Latest Updates
-
April Fool's Day 2026: लंगोटिया यारों की 'बत्ती गुल' कर देंगे ये फनी मैसेजेस, हंसी रोकना होगा मुश्किल -
Lucky Signs: घर से निकलते समय इन 5 चीजों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, समझ जाएं जल्द बदल सकती है किस्मत -
Mysterious Temples Of India: भारत के 5 रहस्यमयी मंदिर, जहां का प्रसाद घर ले जाना होता है मना -
नारियल या सरसों का तेल? बालों की ग्रोथ के लिए कौन है नंबर-1, जानें सफेद बालों का पक्का इलाज -
April Fool's Pranks: अपनों को बनाना चाहते हैं अप्रैल फूल? ट्राई करें ये प्रैंक्स, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट -
Mahavir Jayanti 2026: अपने बेटे के लिए चुनें भगवान महावीर के ये 50+ यूनीक नाम, जिनका अर्थ है बेहद खास -
डायबिटीज के मरीज ब्रेकफास्ट में खाएं ये 5 चीजें, पूरे दिन कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर लेवल -
Today Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे बैंक, स्कूल और शेयर बाजार; जानें आपके शहर का क्या है हाल -
Mahavir Jayanti 2026 Wishes:अहिंसा का दीप जलाएं…इन संदेशों के साथ अपनों को दें महावीर जयंती की शुभकामनाएं -
Mahavir Jayanti Quotes 2026: 'जियो और जीने दो', महावीर जयंती पर अपनों को शेयर करें उनके अनमोल विचार
रामनवमी पर मां सिद्धिदात्री के भोग के लिए बनाएं तिल की खीर, आसान है रेसिपी
नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री का पूजन किया जाता है। मां सिद्धिदात्री देवी दुर्गा का नौवां रूप है। सिद्धिदात्री का अर्थ होता है सिद्धियों की दात्री। जो भी भक्तगण मां सिद्धिदात्री की सच्चे मन से पूजा करते हैं, उन्हें देवी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। वे अपने भक्तों की सभी इच्छाओं को पूरा करती हैं और उनक कष्टों को दूर करती हैं।
ऐसी मान्यता है कि देवी मां सिद्धिदात्री की आराधना करने से भक्तों को ज्ञान, बल, समृद्धि, और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। देवी सिद्धिदात्री की पूजा करते हुए मां को कई तरह के विशेष व्यंजनों का भोग लगाया जाता है। लेकिन मां सिद्धिदात्री को तिल व तिल से बनी चीजें विशेष प्रिय हैं। इसलिए, उन्हें तिल का भोग अवश्य लगाया जाता है।

अगर आप भी इस रामनवमी पर मां सिद्धिदात्री को तिल से बनी चीजों का भोग लगाना चाहते हैं तो ऐसे में आप तिल की खीर बना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको तिल की खीर बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-
तिल की खीर बनाने के लिए सामग्री-
• आधा कप तिल
• आधा कप चीनी
• तीन कप दूध
• 1 टेबलस्पून घी
• 3-4 इलायची पिसी हुई
• 1 छोटी चम्मच सूखा नारियल
मां के भोग के लिए तिल की खीर कैसे बनाएं-
• सबसे पहले, तिल को एक सूखे पैन में हल्के ब्राउन होने तक भूनें।
ध्यान रखें कि वह जलना नहीं चाहिए। अब गैस बंद करके इसे अलग करें।
• अब एक पैन में दूध डालकर गरम करें।
• जब दूध गरम हो जाए तो उसमें चीनी डालकर अच्छे से मिला लें।
• अब इसमें भूने हुए तिल और इलायची मिलाएं।
• आंच को धीमा रखें और खीर को लगातार चलाते हुए पकाएं।
• खीर को पकने व गाढ़ा होने में लगभग 20-25 मिनट का समय लगेगा।
• जब खीर हल्की ठंडी हो जाए, उसमें घी और सूखा नारियल डालकर मिक्स
करें।
• आप इसे ठंडा या गरम दोनों तरीके से परोस सकते हैं।
मां सिद्धिदात्री को क्या भोग लगाना चाहिए?
मां सिद्धिदात्री का पूजन नवरात्रि के अंतिम दिन किया जाता है। इस दिन लोग अपने घर में हलवा-पूड़ी और चने बनाते हैं। इस प्रसाद को कन्याओं और ब्राह्मणों में भी बांटा जाता है। इसके अलावा, मां सिद्धिदात्री को तिल से बनी चीजें अतिप्रिय हैं। इसलिए, आप तिल से बने मिष्ठान उन्हें भोगस्वरूप चढ़ा सकते हैं।
मां सिद्धिदात्री की 8 सिद्धियां कौन सी हैं?
सिद्धिदात्री का अर्थ होता है सिद्धियों की दात्री। उनके पास कई अलौकिक शक्तियां या सिद्धियां हैं, जिन्हें अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्ब्य, ईशित्व और वशित्व कहा जाता है। मां सिद्धिदात्री का पूजन करने से व्यक्ति को ज्ञान, बल, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
तिल की खीर बनाने के लिए क्या चाहिए?
तिल की खीर बनाने के लिए आपको तिल के अलावा दूध, चीनी, इलायची पाउडर, व सूखे नारियल की जरूरत होगी। तिल को सूखा भूनने के बाद आप दूध को गरम करके उसमें चीनी मिक्स करें। अब इसमें तिल डालकर अच्छी तरह पकाएं। अंत में, इलायची पाउडर व सूखा नारियल मिक्स करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











