Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
स्वास्थ्य से भरा हरे मटर का पैनकेक
सर्दियां आने वाली हैं ऐसे में मार्केट में मटर की खूब भरमार रहती है। अगर आप भी मटर के चाहने वाले हैं तो हम आज आपको बताएंगे हरी मटर के पैनकेक बनाने की विधि। यह मटर पैनकेक काफी स्वादिष्ट होने के साथ साथ हेल्दी भी होते हैं।
आप इन्हें बच्चों को खिला सकती हैं और उनका मन जीत सकती हैं। इस मटर के पैनकेक में विटामिन, प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स पाए जाते हैं। अब आइये जानते हैं हरी मटर पैनकेक को बनाने की विधि।
कितने- 30 पैनकेक
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
हरी मटर- ¾ कप उबली हुई
चावल का आटा- ½ कप
बेसन- ½ कप
हल्दी - ¼ चम्मच
ईनो- ½ चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 2 चम्मच
टमाटर- ¼ कप
गाजर- ½ कप घिसा हुआ
हरी मिर्च - 2 चम्मच
पनीर- 4 चम्मच
पानी- जरुरत के अनुसार
बनाने की विधि -
1. उबली हुई मटर का पेस्ट बना लें और उसे एक कटोरे में निकाल लें। फिर उसमें चावल का आटा, बेसन, हल्दी, हरी मिर्च और नमक मिक्स करें।

2. अब इसमें धीरे धीरे करते हुए पानी मिक्स करें। उसके बाद ईनो डालें। ईनो डालने के बाद मिश्रण को ज्यादा चलाना नहीं चाहिये नहीं तो वह फूलेगा नहीं। अब एक नॉन स्टिक पैन को गरम करें, उसमें तेल लगाएं।

3. अब एक कल्छुल में पैन के का मिश्रण भरें और उसे तवे पर डाल कर छोटे पैन केक बनाएं।

4. अब ऊपर से घिसी पनीर, चीज, टमाटर और थोड़ा सा तेल डालें। फिर पैन केक को पलट दें और दूसरी ओर भी सेंके।

5. अब आपके मटर के पैनकेक तैयार हैं, इन्हें चटनी के साथ सर्व करें।




Click it and Unblock the Notifications
