Latest Updates
-
Women's Day Special: 30 की उम्र के बाद महिलाएं फॉलो करें ये हेल्थ टिप्स, कई बीमारियों से होगा बचाव -
Rang Panchami 2026: रंग पंचमी पर कर लिए ये अचूक उपाय तो चमक जाएगी किस्मत, वैवाहिक जीवन रहेगा खुशहाल -
8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और इस साल की थीम -
Rang Panchami 2026: कब है रंग पंचमी? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
पेट के कैंसर के शुरुआती स्टेज में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, ज्यादातर लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर -
Bhalchandra Sankashti Chaturthi Katha: भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर होगी हर परेशानी -
Bhalchandra Sankashti Chaturthi 2026: 6 या 7 मार्च, कब है भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी? जानें शुभ मुहूर्त, महत्व औ -
वरमाला डालते ही अर्जुन ने सानिया चंडोक को लगाया गले, सचिन तेंदुलकर का ऐसा था रिएक्शन, वीडियो वायरल -
बिग बॉस 17 फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, इंटरकास्ट शादी को लेकर परिवार पर लगाए गंभीर आरोप -
प्रेग्नेंसी में कटहल खाना चाहिए या नहीं? डाइट में शामिल करने से पहले जान लें इसके फायदे-नुकसान
गर्भावस्था के दौरान आपको भी होती है बर्फ खाने की इच्छा?
गर्भावस्था के दौरान एक स्त्री के शरीर में कई तरह के परिवर्तन आते हैं ख़ास तौर पर उसके खाने पीने की आदत में विशेष बदलाव आता है। किसी को खट्टा पसंद आता है तो किसी को मीठा। इसके आलावा भी कई ऐसी चीज़ें हैं जो ऐसे समय में खाने की इच्छा होती है। इन्हीं में से एक है बर्फ। जी हाँ कुछ औरतों को गर्भावस्था के दौरान बर्फ का सेवन करना बहुत पसंद आता है।
क्या आप उन गर्भवती स्त्रियों में से एक है और आपको भी बर्फ खाने की लालसा होती है। अगर हाँ तो घबराइए नहीं क्योंकि आप अकेली ऐसी स्त्री नहीं है आपकी तरह कई ऐसी अन्य महिलाएं भी हैं जिन्हें गर्भावस्था में ऐसी चीज़ें खाने की लालसा होती है। हालांकि यह लालसा सामान्य नहीं है फिर भी गर्भावस्था में अकसर ऐसा होता है। तो आइए जानते हैं आखिर क्यों होती है गर्भावस्था के दौरान यह अजीब लालसा।

गर्भावस्था में बर्फ खाने की इच्छा
वैसे तो इसके पीछे कई कारण हो सकते है उनमें से कुछ इस प्रकार है।
मॉर्निंग सिकनेस
गर्भावस्था में मॉर्निंग सिकनेस होना एक आम बात होती है। भले ही इसे मॉर्निंग सिकनेस कहते हैं लेकिन यह कभी भी हो सकता है दिन में या दिन भर में कभी भी। इसके लक्षण होते हैं जी मिचलाना, उल्टी और चक्कर आना। गर्भावस्था में इससे गुज़रना एक स्त्री के लिए बेहद कठिन होता है ऐसे में बर्फ के सेवन से स्त्री को काफी हद तक राहत मिलती है। बर्फ में न तो स्वाद होता और न ही सुगंध यह भी एक प्रमुख कारण है कि स्त्री को ऐसे में यह पसंद आता है।
सीने में जलन (हार्टबर्न)
प्रेगनेंसी के दौरान अकसर महिलाओं को सीने में जलन (हार्टबर्न) और एसिडिटी की शिकायत होती है। यह काफी आम है और घबराने वाली बात नहीं होती है फिर भी इसे झेल पाना बहुत ही मुश्किल होता है।
गर्भावस्था के दौरान, अपरा (प्लेसेंटा) प्रोजेस्टीरोन हॉर्मोन का उत्पादन करती है, जो स्त्री के गर्भाशय की कोमल मांसपेशियों को राहत पहुंचाता है। यह हॉर्मोन उस वॉल्व को भी शिथिल बनाता है, जो कि भोजन-नलिका को पेट से अलग करता है, ताकि गैस्ट्रिक अम्ल फिर से रिसकर नलिका में पहुंच जाए। इसकी वजह से ही सीने में जलन महसूस होती है।
