Latest Updates
-
April Fool's Day 2026: लंगोटिया यारों की 'बत्ती गुल' कर देंगे ये फनी मैसेजेस, हंसी रोकना होगा मुश्किल -
Lucky Signs: घर से निकलते समय इन 5 चीजों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, समझ जाएं जल्द बदल सकती है किस्मत -
Mysterious Temples Of India: भारत के 5 रहस्यमयी मंदिर, जहां का प्रसाद घर ले जाना होता है मना -
नारियल या सरसों का तेल? बालों की ग्रोथ के लिए कौन है नंबर-1, जानें सफेद बालों का पक्का इलाज -
April Fool's Pranks: अपनों को बनाना चाहते हैं अप्रैल फूल? ट्राई करें ये प्रैंक्स, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट -
Mahavir Jayanti 2026: अपने बेटे के लिए चुनें भगवान महावीर के ये 50+ यूनीक नाम, जिनका अर्थ है बेहद खास -
डायबिटीज के मरीज ब्रेकफास्ट में खाएं ये 5 चीजें, पूरे दिन कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर लेवल -
Today Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे बैंक, स्कूल और शेयर बाजार; जानें आपके शहर का क्या है हाल -
Mahavir Jayanti 2026 Wishes:अहिंसा का दीप जलाएं…इन संदेशों के साथ अपनों को दें महावीर जयंती की शुभकामनाएं -
Mahavir Jayanti Quotes 2026: 'जियो और जीने दो', महावीर जयंती पर अपनों को शेयर करें उनके अनमोल विचार
Navratri 2024 Day 2 : दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न करने के लिए लगाएं खीर का भोग, जान लीजिए रेसिपी
नवरात्रि के नौ दिन देवी मां के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। देवी मां के इन नौ दिनों में ना केवल माता की पूजा आराधना की जाती है, बल्कि उन्हें कई तरह के अलग-अलग भोग भी चढ़ाए जाते हैं। बाद में, उसी भोग को भक्तगण प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है।
माता का यह रूप बेहद ही फलदायी माना गया है। ब्रह्मचारिणी का अर्थ है तप का आचरण करने वाली। ऐसा माना जाता है कि मां ब्रह्मचारिणी की कृपा से व्यक्ति को अपने जीवन में सफलता मिलती है। मां ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न करने के लिए यूं तो कई तरह के भोग बनाए जा सकते हैं। लेकिन उनके लिए शक्कर का भोग लगाना काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में आप मां ब्रह्मचारिणी के लिए शक्कर से बनी मखाने की खीर तैयार कर सकते हैं। इसे आप बेहद आसानी से बना सकते हैं।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मां ब्रह्मचारिणी के लिए मखाने की खीर बनाने की विधि के बारे में बता रहे हैं-
मखाने की खीर के लिए आवश्यक सामग्री-
• 1 लीटर फुल फैट मिल्क
• एक चौथाई कप मखाना
• 2 टेबल स्पून शक्कर
• पिस्ता कटा हुआ
• बादाम कटा हुआ
• आधा चम्मच हरी इलायची पाउडर
मां ब्रह्मचारिणी के भोग के लिए मखाने की खीर कैसे बनाएं-
• सबसे पहले एक भारी तले का पैन लें और उसमें दूध डालें।
• अब दूध को उबलने दें और तब तक मखानों को छोटा-छोटा काट लें।
• अब इसे दूध में डालकर हल्की आंच पर पकाने के लिए रख दें।
• इसे लगातार चलाते रहें। इसे पकने में आपको आधे से एक घंटे का समय
लगेगा।
• अब आप इसमें शक्कर डालें और कुछ मिनट के लिए चलाएं।
• जब खीर तैयार हो जाए तो इसमें पिस्ता, बादाम और इलायची पाउडर डालकर
मिक्स करें।
• भोग के लिए मखाने की खीर बनकर तैयार है।
• आप इसे देवी मां को अर्पित करें और फिर प्रसाद के रूप में खाएं।
नवरात्रि के दूसरे दिन मां को क्या भोग लगाना चाहिए?
नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। इस दिन देवी मां को प्रसन्न करने के लिए बीज मंत्र का जाप किया जाता है और उन्हें भोग लगाया जाता है। मां ब्रह्मचारिणी को भोग के रूप में खीर, बर्फी, चीनी और पंचामृत का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस दिन पूजा के दौरान सफेद रंग के वस्त्र पहनना काफी अच्छा माना जाता है।
नवरात्रि के 2 दिन कौन सी माता का दिन है?
नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी का दिन है। अगर व्यक्ति को मां ब्रह्मचारिणी की कृपा मिलती है तो उसे अपने जीवन में लगातार सफलता मिलती है। साथ ही साथ, इनकी कृपा से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
नवरात्रि भोग के लिए मखाने की खीर कैसे बनाएं?
नवरात्रि भोग के लिए मखाने की खीर बनाने के लिए आपको दूध, मखाना, चीनी, इलायची पाउडर और कुछ मेवों की जरूरत होगी। आप दूध को उबालकर उसमें मखाना डालकर उसे पकाएं। फिर इसमें चीनी डालकर फिर से कुछ देर पकाएं। अंत में, इलायची पाउडर व कटे हुए मेवे डालकर खीर को और भी अधिक स्वादिष्ट बनाएं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











