Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
बड़ी ही टस्टी होती है यह मूंग दाल बर्फी
Sweets
oi-Staff
भारतीय घरों में मिठाई के बिना मानों किसी का भी काम नहीं चलता। बात चाहे जितनी भी बड़ी हो या फिर छोटी, मिठाई खाना तो मानों एक रिवाज़ सा बन चुका है। मिठाइयों में सबसे स्पेशल बर्फी का नाम भी आता है इसलिये आज हम आपको मूंग दाल बर्फी बनाना सिखाएंगे।
मूंग की दाल की बर्फी बहुत ही पौष्टिक होती है और यह किसी भी मौके पर बनाई जा सकती है। आप इसे कई तरह से बना सकती हैं पर हम आपको इसे आसानी से बनने वाली विधि से बनाना सिखाएंगे। आइये जानते हैं मूंग दाल बर्फी कैसे बनाई जाती है।
स्वादिष्ट बादाम पिस्ता बर्फी

सामग्री-
- धुली हुई मूंग दाल- 200 ग्राम
- शक्कर- 250 ग्राम
- मावा- 200 ग्राम
- घी- 3/4 कप
- पिस्ते और इलायची- जरुरत अनुसार
विधि -
- सबसे पहले मूंग की दाल को पानी में 3-4 घंटों के लिये भिगो दें। फिर उसे मिक्सी में पीस लें।
- एक नॉन स्टिक पैन में घी गरम करें, उसमें दाल डाल कर धीमी आंच पर भूनें।
- जब दाल भुन जाए तब उसे गैस से उतार लें। दाल भुनने में आपको 25-30 मिनट लगेंगे।
- अब मावा को भी खाली पैन में धीमी आंच पर भून लें और उसी बर्फी में मिला लें।
- अब दूसरी ओर चाशनी तैयार करें। एक बरतन में 1 कप पानी और जरुरत अनुसार शक्कर लें।
- जब चाशनी गाढ़ी हो जाए तब इसे मूंग दाल में मिलाते हुए कुछ मिनट के लिये पकाइये।
- इलायची को दरदरा पीस कर बर्फी के मिश्रण में मिला लें।
- जब बर्फी का आटा थोड़ा कठोर हो जाए तब गैस बंद कर दें।
- आपका मिश्रण तैयार है, इस मिश्रण को एक घी लगी थाली में पलट कर सफाई से बिछा दें।
- फिर जब यह ठंडी हो जाए तब इसके छोटे छोटे टुकड़े चाकू की मदद से काटें।
- आपकी बर्फी तैयार है, इसे आप एयरटाइट कंटेनर में भर कर कई दिनों तक आराम से सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary
बड़ी ही टस्टी होती है यह मूंग दाल बर्फी
Story first published: Wednesday, January 13, 2016, 17:00 [IST]
Other articles published on Jan 13, 2016



Click it and Unblock the Notifications