Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
ढेर सारी सब्जियों के साथ बनाइये सेमिया बिरयानी
अगर आप एक अच्छी कुक नहीं भी हैं, तो भी आप इस सिंपल रेसिपी को आराम से बना सकती हैं। यदि आप सेमिया बनाते वक्त, इसमें ढेर सारी सब्जियां मिक्स कर दें तो यह काफी पौष्टिक बन जाएगा।
Veg
oi-Staff
सेमिया या सेवई से आप टेस्टी बिरयानी बना सकती हैं, जिसे नाश्ते या लंच के दौरान सर्व किया जा सकता है। यह खाने में टेस्टी तो होती ही है साथ में खाने पर पेट भी आराम से भर जाता है।
जरुर ट्राई करें: बेबी कॉर्न मंचूरियन रेसिपी
अगर आप एक अच्छी कुक नहीं भी हैं, तो भी आप इस सिंपल रेसिपी को आराम से बना सकती हैं। यदि आप सेमिया बनाते वक्त, इसमें ढेर सारी सब्जियां मिक्स कर दें तो यह काफी पौष्टिक बन जाएगा। तो देर किस बात की आइये जानते हैं सिंपल सी सेमिया बिरयनी कैसे बनाते हैं।

कितने- 2 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- 1.5 कप वर्मीसेली / सेमिया
- 2 1/4 कप पानी
- नमक- जरुरतअनुसार
- 1 छोटा तेज पत्ता
- 1 छोटा जायफल
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1 इंच दालचीनी
- 3 से 4 लौंग
- 2 हरी इलायची
- 1 बारीक कटी प्याज
- 1 हरी मिर्च
- 1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
- 3/4 से 1 कप मिक्स वेजिटेबल गाजर, गोभी, मटर, बींस आदी
- 10 पुदीने की पत्तियां
- थोड़ी सी हरी धनिया
- 1/4 से 1/2 चम्मच बिरयानी मसाला पावडर
- 1/4 चम्मच लाल मिर्च पावडर
रेसिपी बनाने की विधि-
- सबसे पहले वर्मीसेली को पैन में बिना तेल के थोड़ा रोस्ट कर लें और किनारे प्लेट में निकाल लें।
- फिर पैन में तेल डालें और उसके बाद सूखे मसाले डाल कर 2 मिनट पकाएं।
- फिर कटी प्याज और हरी मिर्च डाल कर हल्का गोल्डन होने तक फ्राई करें।
- उसके बाद कटी सब्जियां, हरी धनिया और पुदीना डाल कर 3 मिनट पकाएं। फिर पैन को ढंक दें और सभी सब्जियों को पकने दें। यदि जरुरत पड़े तो थोड़ा सा पानी मिलाएं।
- उसके बाद इसमें मसालों का पावडर डाल कर ऊपर से नमक और पानी डालें।
- नमक को एक बार चख लें और पानी को खौला लें।
- फिर उसमें वर्मीसेली मिला कर तब तक पकाएं जब तक कि पानी ना सूख जाए।
- फिर गैस बंद कर दें और पैन को 5 मिनट तक ढंके रहने दें।
- फिर पैन से सेमिया निकाल कर उसे रायते के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Semiya Biryani For Lunch
Story first published: Monday, December 26, 2016, 12:22 [IST]
Other articles published on Dec 26, 2016



Click it and Unblock the Notifications
