Latest Updates
-
IPL 2026 का आगाज आज, बेंगलुरु में SRH से भिड़ेगी चैंपियन RCB, जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल -
जून-जुलाई में हवाई सफर खतरनाक? सुमित आचार्य महाराज की भविष्यवाणी वायरल -
अनोखी परंपरा! जहां पति की डेड बॉडी के साथ सोती है पत्नी, वजह जान सुन्न हो जाएगा दिमाग -
एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, 11,200 करोड़ में हुआ तैयार, जानें Jewar Airport से जुड़ी 10 बड़ी बातें -
हथेली में खुजली होना शुभ या अशुभ? जानें कब मिलता है धन और कब होता है भारी नुकसान -
Aaj Ka Rashifal 28 March 2026: शनिवार को इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक भविष्यफल -
Yoga For PCOS: पीसीओएस से परेशान महिलाएं रोज करें ये 5 योगासन, हार्मोन संतुलन में मिलेगी मदद -
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, धार्मिक महत्व और पूजा विधि -
अमेरिका में तेजी से फैल रहा कोरोना का नया 'Cicada' वेरिएंट, जानिए लक्षण, कितना खतरनाक और कैसे करें बचाव -
इस दिन झाड़ू खरीदने से घर आती हैं लक्ष्मी, जानें झाड़ू से जुड़े जरूरी वास्तु नियम
कैसे बनाएं एग पल्या की रेसिपी
इंडियन ग्रेवी में बनने वाली रेसिपी एग मसाला को मेन कोर्स के साथ साइड डिश के तौर परसर्व किया जाता है। आज यहां इसी रेसिपी का वीडियो और फोटोज के साथ स्टेप बाई स्टेप विधि शेयरकी जा रही है।

उत्तरी और दक्षिण भारत के मसालों के परफेक्ट मिश्रण से बनी डिश 'एग पल्या' ( अंडे का पल्या) अपने आप में बहुत ही यूनिक रेसिपी है। जिसे साइड डिश और स्नैक्स दोनों के तौर पर परोसा जा सकता है।
हालांकि पल्या को दक्षिणी भारत में मुख्य खाने के तौर पर रोटी, परांठे और चावल के संग ही परोसा जाता है। एग पल्या के लिए उबले हुए अंडों के साथ शिमला मिर्च और टमाटर जैसे हरी भरी सब्जियों को डालकर बनाया जाता है। फिर भी आप चाहे तो आप अपनी पसंद के अनुसार सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते है। एग पल्या में पूरा खेल मसालों और परफेक्ट तड़के का ही है। इस डिश की महक बढ़ाने वाली कसूरी मेथी, इसे दिखने में आकृषक और स्वाद में और बेहतरीन बनाती है।
झटपट बनने वाली इस रेसिपी को आप बिना किसी अफरातफरी के आसानी से घर में बना सकते है।
तो आइए आज बोल्डस्काई के जरिए उत्तरी और दक्षिणी मसालों के गजब के मिश्रण से तैयार हुई लाजवाब डिश एग प्लाया की रेसिपी को फोटोज और वीडियो के जरिए घर पर बनाएं।

