Latest Updates
-
डायबिटीज की दवा मेटफॉर्मिन कैसे डालती है दिमाग पर असर, 60 साल बाद रिसर्च में हुआ खुलासा -
चेहरे से झाइयां हटाने के लिए शहद का इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल, फेस पर आएगा इंस्टेंट निखार -
चेहरे के अनचाहे बालों और मूंछों से हैं परेशान? आजमाएं ये जादुई उबटन, पार्लर जाना भूल जाएंगे -
Kamada Ekadashi 2026: 28 या 29 मार्च, कब है कामदा एकादशी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
नवरात्रि में जन्मीं बेटियों के लिए मां दुर्गा के 108+ सबसे सुंदर नाम और उनके अर्थ, देखें लिस्ट -
Ram Navami 2026 Upay: राम नवमी पर प्रभु राम को प्रसन्न करने के लिए करें ये 5 उपाय, सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि -
क्या लग सकता है 'एनर्जी लॉकडाउन'? LPG से पेट्रोल तक बाबा वेंगा की 3 भविष्यवाणियां जो सच होती दिख रहीं -
Ram Navami Wishes in Marathi: राम जन्मोत्सवाच्या हार्दिक शुभेच्छा! मराठी में दें रामनवमी की शुभकामनाएं -
Ram Navami 2026 Wishes: जिनके मन में श्री राम हैं...राम नवमी पर अपने प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Ram Navami 2026 Sanskrit Wishes: 'अस्तु शुभं रामनवमी', अपनों को भेजें ये खास संस्कृत श्लोक और संदेश
कैसे बनाएं बाजरा खिचड़ी, लो कैलोरी रेसिपी

राजस्थान और हरियाणा के राज्यों में बाजरे की खिचड़ी एक प्रमुख खाद्य पदार्थ है। यह विशेष रूप से सर्दियों के महीनों में बनती है। अगर आप डाइट पर हैं, तो आपके लिए यह एक बहुत बढिया भोजन है, क्योंकि इसमें कैलोरी बहुत कम होती है और इससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ रहता है।
बाजरे में कई सारे पोषक तत्व होते हैं और ये बाजरा की खिचड़ी लंच और डिनर में आपकी कंप्लीट मीन बन सकती है। इसमें थोड़ा सा घी डालकर खाने से इसका स्वाद और ज्यादा बढ़ जाता है। पाचन तंत्र को शांत करने के लिए आप इसके साथ थोड़ी सी दही भी खा सकते हैं।
इस वीडियो और स्टेप बाय स्टेप तरीकों और तस्वीरों से जानें बाजरा की खिचड़ी बनाने की रेसिपी।

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: मेन कोर्स
Serves: 2
-
बाजरा - 1 कप
गाजरा (कटी हुई) : 1/2 कप
बींस - 1/2 कप
मटर - 1/2 कप
हरी धुली मूंग दाल - 1/2 कप
प्याज - 1/2 कप
हल्दी - एक चौथाई टेबलस्पून
नमक - 1 टेबलस्पून
जीरा - 1 टेबलस्पून
लाल मिर्च - 1 टेबलस्पून
तेल - 1 टेबलस्पून
-
1. मूंग दाल धोकर उसे आधे घंटे तक भिगोने के लिए रख दें।
2. बाजरा को धोएं और उसे पानी में एक घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
3. प्रेशर कुकर लें और इसमें एक टेबलस्पून तेल डालें।
4. इसके बाद एक टेबलस्पून जीरा डालें।
5. कटी हुई प्याज़ डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
6. प्याज के हल्का भूरा होने पर इसमें गाजर डालें।
7. अब कटे हुए बींस और मटर डालें।
8. अच्छी तरह से मिक्स करें।
9. हल्का पकने के बाद इसमें मूंग दाल के साथ उसका पानी भी डाल दें।
10. अब प्रेशर कुकर में बाजरे के साथ उसका पानी भी डाल दें।
11. इसमें थोड़ा और पानी डालकर इसे उबाल लें।
12. अब 1 टेबलस्पून नमक, लाल मिर्च और हल्दी पाउडर डाले।
13. खिचड़ी जैसा गाढ़ापन लाने के लिए इसमें थोड़ा और पानी डालें।
14. अब प्रेशर कुकर का ढक्कन ढक दें।
15. प्रेशर कुकर में तीन से चार सीटियां लगने दें।
16. 10 मिलट के लिए ठंडा होने दें।
17. दही के साथ गरमागरम खिचड़ी सर्व करे।
- 1.सब्जियों को 1/2 ही पकाएं और खिचड़ी को गाढ़ापन देने के लिए सब्जियों को ओवर कुक ना करें।
- सर्विंग साइज़ - 1 कटोरी
- कैलोरी - 321 कैलोरी
- फैट - 13.0 ग्राम
- प्रोटीन - 10.6 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट - 40.2 ग्राम
- फाइबर - 6.5 ग्राम
स्टेप बाय स्टेप : कैसे बनाएं
1. मूंग दाल धोकर उसे आधे घंटे तक भिगोने के लिए रख दें।


2. बाजरा को धोएं और उसे पानी में एक घंटे के लिए भिगोकर रख दें।


3. प्रेशर कुकर लें और इसमें एक टेबलस्पून तेल डालें।


4. इसके बाद एक टेबलस्पून जीरा डालें।

5. कटी हुई प्याज़ डालकर धीमी आंच पर पकाएं।


6. प्याज के हल्का भूरा होने पर इसमें गाजर डालें।

7. अब कटे हुए बींस और मटर डालें।


8. अच्छी तरह से मिक्स करें।

9. हल्का पकने के बाद इसमें मूंग दाल के साथ उसका पानी भी डाल दें।

10. अब प्रेशर कुकर में बाजरे के साथ उसका पानी भी डाल दें।

11. इसमें थोड़ा और पानी डालकर इसे उबाल लें।


12. अब 1 टेबलस्पून नमक, लाल मिर्च और हल्दी पाउडर डाले।



13. खिचड़ी जैसा गाढ़ापन लाने के लिए इसमें थोड़ा और पानी डालें।

14. अब प्रेशर कुकर का ढक्कन ढक दें।

15. प्रेशर कुकर में तीन से चार सीटियां लगने दें।

16. 10 मिलट के लिए ठंडा होने दें।

17. दही के साथ गरमागरम खिचड़ी सर्व करें।

Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











