही ढंग से उपयोग किया जाये, तो उससे भी यौन संक्रमित बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