Recipe By: अर्चना वी
Recipe Type: साइड डिश/स्नैक्स
Serves: 2-3
-
अंडे- 3
शिमला मिर्च - ½
टमाटर - 1
तेल - 4 टेबल स्पून
हल्दी पाउडर - ½ टी स्पून
जीरा पाउडर - 1 टी स्पून
नमक -1 टी स्पून + ¾th टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
कसूरी मेथी - 1 टेबल स्पून
किचन किंग मसाला - 1 टी स्पून
हरा धनिया - 1 टी स्पून(कटा हुआ) + गार्निंश के लिए
-
1. एक सॉस पैन में अंडे लें।
2. अब इसमें इतना पानी डालें कि अंडे डूब जाए।
3. फिर इसमें एक टी स्पून नमक डालकर 15 मिनिट के लिए हार्ड बोइल होने दें।
4. इसी बीच एक शिमला मिर्च लेकर उसे दो टूकड़ों में काट लें।
5. इसका ऊपरी हिस्सा भी काट लें।
6. अब इसका बीज वाला सफेद भाग हटा दें।
7. अब आधी शिमला मिर्च लें, और इसे बारिक हिस्सों में काट लें।
8. मिर्च का ऊपरी हिस्सा भी काम में लिया जा सकता है, बस उसके लिए इसका डंठल हटा लें।
9. अब एक टमाटर ले और इसका ऊपरी सख्त हिस्सा निकाल लें।
10. टमाटर को लम्बाई में काटे और फिर से टमाटर के दो हिस्से कर लें।
11. चाकू की मदद से टमाटर के बीज हटा लें।
12. अब इन्हीं टमटरों को मध्यम आकार में काट लें।
13. इसके बाद एक सॉस पैन में 4 टेबल स्पून में तेल डालें।
14. अब कटे हुए टमाटर और शिमला मिर्च डालें।
15. अब इसे तड़का लगाने के लिए चुटकी हल्दी और जीरा पाउडर डालें।
16. इसके बाद नमक और लाल मिर्च पाउडर की एक-एक टी स्पून डालकर मिलाएं।
17. मसाले को अच्छे से फ्राई करें।
18. अब कसूरी मेथी को हथेलियों के बीच मसल कर मसाले में डाल दें।
19. अब उबले हुए अंडे ले और उनमें चीरा लगाते हुए उन्हें आधा-आधा काट लें।
20. अब इन अंडों को मध्यम आकार में काट लें।
21. अंडों की स्लाईसेस को फ्राई किए हुए मसाले में डाल दें।
22. ¾th टी स्पून नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें।
23. अंत में एक टी स्पून किचन किंग मसाला और बारिक कटा हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें।
24. बाउल में निकाल लें।
25. अब हरे धनिए से गार्निंग कर गर्मा-गर्म परोसे।
- सर्विंग साइज - 1 सर्व
- कैलोरी - 216 कैलोरी
- फैट - 15.2 ग्राम
- प्रोटीन - 13.4 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट - 6.6 ग्राम
- सुगर - 0.1 ग्राम
स्टेप बाई स्टेप - कैसे बनाएं एग पल्या
1. एक सॉस पैन में अंडे लें।

2. अब इसमें इतना पानी डालें कि अंडे डूब जाए।

3. फिर इसमें एक टी स्पून नमक डालकर 15 मिनिट के लिए हार्ड बोइल होने दें।

4. इसी बीच एक शिमला मिर्च लेकर उसे दो टूकड़ों में काट लें।

5. इसका ऊपरी हिस्सा भी काट लें।

6. अब इसका बीज वाला सफेद भाग हटा दें।

7. अब आधी शिमला मिर्च लें, और इसे बारिक हिस्सों में काट लें।

8. मिर्च का ऊपरी हिस्सा भी काम में लिया जा सकता है, बस उसके लिए इसका डंठल हटा लें।

9. अब एक टमाटर ले और इसका ऊपरी सख्त हिस्सा निकाल लें।

10. टमाटर को लम्बाई में काटे और फिर से टमाटर के दो हिस्से कर लें।

11. चाकू की मदद से टमाटर के बीज हटा लें।

12. अब इन्हीं टमटरों को मध्यम आकार में काट लें।

13. इसके बाद एक सॉस पैन में 4 टेबल स्पून में तेल डालें।

14. अब कटे हुए टमाटर और शिमला मिर्च डालें।

15. अब इसे तड़का लगाने के लिए चुटकी हल्दी और जीरा पाउडर डालें।

16. इसके बाद नमक और लाल मिर्च पाउडर की एक-एक टी स्पून डालकर मिलाएं।

17. मसाले को अच्छे से फ्राई करें।

18. अब कसूरी मेथी को हथेलियों के बीच मसल कर मसाले में डाल दें।

19. अब उबले हुए अंडे ले और उनमें चीरा लगाते हुए उन्हें आधा-आधा काट लें।

20. अब इन अंडों को मध्यम आकार में काट लें।

21. अंडों की स्लाईसेस को फ्राई किए हुए मसाले में डाल दें।

22. ¾th टी स्पून नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें।

23. अंत में एक टी स्पून किचन किंग मसाला और बारिक कटा हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें।

24. बाउल में निकाल लें।

25. अब हरे धनिए से गार्निंग कर गर्मा-गर्म परोसे।

Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.

Click it and Unblock the Notifications