Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
संडे के दिन ट्राई कीजिये अलग-अलग पकौड़े
संडे हो या कोई भी छुट्टी का दिन, उस दिन पकौडे़ खाने का अपना अलग ही आनंद होता है। वैसे तो नाश्ते में पकौडे़ खाने बहुत ही अच्छे लगते हैं लेकिन शाम के समय जब पूरा परिवार एक साथ हो तो मसालेदार चाय के साथ पकौड़ों का स्वाद ही अलग लगता है। अगर पकौड़ों का स्वाद हर बार अलग-अलग हो तो कहना ही क्या।
किसी भी पकौड़े में अगर जायका बढाना हो तो बेसन के घोल में थोड़ी उरद की दाल का पेस्ट डाल दें। इससे पकौड़ों का स्वाद बढ़ जाता है।पकौड़ों के घोल को जितना अधिक फेटेंगी पकौड़े उतने ही अच्छे बनेंगे। यदि बहुत जल्दी न हो तो पकौड़ों के घोल को कुछ देर रखने के बाद पकौड़े बनाएं। चावल का आटा या कार्नफ्लोर पकौड़े बनाते समय ही मिलाएं। पकौड़ों को अधिक देर तक कुरकुरा रखने के लिए खुला रखें।
यदि पकौड़े खाने के बाद वह आसानी से पचते नहीं हैं तो पकौड़े बनाते वक्त उसके घोल में हींग डाल दीजिये। तो चलिये देखते हैं तरह-तरह के पकौड़ों को बनाने की विधियां-
तीखे नूडल्स पकौड़े " title="तीखे नूडल्स पकौड़े " class="sliderImg image_listical" width="600" height="338" loading="lazy" />तीखे नूडल्स पकौड़े
चलिये आज कुछ नया ट्राई करते हैं और बनाते हैं नूडल्स पकौड़ा, जिसे बच्चे भी पसंद करेंगे और बड़े भी। आइये देखते हैं नूडल्स पकौडा़ बनाने की सरल विधि-
क्रिस्पी आलू पकौडा " title="क्रिस्पी आलू पकौडा " class="sliderImg image_listical" width="600" height="338" loading="lazy" />क्रिस्पी आलू पकौडा
पकौडे भला किसे पसंद नहीं हैं और चाय तथा इमली की चटनी के साथ इसे खाने का मजा ही कुछ और होता है। इसको बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता, तो देर किस बात की चलिये बना डालते हैं आलू स्लाइस के गरमा गरम पकौडे।
चीज बॉल " title="चीज बॉल " class="sliderImg image_listical" width="600" height="338" loading="lazy" />चीज बॉल
बारिश के मौसम में गरमागरम पकौड़े मिल जाएं तो क्या बात है। इसी तरह अगर आप को चीज खाना बहुत पसंद है, तो उसी के पकौड़े बना लीजिये। चीज बॉल खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं और आसानी से बन भी जाते हैं। बच्चों को चीज बॉल बहुत ही ज्यादा अच्छे लगेंगे, तो आइये जानते हैं कि यह बनता कैसे है।
पालक पकौड़ा " title="पालक पकौड़ा " class="sliderImg image_listical" width="600" height="338" loading="lazy" />पालक पकौड़ा
इसको बनाने के लिये आपको पालक के पत्तो को काट कर केवल बेसन में मिलाना होगा और फिर ये तैयार हो जाएंगे। तो आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि।
सोयाबीन पकौड़ा " title="सोयाबीन पकौड़ा " class="sliderImg image_listical" width="600" height="338" loading="lazy" />सोयाबीन पकौड़ा
शाम को नाश्ते के तौर पर सोयाबीन के पकौडे़ और मसाला चाय पी जाए तो मजा ही आ जाएगा। सोयाबीन स्वास्थ्य के लिये बहुत ही अच्छे होते हैं। इसमें प्रोटीन, न्यूटियंट्स और विटामिन भरा पडा़ होता है। साथ ही सोयाबीन दिल की बीमारी, हड्डियों को मजबूती और कैंसर से राहत दिलात है। तो आइये क्यों ना आज हम सोयाबीन पकौडे़ बनाते हैं।
मटन कटलेट " title="मटन कटलेट " class="sliderImg image_listical" width="600" height="338" loading="lazy" />मटन कटलेट
मटन से कई चीजे बनाई जाती हैं, हो सकता है कि आपने मटन कबाब खाया हो लेकिन क्या आपने कभी मटन कटलेट खाया है। यह बहुत ही स्वादिष्ट स्नैक्स है जो कि शाम को चाय के साथ खाई जा सकती है। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि।
चिकन मीटबॉल " title="चिकन मीटबॉल " class="sliderImg image_listical" width="600" height="338" loading="lazy" />चिकन मीटबॉल
जो लोग डाइट कर रहे हों उनके लिये आज हम चिकन मीटबॉल्स बनाना सिखाएंगे। यह चिकन मीटबॉल्स पकौडे की तरह लगते हैं जिसकी महक और स्वाद आपको दीवाना बना देंगे।
वेजिटेबल कटलेट " title="वेजिटेबल कटलेट " class="sliderImg image_listical" width="600" height="338" loading="lazy" />वेजिटेबल कटलेट
वेजिटेबल कटलेट नाश्ते में खाया जाने वाला स्पेशल स्नैक्स है। यह वेज रेसीपी बनाने में बहुत आसान है और साथ ही इसमें प्रयोग होने वाली सामग्री भी आसानी से मिल जाती है। तो आइये देखते हैं इसे बनाने की सरल विधि-
चिकन पकौडा़ " title="चिकन पकौडा़ " class="sliderImg image_listical" width="600" height="338" loading="lazy" />चिकन पकौडा़
यदि आपको चिकन खाना बहुत पसंद है तो आपको और आपकी फैमिली को चिकन पकौडा़ बहुत पसंद आएगा। इसे बनाना बहुत ही आसान है जिसमें आपको बिल्कुल भी महनत नहीं करनी पडे़गी और रिजल्ट टेस्टी निकलेगा।
साबूदाने के कटलेट " title="साबूदाने के कटलेट " class="sliderImg image_listical" width="600" height="338" loading="lazy" />साबूदाने के कटलेट
साबूदाने के कटलेट स्वाद में बहुत अच्छे लगते हैं। साबूदाना कटलेट में आप उबला आलू, नमक, धनिया आदि यानी की ताम झाम वाली चीजे़ डाल कर इसे बना सकती हैं। अगर एक बार इसे ब्रेकफास्ट में बना लिया तो बच्चों को भी आप इसे टिफिन में दे सकती हैं। तो आइये बिना देर किये हुए बनाते हैं साबूदाने का कटलेट।



Click it and Unblock the Notifications