Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
स्ट्रोलर खरीदते वक्त दिमाग में रखें ये बातें, वरना बाद में बच्चें को हो सकती हैं परेशानियां
अपने बच्चे को पहली बार बाहर ले जाना एक खास तरह का अनुभव है। लेकिन इससे पहले आपको यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि आपका बच्चा सुरक्षित है और इंफेक्शंस वाली जगहों से दूर है। ऐसी स्थिति में बच्चे को बाहर ले जाने के लिए सबसे सुविधाजनक तरीकों में से एक है स्ट्रोलर। बच्चों को स्ट्रोलर में घुमाने से उन्हें धूप और बारिश से सुरक्षा मिलती है। इसके अलावा स्ट्रोलर में बच्चे के जरूरत की हर चीज जैसे डायपर, दूध की बोतल इत्यादि को साथ रखने में आसानी में होती है। लेकिन सवाल ये उठते है कि बच्चा स्ट्रोलर में कब बैठ सकता है, इसका उपयोग कैसे किया जाए, और उसे खरीदने से पहले किन सेफटी टिप्स का ध्यान रखना जरूरी है । अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो हमारा ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होगा।

एक बच्चा स्ट्रोलर में कब बैठ सकता है?
अक्सर, बच्चे को चार महीने का होने पर स्ट्रोलर में घूमाना शुरू किया जा सकता हैं या जब वो अपने सिर या गर्दन को अच्छे से संभाल पाए, या ज्यादा समय के लिए सीधा बैठ सकें। हालाँकि, यह पीरियड हर बच्चे में अलग-अलग होता है, क्यूंकि कोई जल्दी सिर संभालने लगता है तो किसी को बहुत ज्यादा समय लग जाता है।
यदि आप अपने न्यूबॉर्न बेबी को अपना सिर उठाने से पहले ही स्ट्रोलर में ले जाने चाहते हैं, तो ये ध्यान रखें कि स्ट्रोलर की सीट उसके सिर और गर्दन की मांसपेशियों को सहारा देने के लिए पूरी तरह से झुक सकें। हालांकि, अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (एएपी) चार महीने से छोटे बच्चे में घुटन के जोखिम को कम करने के लिए स्ट्रोलर में ना सुलाने की सलाह देता है।
वैसे यदि अपने बच्चे के लिए स्ट्रोलर का उपयोग करने के संबंध में आपके कोई सवाल हैं, तो इसको लेकर आप अपने पीडियाट्रिशन एक्सपर्ट से राय ले सकते है।

आप बच्चे को रेगुलर स्ट्रोलर सीट पर कब बिठाना शुरू कर सकते हैं?
जब आपका बच्चा बिना किसी सहायता के अपना सिर उठा सकें और उसे एक निश्चित अवधि के लिए सीधा रह सकें, तो आप स्ट्रोलर की झुकी हुई सीट को बैठने की पॉजिशन में बदल सकते हैं। वैसे, ये जरूरी है कि बच्चे की ग्रोस मोटर स्किल को डवलप पर करने में आप उसकी मदद करें।

स्ट्रोलर खरीदते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
कुछ स्ट्रोलर पूरी तरह से झुक सकते हैं और कुछ एटेचमेंट के साथ आते हैं जैसे कि कार सीट पर सेट करने वाला या हाथ से चलाए जाने वाली बच्चा गाड़ी।
स्ट्रोलर खरीदते समय कुछ अन्य बातों का भी ध्यान रखना चाहिए जो इस प्रकार हैं -
- एक ठोस फ्रेम और एक आसान स्टीयरिंग मेकेनिज्म
- पांच हार्नेंस प्वांइट, सहारा लेने और लेटाने के लिए कई तरह की पॉजिशंस के अलावा मजबूत आधार हो।
- स्ट्रोलर को खोलने और मरोड़ते समय यह ध्यान दें कि ये पूरी तरह से मजबूत और पोर्टेबल है।
- प्रत्येक पहिए के ब्रेक और लॉकिंग सिस्टम की जाँच करें और देखें कि क्या हैंडल ऑपरेट करने के लिए आरामदायक हैं।
- बड़ा पर्याप्त स्टोरेज बास्केट और ट्रंक स्पेस
- आवश्यकता पड़ने पर स्ट्रोलर के साथ जोड़ने के लिए बच्चे की कार सीट या उलटने वाली सीट जैसे एटेचमेंट।
- अतिरिक्त वजन के साथ और उसके बिना भी, स्ट्रोलर की गतिशीलता, इसके अलावा ये जरूर सुनिश्चित करें कि यह अमेरिकी सरकार के सुरक्षा मानकों का पालन करता है।
- प्रोडक्ट की वारंटी और रिटर्न पॉलिसी ।
प्रोडक्ट की जानकारी, मेनुफेक्चरस के दिशा-निर्देश और प्रोडक्ट से जुड़ी जानकारी को ध्यान से देखें कि स्ट्रोलर आपके बच्चे की लंबाई, वजन और उम्र के मुताबिक है।

स्ट्रोलर का उपयोग करते समय किन सुरक्षा साधनों पर ध्यान देना चाहिए?
बाजार में विभिन्न प्रकार के स्ट्रॉलर उपलब्ध हैं, जिनमें जॉगिंग स्ट्रॉलर, अम्ब्रेला स्ट्रॉलर और डबल स्ट्रॉलर शामिल हैं। हालांकि, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन सा स्ट्रॉलर चुनते हैं, बस आपको अपने बच्चे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है। जो कुछ इस प्रकार हैं।
- अपने बच्चे को स्ट्रॉलर में अकेला न छोड़ें।
- स्ट्रॉलर के स्टोरेज की जगह को ओवरलोड ना करें।
- इसमें सुरक्षा के लिए पांच हार्नेंस प्वांइट हो।
- फोल्डिंग मेकेनिज्म सुरक्षित रूप से लॉक हो और घुमाए जाने पर पूरी तरह मजबूत हो।
- स्ट्रोलर के हैंडल पर टोकरियां या बैग न लटकाएं, क्योंकि इससे यह पलट सकता है।
- घुटन के जोखिम को कम करने के लिए कैरिज स्पेस में ज्यादा तकिए या कंबल न रखें।
- ध्यान रखें कि जब भी आप स्ट्रोलर को रोकते हैं तो व्हील ब्रेक चालू हो।
- टेदर स्ट्रैप को हमेशा अपनी कमर के आसपास रखें।



Click it and Unblock the Notifications
