Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
झट-पट बनाएं ब्रेड आलू दही वडा
Veg
oi-Staff
घर पर अगर आपका दही वडा बनाने का मन करे तो आपको ब्रेड आलू दही वडा बनाना चाहिये। इसे बानाने में बिल्कुल भी टाइम नहीं लगता और यह स्वाद में काफी ज्यादा टेस्टी होता है। इसे खाने पर आपको मालूम होगा कि यह आम दही वडे से कितना अलग और स्वादिष्ट है। आइये जानते हैं ब्रेड आलू दही वडा बनाने की विधि। स्वादिष्ट स्टीम दही वडा

सामग्री-
7-8 सफेद ब्रेड स्लाइस
3-4 आलू
500 ग्राम ताजी दही
1 हरी मिर्च, कटी
2 चम्मच हरी धनिया, बारीक कटी
1/2 कप इमली चटनी
नमक- स्वादअनुसार
तेल- फ्राई करने के लिये
मसाले
1 टी स्पून रोस्ट जीरा पावडर
1/4 टी स्पून लाल मिर्च पावडर
1/2 टी स्पून चाट मसाला
1/2 टी स्पून काला नमक
बनाने की विधि-
- सबसे पहले आलू को कुकर में दो सीटी लगा कर उबाल लें। फिर उसे छील कर मसल लें और उसमें जीरा पावडर, लाल मिर्च पाावडर, हरी धनिया और हरी मिर्च काट कर मिक्स करें।
- अब एक कटोरे में पानी लें, उसमें ब्रेड के स्लाइस को दो सेकेंड के लिये डिप करें। फिर उसे तुरंत ही निकाल कर दबा कर उसका पानी निकाल लें।
- अब इस ब्रेड की स्लाइस में 2 चम्मच आलू वाला मसाला भर कर उसको गोलाई में मोड़ कर शेप दें।
- फिर ब्रेड को हल्के से दबा कर वडे का शेप दें। इसती तरह से खूब सारे वडे तैयार कर लें।
- एक कढाई में तेल गरम करें और आंच को मध्यम रख कर उसमें वडे गोल्डन फ्राई कर लें।
- अब वडे को छान लें और सर्व करने की तैयारी करें।
- सर्व करने के लिये, दही को थोड़े से पानी तथा नमक के साथ अच्छी तरह से फेंट लें।
- एक बड़ी प्लेट में वडे सजाइये, फिर दही डालिये, चाट मसाला, काला नमक और इमली की चटनी उडे़लिये।
- अब आपका ब्रेड आलू दही वड़ा पूरी तरह से सर्व करने के लिये तैयार है।
Comments
English summary
How to make Bread Aloo Dahi Vada
Story first published: Tuesday, September 16, 2014, 12:04 [IST]
Other articles published on Sep 16, 2014



Click it and Unblock the Notifications
