Latest Updates
-
Hanuman Jayanti 2026 Upay: हनुमान जयंती पर बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी -
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर मंगल गोचर का शुभ संयोग, वृषभ सहित इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम -
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जी के इन 12 चमत्कारी नामों के जाप से मिलेंगे अनगिनत लाभ, हर कष्ट से मिलेगी मुक्ति -
Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Odisha Day 2026 Wishes: उत्कल दिवस...ओडिशा स्थापना दिवस के मौके पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
April Fool's Day 2026 Shayari: अप्रैल फूल डे पर दोस्तों-यारों को भेजें ये फनी शायरियां, रोक नहीं पाएंगे हंसी -
April Fool's Day 2026 Wishes: मूर्खों के सरताज...अप्रैल फूल पर दोस्तों-रिश्तेदारों को भेजें ये फनी मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 1 April 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा महीने का पहला दिन? जानें शुभ अंक और रंग -
April Fool's Day 2026: लंगोटिया यारों की 'बत्ती गुल' कर देंगे ये फनी मैसेजेस, हंसी रोकना होगा मुश्किल -
Lucky Signs: घर से निकलते समय इन 5 चीजों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, समझ जाएं जल्द बदल सकती है किस्मत
कैसे बनाएं बंगाली स्टाइल पूरी और दम आलू

उत्तर भारत के आलू पूरी, का नाम बंगाल में जाकर 'लुची आलूर दम' हो जाता है, साथ ही साथ इसका स्वाद भी अनोखा और लाजवाब हो जाता है। पूरियां जहां आमतौर पर गेहुं के आटे की बनती है, तो वहीं बंगाल में पूरियां मैदा की बनाई जाती है।
इतना ही नहीं, दम आलू की इस सब्जी में भी स्पेशल बंगाली गर्म मसाला डाला जाता है। इसके अलावा, इसे कैरेमलाइज्ड फ्लेवर देने के लिए इसमे चीनी का इस्तेमाल किया जाता है।
इन आलू पूरियों को भले ही बनने में समय लगे, लेकिन इनका स्वाद बच्चों के बीच बहुत हिट है। आज हम इन्हीं बंगाली पूरियों की पूर्ण रेसिपी, रेसिपी वीडियो और फोटोज आपसे शेयर कर रहें है। जिनकी मदद से आप घर बैठें इन्हें आसानी से बना सकते है।
लुची आलूर दम का रेसिपी वीडियो

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: मेन कोर्स
Serves: 2
-
बंगाली गर्म मसाले के लिए(गोरोम मशाला):
दाल चीनी - 3
इलायची - 4
लौंग - 5
लुची के लिए
मैदा - 1 कप
घी - 1 टेबिल स्पून
नमक - 1 टी स्पून
पानी - 1/6 कप
तेल - तलने के लिए
आलू दोम के लिए :
छोटे-छोटे आलू(छीले हुए) - 20 (350 g)
तेल - 2 टेबिल स्पून
तेज पत्ता - 2
जीरा - 1 टी स्पून
हरी मिर्च(कटी हुई) - 1 टी स्पून
चीनी - 1 टेबिल स्पून
प्याज की प्युरी - 1 प्याज
अदरक (कसी हुई) - 1 टेबिल स्पून
लहसुन पेस्ट - 2 टेबिल स्पून
टमाटर की प्युरी - 2 टमाटर
नमक स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
हल्दी पाउडर - ½ टी स्पून
जीरा पाउडर - 1 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
पानी - ½ कप
घी - ½ टेबिल स्पून
-
1. एक पैन गर्म कर, उसे दाल चीनी डालें।
2. अब इलायची और लौंग भी मिलाए।
3. इन्हें इनके रंग बदलने तक ड्राई रोस्ट करें।
4. अब इन्हें एक मिक्सी जार में निकाल लें।
5. फिर इन्हें अच्छे से पीस कर, बंगाली गर्म मसाला तैयार कर लें।
6. अब एक मिक्सिंग बाउल में मैदा लें।
7. फिर इसमें एक टी स्पून नमक डालें।
8. अब आधा चम्मच घी मिलाकर, अच्छे से मिक्स करें।
9. अब धीरे-धीरे पानी मिलाकर, अच्छे से आटा गूंथे।
10. फिर इसे 15-20 मिनिट तक ढक दे।
11. इसी साथ साथ उबले हुए छोटे आलू लेकर, उनमें कांटे की मदद से छेद करके साइड में रख लें।
12. अब एक पैन में 2 टेबिल स्पून आॅइल लेकर गर्म करें।
13. अब तेज पत्ता और जीरा डालें।
14. अब कटी हुई हरी मिर्च डालकर इसे हल्का सा भून लें।
15. फिर इसमें चीनी डालकर इसे पिघलने दें।
16. अब प्याज की प्युरी डालकर, उसके गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें।
17. अब अदरक, लहसुन और टमाटर की प्युरी डालकर अच्छे से मिक्स करें।
18. इसके बाद इसे ढक कर, 5-6 मिनिट तक पकने दें।
19. अब ढकन खोलकर, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें।
20. फिर जीरा व धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
21. एक बार फिर से ढक कर 4-5 मिनिट तक पकाएं।
22. इसके बाद एक बार फिर से ढकन खोलकर, आलू डालें।
23. साथ ही साथ आधा कप पानी भी।
24. अब इसे फिर से ढक कर, 5 मिनिट के लिए तेज आंच पर पकने दे।
25. इसके बाद 1 टी स्पून गर्म बंगाली मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं।
26. अब एक आधा टेबिल स्पून घी मिक्स कर, साइड में रख दें।
27. आटे को बाराबर हिस्सों में बांट कर, छोटी- छोटी बॉल्स बना लें।
28. अब बेलन को घी से चिकना करें।
29. आटे की छोटी-छोटी बॉल्स की पूरियां बना लें।
30. एक पैन में तेल गर्म होने को चढ़ाएं।
31. एक बार तेल गर्म होने पर, एक एक कर पू���ियां तलें।
32. एक बार फूलने पर, इन पूरियों का साइड पलटे।
33. इन्हें, जब तक तले, जब तक कि यह दोनों साइड्स से न पक जाएं।
34. इन गर्मा-गर्म पूरियों को आलू दोम के साथ परोसे।
- 1. आलूओं को ज्यादा न उबाले।
- 2. शुरूआत में मसालों संग चीनी इसलिए डाली गई, ताकि ग्रेवी में कैरेमलाइज्ड इफेक्ट आ सके।
- सर्विंग साइज - 1 serving
- कैलोरीज - 1 serving
- फैट - 18.6 g
- प्रोटीन - 18.3 g
- कार्बोहाइड्रेट्स - 75.2 g
- शुगर - 3.2 g
- फाइबर - 5.6 g
स्टेप बाई स्टेप कैसे बनाएं लुची आलूर दम
1. एक पैन गर्म कर, उसे दाल चीनी डालें।

