Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
स्टडी में हुआ खुलासा इस उम्र के बाद लड़कियों में आने लगती है मां वाली भावना
जरूरी नहीं है कि शादी के बाद बच्चे को जन्म देकर ही किसी लड़की में मातृत्व का एहसास पैदा होता है। एक उम्र के बाद उनके अंदर की ममता जाग जाती है। इस खास उम्र के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए शोध भी कराया गया। इस शोध में इस बात की जानकारी मिली कि महिला चाहे शादीशुदा हो या अविवाहित 33 साल की उम्र के दौरान उनके अंदर मातृत्व का एहसास जगने लगता है।

2000 लोगों को किया शामिल
इस नतीजे पर पहुंचने के लिए सर्वे में 2000 महिला और पुरुषों को शामिल किया गया। महिलाओं के जरिए ये पता चला कि तीस के आंकड़े तक पहुंचते ही वो अपनी मां की तरह बर्ताव करने लगती हैं। उन्हें महसूस हुआ कि अपने आप ही उनके अंदर मां जैसी भावना आने लग गई और उनका व्यवहार वैसा ही होने लगा जैसा उनकी मां का था।
ब्रिटेन की सर्जन जूलियन डी सिल्वा की अगुवाई में इस शोध को अंजाम दिया गया। बकौल जूलियन 33 साल के अंदर औसतन महिलाएं अपनी मां की तरह बर्ताव करने लगती हैं। अमेरिका में तीस साल की महिलाओं के बर्ताव में उनकी मां की झलक नजर आने लगती है। बचपन में जैसा उन्होंने अपनी मां को करते देखा था, वैसा ही वो भी करने लगती हैं। वहीं दूसरी तरफ, ब्राजील और ब्रिटेन में मां बनते ही महिलाओं के अंदर अपनी मां की तरह क्वालिटी आ जाती है।
पुरुष भी थे इस शोध में शामिल
इस शोध के अनुसार पुरुषों के अंदर भी ऐसे ही कुछ बदलाव आते हैं। औसतन 34 साल के होने के बाद मर्द अपने पिता की तरह व्यवहार करने लगते हैं। इस शोध की महत्वपूर्ण बात ये है कि इसमें अलग अलग देशों के लिए अलग अलग उम्र बताई गयी है। इस शोध में शामिल विशेषज्ञों के मुताबिक ब्रिटेन में पुरुषों के लिए ये उम्र साढ़े तैतीस साल है। इसका मतलब है कि अपने बच्चे हों या दूसरों के उन्हें देखकर अंदर से ही उन्हें गार्जियन जैसा बर्ताव करने का मन होने लगता है।
डॉक्टर जूलियन मानती हैं कि भौगोलिक परिस्थिति जो भी हो लेकिन एक उम्र के बाद महिला तथा पुरुषों में उनके माता पिता की तरह भावनाएं आने लगती हैं, उनमें जिम्मेदारी का एहसास भी विकसित होने लगता है।



Click it and Unblock the Notifications