Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
क्रीमी मेथी मुर्ग रेसिपी
Beauty
oi-Staff
यह एक ऐसी डिश है जिसमें ताजी मेथी में चिकन पकाया जाता है और इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है। यह क्रीमी मेथी चिकन पेट पर बिल्कुल भी भारी नहीं पड़ता और इसे खाने के बाद आपको इसे बार बार खाने का दिल करेगा।
इस डिश को बनाने के लिये पुरानी नहीं बल्कि बिल्कुल ताजी पेथी की पत्तियां यूज़ करनी चाहिये, जिससे उसमें बिल्कुल भी तीखापन न रहे। अगर आपको बाजार से ताजी पत्तियां ना मिलें तो आप सूखी कसूरी मेथी भी इस्तमाल कर सकती हैं।
आइये जानते हैं मेथी मुर्ग बनाने की सरल विधि-
सामग्री-
- 1 चम्मच वेजिटेबल ऑइल
- 6 चिकन थाइज़, छोटे पीस में कटे
- 1 चम्मच जीरा
- 1 प्याज, बारीक कटी
- 1 चम्मच नमक
- 1 चम्मच हल्दी
- 3 लहसुन की कलियां, बारीक कटी
- 2 चम्मच अदरक, बारीक कटा
- 2 चम्मच, प्यूरी
- 1 चम्मच मिर्च पावडर
- 1 चम्मच साबुत धनिया, कुटा हुआ
- 1 या 2 हरी मिर्च, कटी हुई
- 1 चम्मच दही
- 150 एमएल पानी
- 2 मेथी के गुच्छे, धुली और कटी हुई
- 1 चम्मच गरम मसाला
विधि -
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा और प्याज डाल कर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
- फिर उसमें अदरक, लहसुन डाल कर कुछ मिनट पकाएं।
- अब इसमें टमाटर की प्यूरी, मिर्च पावडर, कुटी साबुत हरी धनिया, नमक और हरी मिर्च मिलाएं।
- जब प्यूरी थोड़ी गाढ़ी हो जाए तब उसमें दही और पानी मिलाएं।
- इसे ढंक कर 5 मिनट तक पकाएं।
- फिर इसमें धुली और कटी मेथी पत्ती डाल कर चलाएं।
- अब इसमें चिकन के पीस डालें और पैन को दुबारा ढंक दें और मध्यम आंच पर इसे तब तक पकाएं जब तक कि चिकन लगभग पक ना जाए।
- फिर पैन से ढक्कन हटा कर चिकन को तेज आंच पर पकाएं। लेकिन इसे बीच बीच में चलाती रहें।
- जब आपको लगे कि चिकन ग्रेवी गाढी हो चुकी है और चिकन पूरी तरह से पक चुका है, तब आंच को बंद कर दें।
- आखिर में ऊपर से थेाड़ा गरम मसाला मिलाएं और रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।
Comments
Read more about: chicken recipe in hindi non veg recipe north indian dish चिकन रेसिपी नॉन वेज रेसिपी नॉर्थ इंडियन रेसिपी
English summary



Click it and Unblock the Notifications