2. अब इलायची और लौंग भी मिलाए।

3. इन्हें इनके रंग बदलने तक ड्राई रोस्ट करें।

4. अब इन्हें एक मिक्सी जार में निकाल लें।

5. फिर इन्हें अच्छे से पीस कर, बंगाली गर्म मसाला तैयार कर लें।

6. अब एक मिक्सिंग बाउल में मैदा लें।

7. फिर इसमें एक टी स्पून नमक डालें।

8. अब आधा चम्मच घी मिलाकर, अच्छे से मिक्स करें।

9. अब धीरे-धीरे पानी मिलाकर, अच्छे से आटा गूंथे।

10. फिर इसे 15-20 मिनिट तक ढक दे।

11. इसी साथ साथ उबले हुए छोटे आलू लेकर, उनमें कांटे की मदद से छेद करके साइड में रख लें।

12. अब एक पैन में 2 टेबिल स्पून आॅइल लेकर गर्म करें।

13. अब तेज पत्ता और जीरा डालें।

14. अब कटी हुई हरी मिर्च डालकर इसे हल्का सा भून लें।

15. फिर इसमें चीनी डालकर इसे पिघलने दें।

16. अब प्याज की प्युरी डालकर, उसके गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें।

17. अब अदरक, लहसुन और टमाटर की प्युरी डालकर अच्छे से मिक्स करें।

18. इसके बाद इसे ढक कर, 5-6 मिनिट तक पकने दें।

19. अब ढकन खोलकर, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें।

20. फिर जीरा व धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें।

21. एक बार फिर से ढक कर 4-5 मिनिट तक पकाएं।

22. इसके बाद एक बार फिर से ढकन खोलकर, आलू डालें।

23. साथ ही साथ आधा कप पानी भी।

24. अब इसे फिर से ढक कर, 5 मिनिट के लिए तेज आंच पर पकने दे।

25. इसके बाद 1 टी स्पून गर्म बंगाली मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं।

26. अब एक आधा टेबिल स्पून घी मिक्स कर, साइड में रख दें।

27. आटे को बाराबर हिस्सों में बांट कर, छोटी- छोटी बॉल्स बना लें।

28. अब बेलन को घी से चिकना करें।

29. आटे की छोटी-छोटी बॉल्स की पूरियां बना लें।

30. एक पैन में तेल गर्म होने को चढ़ाएं।

31. एक बार तेल गर्म होने पर, एक एक कर पूियां तलें।

32. एक बार फूलने पर, इन पूरियों का साइड पलटे।

33. इन्हें, जब तक तले, जब तक कि यह दोनों साइड्स से न पक जाएं।

34. इन गर्मा-गर्म पूरियों को आलू दोम के साथ परोसे।

Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.

Click it and Unblock the Notifications