प्रोजेस्टीरोन, पेट के लहर जैसे संकुचनों को भी धीमा कर देता है, जिससे पाचन धीमा हो जाता है और एसिडिटी होने लगती है। ऐसे में बर्फ खाने से आपके पेट में ठंडक बनी रहती है और सीने में होने वाली जलन से भी राहत मिलती है।
शरीर का बढ़ता हुआ तापमान
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर का तापमान थोड़ा बढ़ जाता है। ये लगभग 0.5 फारेनहाइट से लेकर 1 फारेनहाइट तब बढ़ सकता है। इसके अलावा शरीर में हार्मोनल बदलाव के कारण भी इसका तापमान बढ़ जाता है। कहा जाता है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में रक्त प्रवाह लगभग 40 फीसदी बढ़ जाता है। गर्मियों के मौसम में ये स्थिति और भी ज़्यादा खराब हो जाती है। ऐसे में पसीना और पानी की कमी भी महसूस होने लगती है।
इस स्थिति से निपटने के लिए आप अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें साथ ही बर्फ का सेवन भी आपके दिमाग और शरीर दोनों को ठंडा रखेगी।
ध्यान रखें कि कार्बोनेटेड या शर्करा पेय के साथ बर्फ का सेवन आपके बच्चे के लिए खतरनाक साबित हो सकता है इसलिए इसका सेवन भूलकर भी न करें।
पिका सिंड्रोम
बर्फ का सेवन करने के पीछे एक गंभीर समस्या हो सकती है जिसे पिका सिंड्रोम कहा जाता है। ऐसी अवस्था में व्यक्ति उन चीज़ों का सेवन करने लगता है जो खाने के योग्य न हो और जिसमें किसी भी तरह का पौष्टिक तत्व न पाया जाता हो। अगर आप पिका सिंड्रोम से ग्रसित हैं तो ऐसे में आपको मिटटी, बालू, चाक आदि जैसी चीज़ें खाने की लालसा होगी। इन चीज़ों में बर्फ भी शामिल है लेकिन बर्फ इन चीज़ों के मुकाबले हानिकारक नहीं होता।
फिर भी यदि आप बर्फ का सेवन अधिक मात्रा में कर रही हैं तो ऐसे में आप अपने चिकित्सक से ज़रूर सलाह लें।
आयरन की कमी
हो सकता है आपके शरीर में आयरन की कमी हो यानि आप एनीमिक हो इसलिए भी आप अधिक मात्रा में बर्फ का सेवन करने लगी हैं। गर्भावस्था में आयरन बहुत ज़रूरी होता है ताकि गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास ठीक से हो। अगर आप आयरन की कमी से जूझ रही हैं तो बेहतर होगा आप फौरन अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
तनाव से मुक्ति
गर्भावस्था के दौरान स्त्री को कई तरह के शारीरिक और मानसिक कष्ट झेलने पड़ते हैं। ऐसे में बर्फ के सेवन से आपका दिमाग और शरीर दोनों ठंडा रहेगा। बर्फ आपको हाइड्रेटेड रखता है।
गर्भावस्था के दौरान ढेर सारा पानी पीना चाहिए ताकि आप डिहाइड्रेशन का शिकार न हो। ज़्यादा पानी पीने से बार बार पेशाब जाने की समस्या होने लगती है ऐसे में बर्फ के सेवन से आप खुद को हाइड्रेटेड रख सकती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
1. ज़्यादा बर्फ खाना आपके दाँतों के लिए हानिकारक
ज़्यादा बर्फ के सेवन से आपके दांत ख़राब हो सकते है। इसमें छोटी छोटी दरारें पड़ सकती हैं जिससे कैविटीज़ का खतरा बना रहता है। ऐसे में आप बर्फ को अपने दांतों से चबाने की बजाय आप उसे मुँह में धीरे धीरे पिघलने दें।
2. बर्फ का अधिक सेवन बढ़ा सकता है मुश्किलें
गर्भावस्था में अधिक मात्रा में बर्फ का सेवन कई बार आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। ज़्यादा बर्फ खाने से आपकी भूख मिट जाती है साथ ही बर्फ में न तो कोई पौष्टिक तत्व होता है और न ही कैलोरी। इतना ही नहीं यह कैलोरीज को बर्न कर देता है और यह गर्भावस्था में आपके लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इस दौरान आपको भरपूर मात्रा में न्यूट्रिशन और कैलोरीज़ की ज़रुरत होती है ताकि आपके बच्चे का विकास ठीक तरह से हो। इसलिए ध्यान रहे बर्फ का सेवन आपके सेहत को नकारात्मक रूप से प्रभावित न करे।



Click it and Unblock the Notifications











